Crime

Latest Crime News

Breaking News : 17 नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद बीजापुर में 50 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सीएम साय ने दी बधाई  

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक दिन पहले 17 नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद रविवार को बीजापुर जिले में 50 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से 14 नक्सलियों पर कुल 68 लाख रुपए का इनाम था। सभी नक्सलियों ने राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के…

CG Breaking : पीएम मोदी की सभा जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कार पुल से नदी में गिरी, दो की मौत और 8 घायल

गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में रविवार की सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं की बुलेरो कार पुल के नीचे नदी में जा गिरी। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बिलासपुर में होने वाली सभा में जाने के लिए निकले और बीच रास्ते में हादसा हो गया। बताया जा…

ओएलएक्स पर बाइक बेचने का एड डाला, ग्राहक पहुंचा तो 80 हजार लूटकर हुए फरार, तीन नाबालिग गिरफ्तार

भिलाई। मोहन नगर थाना क्षेत्र में तीन नाबालिगों ने ओएलएक्स में बाइक बेचने का ऐड डालकर लूट की योजना बनाई। एड देखकर बिलासपुर का शख्स बाइक लेने पहुंचा। प्लान के अनुसार तीनों नाबालिगों ने शख्स को चाकू की नोक पर 80 हजार रुपए की लूट की और फरार हो गए।…

CG Crime : कोरबा में कोल कारोबारी की हत्या, भाजपा नेता ने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से काटा

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोल कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। भाजपा नेता ने अपने भाई और भांजे सहित लगभग 16 लोगों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पूरा विवाद कोयला ट्रांसपोर्टिंग से जुड़ा…

सुकमा एनकाउंटर पर बोले सीएम साय- नक्सलवाद के नासूर को खत्म करने की दिशा में छत्तीसगढ़ के बढ़ते कदम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार की सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों की सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी है। सुकमा में सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया है। इसके लिए सीएम साय ने सुरक्षाबलों को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर घायल जवानों…

विश्व शांति अखंड ब्रह्मयज्ञ में शामिल हुए सीएम साय, बोले- वसुधैव कुटुंबकम् के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  ने राजधानी रायपुर के गॉस मेमोरियल ग्राउंड में आयोजित त्रिदिवसीय ‘विश्व शांति अखण्ड ब्रह्म यज्ञ में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत की सनातन परंपरा में ‘वसुधैव कुटुंबकम् की भावना रची-बसी है। यही वह सोच है जो भारत को विश्व में अद्वितीय…

Bhilai Breaking : दोस्तों ने फोनकर बुलाया, ढाबे पहुंचा तो नकाबपोशों ने किया हमला, मौके पर मौत

भिलाई।  जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की रात को 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम अवतार मरकाम बताया जा रहा है और शहर का निगरानी शुदा बदमाश था। दोस्तों ने फोन किया तो व चिखली स्थित इंदर ढाबा पहुंचा जहां पर कुछ नकाबपोश बदमाशों…

Breaking News : छत्तीसगढ़ में 16 नक्सलियों का एनकाउंटर : सुकमा के जंगल में सुबह से जारी है मुठभेड़, दो जवान भी घायल

सुकमा। छत्तीसगढ़ में शनिवार को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सुकमा जिले में यह मुठभेड़ हुई है। शनिवार की सुबह से मुठभेड़ जारी है और इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई। सुरक्षाबलों ने इस दौरान 16 नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जा…

पैसे नहीं देने पर बेटे ने टांगी से मारकर मां को किया घायल, अस्पताल में हुई मौत…  आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। बेटे से मां से खर्च के लिए पैसे मांगे तो मां ने मना कर दिया था। इसके बाद वह विवाद करने लगा और टांगी से वार कर दिया। वृद्धा को अस्पताल में…

राजधानी में किसान के घर डकैती, 7 नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल व तलवार की नोक पर दिया वारदात को अंजाम

रायपुर। खरोरा थाना क्षेत्र के केराडीह गांव में डकैती की बड़ी वारदात सामने आई है। गुरुवार आधीरात के बाद  सात नकाबपोश बदमाशों ने यहां के एक किसान घर में घुसकर पिस्टल और तलवार की नोक पर परिवार को बंधक बनाया। डकैतों ने पिस्टल और तलवार दिखाकर डराया और अलमारी में…

CG News : पैरेंट्स से नाराज बच्चे घर से भागे, शिकायत के बाद चंद घंटों में पुलिस ने सकुशल किया बरामद

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पैरेंट्स से नाराज होकर दो नाबालिग बच्चियां घर से चली गई। किसी को बताए बिना वे घर से निकल गई। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला तो वे पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों बच्चियों को…

नक्सलियों का प्लान फेल : सर्चिंग के दौरान 45 किलो का आईईडी बरामद, मौके पर जवानों ने किया निष्क्रिय

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का बड़ा प्लान फेल कर दिया। यहां सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने 45 किलो आईईडी बरामद किया है। आईईडी से नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने का प्लान बना रखा था। जवानों की सक्रियता के कारण नक्सलियों इरादों को झटका लगा…

CG News : पं. प्रदीप मिश्रा की कथा सुनकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 24 यात्री घायल, 5 की हालत गंभीर

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां  के कुनकुरी में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा से लौट रहे यात्रियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 24 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 5 की हालत गंभीर है। यह…

मॉडल टाउन में आवारा सांड ने किया वृद्ध पर हमला, गंभीर हालत में पहुंचाया गया हाइटेक… बची जान

भिलाई। आवारा पशुओं के चलते सड़कों पर होने वाले हादसे का एक अत्यंत भयानक मामला सामने आया है। मॉडल टाउन सड़क-9 में घूम रहे आवारा सांड ने एक 80 वर्षीय व्यक्ति को अपनी सींगों पर उठा लिया और घुमा कर फेंक दिया। इस हमले में घायल की पसलियां उखड़ गईं,…

Breaking News : दुर्ग में पदस्थ डीएसपी पर दुष्कर्म का आरोप, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध… केस दर्ज

भिलाई। दुर्ग जिले के अजाक थाने में पदस्थ डीएसपी रैंक के अधिकारी पर यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ है। जामुल क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने पद्मनाभपुर थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई। युवती ने डीएसपी पर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने…