ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 1.5 करोड़ से संवरेगा दीपक नगर का उत्कृष्ट इंग्लिश विद्यालय: विधायक वोरा बोले- आबादी एवं मांग के अनुरूप खुलेंगे और अंग्रेजी स्कूल
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

1.5 करोड़ से संवरेगा दीपक नगर का उत्कृष्ट इंग्लिश विद्यालय: विधायक वोरा बोले- आबादी एवं मांग के अनुरूप खुलेंगे और अंग्रेजी स्कूल

By @dmin Published July 11, 2021
Share
Excellent English school of Deepak Nagar will be improved by 1.5 crores
Excellent English school of Deepak Nagar will be improved by 1.5 crores
SHARE

दुर्ग। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के उद्देश्य से लाई गई स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना को बच्चों एवं पालकों द्वारा हाथों हाथ एवं सुनहरे अवसर के रूप में लिया जा रहा है। दुर्ग शहरी क्षेत्र में वर्तमान में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीपक नगर का उन्नयन आत्मानंद स्कूल के रूप में किया गया है जहां 680 सीटों के लिए 1326 छात्र छात्राओं द्वारा प्रवेश हेतु आवेदन लगाया गया। सरकार की फ्लैगशिप योजना को संवारने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा की पहल पर शहर में तकिया पारा स्कूल को भी योजना के अंतर्गत लेते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल बनाने एवं दीपक नगर विद्यालय के जीर्णोद्धार एवं नवीन भवन निर्माण के लिए खनिज मद से 1.5 करोड़ रु की स्वीकृति दी गई है जिसके लिए नोडल एजेंसी नगर निगम दुर्ग द्वारा निविदा की कार्यवाही प्रगतिरत है।

विधायक वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ दीपक नगर के साथ ही शहर में और भी सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल की संभावना देखते हुए तकिया पारा, नया पारा, बोरसी एवं पटरी पार क्षेत्र के स्कूलों का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की स्पष्ट मंशा एवं शासन का स्लोगन है, सबके अपने सपने हैं, सारे बच्चे अपने हैं। शहर में 4 लाख से अधिक आबादी एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश की मांग को देखते हुए कम से कम 3 और उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूलों की स्वीकृति देने की आवश्यकता है। बोरसी क्षेत्र , पटरी पार एवं तकिया पारा के स्कूलों के उन्नयन की मांग मुख्यमंत्री से की जाएगी ताकि बच्चों के प्रवेश को लेकर पालकों को भटकना ना पड़े। उन्होंने योजना की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने ढाई वर्ष में ही अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है गांव, गरीब, किसान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ ही बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए अच्छी शिक्षा सभी का अधिकार है। महतारी दुलार योजना के अंतर्गत कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को शासन द्वारा मुफ्त शिक्षा और छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। उन्होंने दीपक नगर स्कूल पहुंच कर प्रस्तावित निर्माण की जानकारी लेकर अतिशीघ्र कार्य प्रारंभ कराने जे निर्देश दिए। इस दौरान एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, स्कूल की प्राचार्या वंदना पांडेय, वरिष्ठ अध्यापिका सरला राणे एवं अधिकारी गण मौजूद थे।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin July 11, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा हादसा, करंट लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत बड़ा हादसा, करंट लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत
Next Article CM Yogi announced population policy, said - increasing population hinders development सीएम योगी ने जनसंख्या नीति का किया एलान, बोले-बढ़ती जनसंख्या विकास में बाधा
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?