छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार तेज : बीते 24 घंटों में मिले 326 नए केस, राजधानी रायपुर में डरा रहे आंकड़े
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार काफी तेज हो गई है। बुधवार को छत्तीसगढ़ में 326 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। कोरोना के पॉजिटिव मामलों में राजधानी रायपुर के आंकड़े डरा रहे हैं। रायपुर में बीते 24 घंटों के दौरान 44 नए केस सामने आए हैं। नए केसेस सामने…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर में ‘भरोसे का सम्मेलन’ में होंगे शामिल, बस्तर को मिलेंगी कई सौगातें… प्रियंका गांधी भी होंगी शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 अप्रैल को दोपहर 1.35 बजे बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी। मुख्यमंत्री बघेल सम्मेलन में आदिवासियों के तीज त्योहारों की संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करने…
जल संकट: शिवनाथ इंटरवेल में मरम्मत का काम पूरा, अब मिलेगा पानी
भिलाई। ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समस्या न हो इसको देखते हुए शिवनाथ इंटकवेल में संधारण और मरम्मत का काम किया जा रहा है। आज सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा और बृजेश श्रीवास्तव के अधीन में मेंटेनेंस का काम चलता रहा। मेंटेनेंस…
कोरोना के बढ़ते केस के मामले में सेक्टर 9 अस्पताल में ”मॉक ड्रिल” के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर 9 स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालाय एवं अनुसंधान केंद्र में आपातकालीन और स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार 10 अप्रैल, 2023 को संयंत्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. एम रविन्द्रनाथ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ? पी बिनायके और मुख्य चिकित्सा अधिकारी…
नवीन नगपुरा कॉलेज का नाम स्व. शालिनी यादव के नाम पर, सीएम बघेल ने की घोषणा, गृहग्राम बोरई में परिवार से मिले मुख्यमंत्री
दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष स्वर्गीय शालिनी यादव के गृह ग्राम बोरई पहुंचे थे। जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय शालिनी यादव का स्वभाव उनके नाम के अनुरूप ही शालिन एवं सरल था, इसके…
सुकमा के राजा मंडई मेले में शामिल हुए आबकारी मंत्री लखमा दिखा अलग अंदाज, खुद पर बरसाए कोड़े… देखें Video
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। 12 साल बाद यहा राज मंडाई मेले का आयोजन किया गया। चार दिवसीय मेले के अंतिम दिन बुधवार को छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा मेले में शामिल हुए और इस दौरान उनका अलग ही अंदाज…
छत्तीसगढ़ में सुषमा स्वराज के नाम से अवार्ड की शुरुआत, पांच महिलाओं को मिला सम्मान
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में सुषमा स्वराज के नाम से अवार्ड दिए जाने की शुरुआत की गई है। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शुरू किए गए इस सम्मान को सामाजिक कार्य में उल्लेखनीय योगदान करने वाली महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। पहला सम्मान गुरुर क्षेत्र की पांच महिलाओं को…
Breaking News : बिरनपुर हिंसा के बाद समाज प्रमुखों की हुई बैठक, कलेक्टर ने की शांति की अपील… सभी ने की घटना की निंदा
बेमेतरा। बिरनपुर हिंसा की घटना के मद्देनजर जिला प्रशासन, पुलिस के आला अफसरों और सर्व समाज प्रमुखों एवं ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक ग्राम बिरनपुर में हुई। कलेक्टर पीएस एल्मा और दुर्ग संभाग के प्रभारी आईजी आनंद छाबड़ा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक में सर्व समाज…
कोरोना ने बचपन पर बरपाया कहर, तीन दर्जन बच्चे संक्रमित, सबसे ज्यादा केस रायपुर में
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में 264 नए केस मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 54 संक्रमित रायपुर में हैं। हालांकि डराने वाली बात यह है कि इस बार बच्चों की संक्रमण दर बढ़ी है। सूरजपुर में जहां…
बिरनपुर हिंसा : भाजपा पर बरसे सीएम बघेल, कहा- भाजपा ने किया आग में पेट्रोल डालने का काम
रायपुर। इन दिनों छत्तीसगढ़ में बेमेतरा का बिरनपुर गांव चर्चा में है। दो समुदायों के बीच विवाद के कारण चर्चा में आए बिरनपुर में आज माहौल काफी बिगड़ गया है। दो समुदायों को विवाद हिंसा का रूप ले चुका है। हिन्दू युवक की हत्या के बाद पूरा गांव छावनी में…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर दौरे पर करेंगे मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना का शुभारंभ… जानिए योजना की खास बातें
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 अप्रैल को बस्तर दौरे पर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित ’भरोसे के सम्मेलन में ’मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत आदिवासी पर्व एवं त्यौहारों के गरिमामय आयोजन के लिए राज्य शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को अनुदान दिया जाएगा।…
आत्मानंद स्कूल तितुरडीह व बोरसी में होगा प्रारंभ…पटरीपार को मिलेगा नि:शुल्क बेहतर शिक्षा का लाभ: वोरा
दुर्ग । वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल से चर्चा के दौरान कहा कि नए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम स्कूलो की सौगात दुर्ग शहर को मिली है जिसमें पटरीपार तितुरडीह एवं बोरसी की जल्द तैयारी करे। वही स्वामी आत्मानंद विद्यालय में नि:शुल्क बेहतर…
Gustakhi Maaf: अब पछताए का होत है जब चिडिय़ा….
-दीपक रंजन दास पुलिस ने जानबूझकर ऐसा किया या अंग्रेजों से मिली विरासत को ही वे आगे बढ़ा रहे थे, कहना मुश्किल है। अपराधियों के नाम दीपक बंगाली, सोनू पंजाबी, रामू उडिय़ा, प्रदीप बिहारी के रूप में सामने लाने में पुलिस की बड़ी भूमिका रही है। अंग्रेज कुछ जनजातियों को…
CG Crime : पिता ने नवजात बेटी को पॉलिथिन में पैक कर कुएं में फेंका… दूसरे दिन मिला शव, आरोपी गिरफ्तार
अंबिकापुर। सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर के उदयपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पिता बेटी पैदा होने से इतना नाराज था कि उसने नवजात को पॉलिथिन में पैक कर कुएं में फेंक दिया। मंगलवार को कुएं पर पहुंचे लोगों की नजर पॉलिथिन…
धनुर्विद्या प्रशिक्षण शिविर : पारंपरिक धनुष-बाण से सीखी कला, रायपुर में हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण
भिलाई। ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ पुरी पीठ पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के सानिध्य में आदित्यवाहिनी रायपुर द्वारा श्री सुदर्शन संस्थान शंकराचार्य आश्रम रवांभाटा रायपुर में 3 दिवसीय धनुर्विद्या आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें आदित्यवाहिनी रायपुर, दुर्ग-भिलाई, नागपुर व आसपास क्षेत्रों के वाहिनी कार्यकर्ता व अन्य हिन्दुओं…


