ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना ने बचपन पर बरपाया कहर, तीन दर्जन बच्चे संक्रमित, सबसे ज्यादा केस रायपुर में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोरोना ने बचपन पर बरपाया कहर, तीन दर्जन बच्चे संक्रमित, सबसे ज्यादा केस रायपुर में

By Om Prakash Verma
Published: April 12, 2023
Share
देश में मंडरा रहा कोरोना का खतरा; संक्रमण के मामले में आया उछाल, 750 नए केस आए, दिल्ली में आंकड़ा 100 के करीब
देश में मंडरा रहा कोरोना का खतरा; संक्रमण के मामले में आया उछाल, 750 नए केस आए, दिल्ली में आंकड़ा 100 के करीब
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में 264 नए केस मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 54 संक्रमित रायपुर में हैं। हालांकि डराने वाली बात यह है कि इस बार बच्चों की संक्रमण दर बढ़ी है। सूरजपुर में जहां 17 छात्राएं पॉजिटिव मिली हैं, वहीं बीजापुर के दो आश्रमों में पढऩे वाले छोटे-छोटे 18 बच्चे संक्रमित हो गए हैं। सभी को क्वारंटीन किया गया है। इसके बाद सभी स्कूलों में जांच के निर्देश जिला प्रशासन ने दिए हैं। वहीं अंबिकापुर में भी डॉक्टर सहित 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बीजापुर : रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर भेजेंगे जीनोम सिक्वेसिंग के लिए बीजापुर जिले में मंगलवार को आश्रमों में पढऩे वाले 18 बच्चे संक्रमित मिले हैं। भैरमगढ़ बीएमओ संदीप कश्यप के अनुसार, तहसील के बालक आश्रम हिंगुम और बालक आश्रम छोटेपल्ली में रहने वाले बच्चे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर दिन कम से कम 100 जांच कराने के लिए कहा गया है। जहां तक संभव हो, जांच आरटीपीसीआर होनी चाहिए। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सैंपल को जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजा जाएगा। साथ ही कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाएगी। सर्दी, खांसी, बुखार के हर मरीज की कोविड जांच होगी।

अंबिकापुर : डॉक्टर सहित 21 संक्रमित, सभी को अस्पताल में किया गया भर्ती उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी कोरोना ने दस्तक दी है। अंबिकापुर में मंगलवार को 15 संक्रमित मिले हैं। इनमें प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर के अलावा सात पुरुष और आठ महिलाएं शामिल हैं। डॉक्टर सहित 11 संक्रमितों का उपचार यूपीएचसी नवापारा में चल रहा है। दो मरीजों को उदयपुर सीएचसी में भर्ती किया गया है। इसके पहले सोमवार को छह पॉजीटिव मिले थे। अधिकांश पॉजिटिव अंबिकापुर के हैं। बुजुर्गों, डायबिटिक, हाईब्लड प्रेशर, कैंसर, किडनी की बीमारियों से ग्रसित मरीजों को भीड़ वाले इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है।

सूरजपुर : सर्दी-खांसी की शिकायत पर पहुंची थीं जिला अस्पताल सूरजपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में मंगलवार को 17 बालिकाएं कोविड पॉजीटिव पाई गईं हैं। छात्रावास में 45 से 50 बालिकाएं रहती हैं। मंगलवार को 10 बच्चों को सर्दी-खांसी की शिकायत पर हास्टल अधीक्षिका उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचीं थीं। सभी का एंजीजन टेस्ट किया गया। इनमें से 8 बालिकाएं संक्रमित मिलीं। सीएमएचओ डॉ. अजय मरकाम के निर्देश पर छात्रावास में कैंप लगाकर 23 बच्चों की जांच में नौ और पॉजिटिव मिलीं। अन्य बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अलग रखा गया है।

सभी आश्रमों, हॉस्टलों में कैंप लगाकर होगी जांच सूरजपुर कलेक्टर इफ्फत आरा ने सभी आश्रम, छात्रावासों में कैंप लगाकर बच्चों का कोविड टेस्ट कराने का निर्देश जारी कर दिया है। डीईओ ललित राम पटेल ने बताया कि सभी बीईओ को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है। सीएमएचओ डा. अजय मरकाम ने चिकित्सा अमले को सभी हास्टलों में कैंप लगाकर कोविड जांच करने के आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। मास्क को अनिवार्य नहीं किया गया है, लेकिन मास्क के उपयोग की भी अपील की गई है।

Breaking News : बिहार में एनडीए का सीट बंटवारा, भाजपा व जदयू 101-101 सीटों पर लडेंगी चुनाव, अन्य सहयोगी दलों को मिली इतनी सीटें
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता : चार नक्सली गिरफ्तार, एक लाख के इनामी सहित पांच ने किया सरेंडर
सैनिटाइजर के अत्यधिक उपयोग से अपनी और मोबाइल फोन की सेहत खराब कर रहे लोग
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2601 नए केस…. कोरोना 14 मरीजों की मौत … कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 25 हजार के पार
लखोली पार्षद साहू ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए मुख्यमंत्री कोष में दिया एक माह का वेतन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article G20 Summit: दिल्ली बना नो फ्लाई जोन, मैं कैसे जाउं? सीएम बघेल, जी20 डिनर में नहीं होंगे शामिल बिरनपुर हिंसा : भाजपा पर बरसे सीएम बघेल, कहा- भाजपा ने किया आग में पेट्रोल डालने का काम
Next Article Breaking News : बिरनपुर हिंसा के बाद समाज प्रमुखों की हुई बैठक, कलेक्टर ने की शांति की अपील… सभी ने की घटना की निंदा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?