ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुर्सीपार पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर, रायपुर के कबाड़ी के पास टुकड़ों मे मिली चोरी की हाइवा… डबरापारा चौक से हुई थी चोरी
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

खुर्सीपार पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर, रायपुर के कबाड़ी के पास टुकड़ों मे मिली चोरी की हाइवा… डबरापारा चौक से हुई थी चोरी

By Mohan Rao Published July 10, 2023
Share
खुर्सीपार पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर चोर
SHARE

भिलाई। शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि पुलिस की नाक के नीचे से चोरी करने में भी हिचकिचा नहीं रहे हैं। पिछले दिनों डबरापारा चौक के पास ट्रांसपोर्ट नगर रोड पर खड़ी हाइवा चोरी हो गई। जब मामले की शिकायत पहुंची तो पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की। सीसी टीवी फुटेज का पीछा करते हुए पुलिस रायपुर के एक कबाड़ी के पास पहुंची। यहां पर पुलिस यह देख हैरान रह गई कि जो हाइवा चोरी हुई थी वह यहां कई टुकड़ों में है। कबाड़ी से पूछताछ में चोरों का सुराग मिला। पुलिस ने इस मामले में रायपुर के कबाड़ी के साथ कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरू घासीदास नगर खुर्सीपार निवासी हाइवा चालक अवध बंजारे ने हाइवा चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि हाइव खुर्सीपार निवासी अनिल पाण्डे की है। हाईवा ट्रक सीजी 12 सी 2255 को को उसने खाली करने के बाद 24 जून की दोपहर 3 बजे डबरापारा चौक आफताब गैरेज के पास खड़ी कर घर चला गया। 26 जून की सुबह 9.30 बजे वह पहुंचा तो वहां हाइवा नहीं थी। किसी ने हाइवा चुरा ली।

जिस समय हाइवा चोरी हुई तब वाहन मालिक अनिल पाण्डेय यूपी गया हुआ था। इसकी सूचना के बाद अनिल पाण्डेय ने भिलाई लौटकर हाइवा की खोज कराई। नहीं मिलने पर 2 जुलाई को खुर्सीपार थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने हाइवा की तलाश की तलाश शुरू की। घटना स्थल के आसपास का सीसी टीवी फुटेज चेक करने पर पुलिस को एक सफेद कार क्रमांक सीजी 15 सीयू 1110 का दिखा तो रेकी करता रहा। इसके बाद मौका मिलते ही कार से उतरे कुछ लोगों ने हाइवा को मास्टर की से खोला और लेकर चले गए।

इस दौरान देखा गया कि हाइवा कार के पीछे-पीछे चल रही थी। पुलिस रास्तेभर के सीसी टीवी फुटेज को चेक करते हुए हीरापुर रायपुर के कबाडी शिव बच्चा तिवारी तक पहुंची। यहां पर हाइवा कई टुकड़ों में बरामद किया गया। कबाड़ी ने बताया कि आयुष कुमार पाण्डे, आबिद अंसारी, मो अहमद, मो साकिब हाइवा को चुराया और यहां लाने के बाद उसे गैस कटर से काटकर टुकड़ों में बदला गया। अलग अलग पार्ट में हाइवा को काटकर चोरों ने बेच दिया।

ओरोपियो के कब्जे से हाइवा ट्रक का कटा पार्टस, इंजन, टायर, नंबर प्लेट, डाला, गैस कटर, गैस सिलेडंर, नकदी रकम 1 लाख 25 हजार रुपए व घटना में प्रयुक्त होण्डा कार जुमला कीमत 15 लाख की मशरूका बरामद किया गया। इस पूरी कार्रवाई में एसीसीयू निरीक्षक संतोष मिश्रा, निरीक्षक विरेन्द्र श्रीवास्तव, एएसआई शमित मिश्रा, यशवंत श्रीवास्तव, नागेन्द्र बंछोर, सत्येन्द्र मढरिया, प्रधानमंत्री चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक अरविदं मिश्रा, रिकु सोनी, डी रमेश, अमित दुबे, राकेश चौधरी, भावेश पटेल, रमेश पाण्डे, नितिन सिंह, गुनीत निर्मलकर तथा थाना खुर्सीपार के आरक्षक हर्ष देवागन, चुमुक लाल सिन्हा की उल्लेखनीय भूमिका रही।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao July 10, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : अमरूद तोड़ने पेड़ पर चढ़े बच्चे, डाली टूटने से कुएं में गिरे, तीन बच्चों की मौत… हादसे से मातम में परिवार
Next Article Big Breaking : 21 साल का इंतजार खत्म, बीएसपी टाउनशिप के मकानों की लीज की होगी रजिस्ट्री

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?