Bhilai Crime : युवक पर चाकू से किए कई वार, गंभीर हालत में पहुंचा अस्पताल… आरोपियों की तलाश में पुलिस
भिलाई। शहर में चाकूबाजी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में मंगलवार रात को छावनी थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। आपसी विवाद के बाद युवक पर चाकू से वार कर फरार हो गया। लहूलुहान हालत में घायल युवक…
ओड़िशा के खरियार रोड से गांज लेकर मध्यप्रदेश ले जा रहा था शख्स, दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आया तस्कर
भिलाई। दुर्ग में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स ने 1 गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी उड़िसा के खरियार रोड से गांजा लेकर बैतूल मध्य प्रदेश जा रहा था। बस से वह दुर्ग पहुंचा और इस दौरान पुलिस की पकड़ में आया। आरोपी विकलांग है और जयपुरिया पैर लगा रखा…
CG Crime : चरित्र शंका में पत्नी की टांगी मारकर हत्या, चंद घंटों में गिरफ्तार हुआ आरोपी
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। रविवार देर रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि उसने…
CG Crime : बिलासपुर में पांच साल की बच्ची का मर्डर, रेप की भी आशंका… अर्धन्ग्न हालत में मिली लाश
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पांच साल की मासूम की हत्या का मामला सामने आया है। मासूम की अर्धनग्न लाश निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत पर मिली है। आशंका है कि मासूम का रेप भी किया गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को…
नारायणपुर जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर से बदसलूकी, डॉक्टरों के विरोध के बाद आप नेता गिरफ्तार
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता और धमकी देने के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता सुरजीत ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला डॉक्टर से बहसलूकी के बाद डॉक्टरों की एकजुटता और विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आप नेता…
Bhilai Crime : किस्त नहीं पटाने पर रिकवरी वालों ने युवक का सिर फोड़ा… एफआईआर दर्ज
भिलाई। किस्त नहीं पटाने पर भिलाई के फरीद नगर में शहर के एक निजी बैंक के रिकवरी एजेंटों ने युवक का सिर फोड़ दिया। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि बैंक के रिकवरी वाले…
नारायणपुर में भैरमदेव एरिया कमेटी के दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, पांच-पांच लाख का था ईनाम
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भैरमदेव एरिया कमेटी, MMC ZONE के अन्तर्गत 5-5 लाख के दो सक्रिय माओवादियों ने किया नक्सल क्रुर विचारधारा से तंग आकर आत्मसमर्पण किया। छत्तीसगढ़ के आत्मसमर्पण नीति व जिला नारायणपुर क्षेत्र में चलाये जा रहे ‘‘माड़ बचाओ अभियान" एवं सुरक्षा बलों के सघन प्रयासों…
Breaking News : नंदिनी रोड़ में बैटरी की दुकान में दिन दहाड़े चोरी, गल्ले से डेढ़ लाख पार
भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में सोमवार को दिन दहाड़े बैटरी की दुकान से चोरी हो गई। अज्ञात चोर ने दुकान के अंदर घुसकर गल्ला तोड़ा और उसमें रखे डेढ़ लाख रुपए चुरा कर भाग गया। जिस समय चोरी हुई तब दुकान दार ने गल्ला व दुकान के दरवाजे को लॉक…
Bhilai Breaking : साक्षरता चौक के पास डिवाडर पर चड़ी कार, बुरी तरह क्षतिग्रस्त… बाल बाल बचे सवार
भिलाई। साक्षरता चौक के पास फ्लाईओवर के इंट्रेस पर सोमवार की शाम लगभग 4:20 बजे एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर रेलिंग तोड़ते हुए चढ़ गई। कार में एक महिला व दो पुरुष सवार थे। हादसे में कार सवारों को मामूली चोटें आई लेकिन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो…
Breaking News : छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ की शराब जब्त, पंजाब की शराब झारखंड व बिहार में खपाने की थी योजना, जशपुर पुलिस ने दबोचा
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर पुलिस ने लगभग डेढ़ करोड़ की शराब ट्रक के साथ जब्त की है। यह शराब पंजाब की है और झारखंड व बिहार में खपाने की योजना थी। शराब से भरी ट्रक को जशपुर पुलिस…
CG Crime : चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, सुबूत छिपाने पैरा में जला दी लाश… कंकाल ने खोले राज
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शख्स ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद अपने तीन साथियों के साथ मिलकर शव को पैरावट में जला दिया। इसके दूसरे दिन ग्रामीणों ने पैरा में कंकाल देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।…
भिलाई में महिन्द्रा शोरूम से निकली स्कार्पियों ने कई वाहनों को ठोका, चार घायल… हिरासत में आरोपी चालक
भिलाई। नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय के सामने स्थित महिन्द्र शोरूम से निकले एक स्कॉर्पियो वाहन के चालक ने लापरवाही की सीमा पार कर दी। चालक स्कार्पियो लेकर निकला और आसपास खड़े दर्जनों वाहनों को ठोकर मार दी। इससे वाहन तो क्षतिग्रस्त हुए ही साथ चार लोग भी घायल…
सर्चिंग पर निकले जवानों के हाथ लगा नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, आईईडी से लेकर दूरबीन तक मिले
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जवानों ने भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार बरामद किए। जिले के मेटटागुड़ा में जवान नक्सलियों के लिए सर्चिंग पर निकले थे। जवानों को नक्सली तो नही मिले लेकिन जवानों ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। दरअसल सुकमा से जवानों की एक…
Breaking News : दुर्ग में पहली बार सफेमा कार्ट मुंबई ने संपत्ति जब्त करने दिया आदेश, नशे के कारोबार से बनाई संपत्ति होगी जब्त
भिलाई। दुर्ग जिले में पहली बार सफेमा कोर्ट ने नशे के कारोबारी की संपत्ति सीज करने का आदेश दिया है। मोहन नगर थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी सहित अन्य मादक पदार्थ की खरीदी बिक्री के मामले में तितुरडीह निवासी सुमन बारले (पाण्डेय) व उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ…
स्कूल के पास तंबाखू उत्पाद बेचना दुकानदारों को पड़ा भारी, जशपुर में पुलिस ने 10 दुकानदारों पर की कार्रवाई
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने स्कूल के आसपास तांबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में जशपुर पुलिस व औषधि विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा विशेष अभियान चलाकर जिला मुख्यालय के तीन शैक्षणिक संस्थाओं शास. उमा. विद्यालय…


