Latest Chhattisgarh News

स्वास्थ्य विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने किया जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण

वार्डों में घूमकर मरीजों से मिले, रात्रिकालीन ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों और स्टॉफ की ली जानकारीरायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने कवर्धा जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डो का भ्रमण कर मरीजों से इलाज के संबंध में फीडबैक लिया।…

आधार अपडेट, आयुष्मान के साथ बनेगा श्रमकार्ड, शिविर की शुरूआत जोरातराई से

रिसाली। आम लोगों का आधार अपडेट करने के साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने रिसाली निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डो में शिविर लगाया जा रहा है। शिविर की शुरूआत जोरातराई वार्ड से की जाएगी। खास बात यह है कि शिविर में श्रम विभाग के भी अधिकारी मौजूद रहेंगे। वे श्रमिकों का…

सावन का पहला सोमवार: पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में कांवरिया संघ की कांवर यात्रा सुल्ताजगंज से शुरू

भिलाई। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर आज प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में बाबा प्रेम कांवरिया संघ की कांवर यात्रा सुल्तानगंज से प्रारंभ हुई। उत्तरवाहिनी गंगा नदी में स्नान पश्चात पूजा-अर्चना कर कांवर में जल लेकर लगभग 120 किमी की पदयात्रा आज से…

एटीएम में रुपए भरने वाले कर्मचारियों ने 6.75 लाख पार, चोरी दिखाने की तोड़फोड़… ऐसे आए पुलिस के हत्थे

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एटीएम में चोरी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि रुपए भरने वाली एजेंसी के कर्मचारी निकले। दरअसल इन कर्मचारियों ने चाबी से खोलकर बड़ी आसानी से 6.75 लाख रुपए…

तीसरे दिन शह-मात के खेल की साक्षी बनी रत्नावली कौशल

प्रखर बुद्धि और चातुर्य से भरा खेल है शतरंज : रत्नवलीअजा विकास प्राधिकरण सदस्य ने कहा- मुंगेली जिले में शतरंज को प्रोत्साहन देना गर्व का विषयमुंगेली। मुंगेली शहर में जारी छग राज्य सीनियर फिडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप का तीसरा दिन बहुत ही रोमांचक रहा। स्व. प्रफुल्ल शर्मा को समर्पित यह…

मुख्यमंत्री ने ग्राम भरदा में मात बिंदेश्वरी बघेल पार्क का किया लोकार्पण, प्रतिमा का भी किया अनावरण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बालोद जिले के ग्राम भरदा (टटेंगा) में माता बिंदेश्वरी बघेल पार्क का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने माता बिंदेश्वरी बघेल की प्रतिमा का भी अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने पार्क में पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने…

Gustakhi Maaf: दुकान लगाकर बैठोगे तो ग्राहक तो आएंगे ही

-दीपक रंजन दास नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक और मामला उजागर हुआ है. इस बार मंत्रालय में तगड़ी सेटिंग का दावा कर एक शख्स ने नौकरी लगवाने का झांसा दिया. 13 नौकरी आकांक्षियों से उसने 70 लाख रुपए ठग लिये. ठगी का शिकार हुए लोगों को भोला-भाला…

बूथ चलो अभियान: प्रभार वाले जोन में उत्कृष्ट कार्य करने पर रत्नावली का सम्मान

जिला प्रभारी सीमा वर्मा, आयोग अध्यक्ष थानेश्वर साहू, जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ने किया रत्नावली कौशल का सम्मानमुंगेली। कांग्रेस के बूथ चलो अभियान में बेहतरीन परफारमेंस दिखाने पर कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल का सम्मान वरिष्ठ कांग्रेसजनों द्वारा किया गया। सुश्री कौशल ने अपने प्रभार वाले जोन में टीम वर्क के…

CG News : बैंक लोन से परेशान महिला ने की खुदकुशी, डंपिंग यार्ड में लटकती मिली लाश… 4 दिन से थी लापता

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला ने बैंक लोन न चुका पाने व बैंक कर्मचारियों के लगातार परेशान करने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की लाश यहां के एक खदान में लटकती मिली। खदान में काम करने वालों ने शव को देखा तो पुलिस को…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सावन सोमवार के अवसर पर ग्राम भरदा के शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बालोद जिले के ग्राम भरदा (टटेंगा) में पावन सावन माह के पहले सोमवार को गांव के शिव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।  इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव कुंवर सिंह…

CG News : अमरूद तोड़ने पेड़ पर चढ़े बच्चे, डाली टूटने से कुएं में गिरे, तीन बच्चों की मौत… हादसे से मातम में परिवार

रायपुर। राजधानी रायपुर के आरंग में रविवार को एक परिवार की पूरी खुशियां छिन गई। कुएं में गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो भाई व एक बहन शामिल है। तीनों बच्चे घर पर लगे अमरूद के पेड़ पर अमरुद तोड़ने चढ़े थे और इस बीच…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद के दौरे पर, माता बिंदेश्वरी बघेल पार्क का करेंगे लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार 10 जुलाई 2023 को बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भरदा (टटेंगा) में माता बिंदेश्वरी बघेल के नाम से निर्मित बिंदेश्वरी पार्क का लोकार्पण एवं मूर्ति का अनावरण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा पूर्वान्ह…

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 17 जुलाई से, होंगे 16 तरह के पारम्परिक खेल…. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बनेंगे प्रतिभागी

रायपुर। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-24 का आयोजन हरेली त्योहार के दिन 17 जुलाई से शुरू किया जाएगा। छत्तीसढ़िया ओलंपिक 6 चरणों में लगभग ढ़ाई महीने तक आयोजित होगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित…

नेशनल लेवल पर छाई छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाएं, बागबहरा सीएचसी को मिला राष्ट्रीय क्वालिटी सर्टिफिकेट

रायपुर। राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर छत्तीसगढ़ की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का डंका बजा है। महासमुंद जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बागबाहरा को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिये केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा "राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र" प्रदान किया गया।…

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री से बैठक के बाद काम पर लौटे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ बैठक के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने काम पर लौटने का फैसला किया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह के साथ बैठक में कई मुद्दों पर बात हुई और इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों…