ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : अमरूद तोड़ने पेड़ पर चढ़े बच्चे, डाली टूटने से कुएं में गिरे, तीन बच्चों की मौत… हादसे से मातम में परिवार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG News : अमरूद तोड़ने पेड़ पर चढ़े बच्चे, डाली टूटने से कुएं में गिरे, तीन बच्चों की मौत… हादसे से मातम में परिवार

By Mohan Rao
Published: July 10, 2023
Share
कुएं में गिरने से तीन बच्चों की मौत
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर के आरंग में रविवार को एक परिवार की पूरी खुशियां छिन गई। कुएं में गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो भाई व एक बहन शामिल है। तीनों बच्चे घर पर लगे अमरूद के पेड़ पर अमरुद तोड़ने चढ़े थे और इस बीच डाली टूटने से तीनों सीधे कुएं में गिर गए। घटना के बाद परिवार सहित पूरे गांव में मातम है।

मिली जानकारी के अनुसार आरंग के चरोदा गांव में निवासी जितेन्द्र साहू के घर पर यह हादसा हुआ। दरअसल जितेन्द्र साहू के घर पर कुआं है और कुएं से लगा एक अमरूद का पेड़ है। रविवार को जितेन्द्र साहू का बेटा पेयस साहू (4) उसके बड़े भाई सोमनाथ साहू के बेटे उल्लास साहू (5) व बेटी केशर साहू (8) के साथ अमरूद तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। जिस डाली पर तीनों चढ़े थे वह टूट गई और तीनों सीधे कुएं में जा गिरे।

इधर जितेन्द्र साहू व सोमनाथ साहू अपने बच्चों को काफी देर से खोज रहे थे लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद घर की बाड़ी में अमरूद की डाली टूटी देखी तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद वे कुएं के पास पहुंचे और देखा तीनों बच्चों के शव मिले। इसके बाद पूरा परिवार बदहवास हो गया। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकलवाया और पीएम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद पुरे परिवार के साथ ही गांव में मातम पसरा हुआ है।

उत्तराखंड के कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 4.0 रही तीव्रता
निर्मला सीतारमण व विजय रूपाणी की मौजूदगी में चुना जाएगा महाराष्ट्र का सीएम, पर्यवेक्षक नियुक्त
ब्रेकिंग न्यूज: आम लोगों के लिए खोला गया पावर हाउस का अंडरब्रिज, अधिकारियों के निर्देश पर हुआ औपचारिक उद्घाटन
भिलाई नगर विधानसभा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी 34 करोड़ 84 लाख के विकास कार्यों की सौगात
नंदनवन के अधिकारियों का सराहनीय प्रयास, बागबाहरा जंगल से रेस्क्यू कर सफेद पूंछ वाले बीमार गिद्ध की बचाई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : नशे में धुत कार चालक ने भाई –बहन को रौंदा, मौके पर बहन की मौत.. भाई गंभीर रूप से घायल… देखें Video
Next Article खुर्सीपार पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर, रायपुर के कबाड़ी के पास टुकड़ों मे मिली चोरी की हाइवा… डबरापारा चौक से हुई थी चोरी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?