ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : दुर्ग में पहली बार सफेमा कार्ट मुंबई ने संपत्ति जब्त करने दिया आदेश, नशे के कारोबार से बनाई संपत्ति होगी जब्त
Share
Notification Show More
Latest News
रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान
October 12, 2026
निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया
October 12, 2026
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल
October 12, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक
October 12, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति
मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : दुर्ग में पहली बार सफेमा कार्ट मुंबई ने संपत्ति जब्त करने दिया आदेश, नशे के कारोबार से बनाई संपत्ति होगी जब्त

By Mohan Rao Published February 22, 2025
Share
ब्रेकिंग न्यूज, Breaking News
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले में पहली बार सफेमा कोर्ट ने नशे के कारोबारी की संपत्ति सीज करने का आदेश दिया है। मोहन नगर थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी सहित अन्य मादक पदार्थ की खरीदी बिक्री के मामले में तितुरडीह निवासी सुमन बारले (पाण्डेय) व उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस मामले में दुर्ग पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री से कमाई गई रकम से बनाई संपंति का विवरण सफेमा कोर्ट के सामने प्रस्तुत किया। सफेमा कोर्ट मुंबई के आदेश पर अब इनकी संपत्ति जब्त होगी। 40 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया गया है।

दरअसल 23 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर तितुरडीह दुर्ग निवासी सुमन बारले (पाण्डेय) को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उसने अपने किराए के घर पर गांजा रख इसकी बिक्री कर रही थी। पुलिस ने रेड किया तो वहां सुमन बारले(पाण्डेय) तथा उसके पति शैलेन्द्र पाण्डेय एवं छोटी बहन अपचारी बालिका मिली। सुमन बारले के किराये की अधिपत्य मकान की तलाशी ली गई जहा पर 8 पैकेट मे सेलोटेप से लिपटा मादक पदार्थ गांजा एवं बिक्री की रकम 68200 रुपए मिलऐ। मादक पदार्थ गांजा को तौलने पर कुल 16.782 किलो ग्राम होना पाया गया ।

आरोपी सुमन बारले ने पुलिस को बताया कि इसके परिवार के सदस्य पिता संतोष बारले , बहन दीपाली बारले , दादी रामबाई बारले एवं भाई अपचारी बालक उक्त मादक पदार्थ गांजा एवं शराब का बिक्री कई वर्षो से करते आ रहे हैं। जिससे अर्जित लाभ से इनके द्वारा मोटर सायकल बुलेट, मोटर सायकल एक्टीवा, सोने चांदी के गहने व तितुरडीह मे नजुल सीट की भूमि खरीदी है। उक्त भूमि पर इनके द्वारा मकान निर्माण का कार्य कराया जा रहा है जो पूर्ण होने को आ गया है। आरोपी सुमन बारले , शैलेन्द्र पाण्डेय , दीपाली बारले , रामबाई बारले , संतोष बारले एवं अपचारी बालक एवं बालिका के विरूद्ध अपराध क्रमांक 660/2024 धारा 20(ख),27(क) एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

प्रकरण मे बिक्री रकम एवं मोटर सायकल बुलेट , मोटर सायकल एक्टीवा , सोने चांदी के जेवर एवं भूमि व मकान अवैध रूप से अर्जित धन से खरीदना पाये जाने से धारा 68 एफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण तैयार कर प्रतिवेदन 21 जनवरी 2025 को सफेमा एक्ट यानी तस्कर और विदेशी मुद्रा हेरफेर (संपत्ति जब्ती) एक्ट अधिनियम, 1976 के तहत सीज करने का केस प्रस्तुत किया। सफेमा कोर्ट से आरोपीयो को उक्त संपत्ति खरीदने के संबंध मे नोटिस जारी कर जवाब चाहा लेकिन आरोपीयो द्वारा संपत्ति के संबंध मे जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। द्वारा प्रकरण मे जप्त उक्त संपत्ति अवैध मादक पदार्थ की बिक्री से प्राप्त नगदी रकम 68,200 रुपरु, अवैध कार्य से अर्जित संपत्ति तितुरडीह में नजुल भूमि तथा उनके निर्माणाधीन मकान कीमती करीब 30 लाख रुपए, बैंक में जमा राशि 6,55,252 रुपए, बुलेट मोटर सायकल कीमती 1,00,000 रुपए, एक्टिवा वाहन कीमती करीब 50,000 रुपए कुल लगभग 40 लाख रुपए को फ्रीजिंग करने का आदेश दिया गया है। उक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक पारस सिह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र देशमुख, राजेश पाण्डेय एवं थाना मोहन नगर स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

You Might Also Like

रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान

निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया

अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक

मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

Mohan Rao February 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के 10 निगमों में पर्यवेक्षक तय करेंगे सभापति, दुर्ग निगम के लिए संजय श्रीवास्तव को मिली जिम्मेदारी
Next Article नवा रायपुर में बनेगी साइंस सिटी, वैज्ञानिक कर सकेंगे शोध…. सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ विज्ञान के क्षेत्र में रचेगा इतिहास

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?