Latest Chhattisgarh News

नेशनल हाईवे बनने से और तेज होगी छत्तीसगढ़ के विकास की रफ्तार: रत्नावली कौशल

नेशनल हाईवे के लिए 892 करोड़ की स्वीकृति पर कौशल ने जताई खुशीमुख्यमंत्री साय, केंद्रीय मंत्री साहू का माना आभार=मुंगेली। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन पूर्व सदस्य एवं भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने कहा है कि नए राष्ट्रीय राजमार्गो के निर्माण से छत्तीसगढ़ के विकास की रफ्तार और तेज…

बेटे की शादी के लिए 4 साल से पाल रहा था मन्नत का मुर्गा, हो गया चोरी, लगाई पुलिस से गुहार

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद अजीबोगरीब खबर सामने आई है। यहां मन्नत का मुर्गा चोरी हो गया। पीडि़त ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन जब उसकी शिकायत नहीं सुनी गई तो उसने एसपी ऑफिस का दरवाजा खटखटाया। पीडि़त को शक है कि…

दुर्ग में युवक की ईंट पत्थर मारकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा जेल

दुर्ग। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात युवक की ईंट पत्थर से मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल साहू पिता गुड्डू साहू (25) निवासी राजीव नगर वार्ड क्र 2 दुर्ग, विशाल देवांगन पिता पंचराम देवांगन…

युवाओं को पार्टी से जोड़ने भाजयुमो भिलाई ने निकाली रथयात्रा, सांसद विजय बघेल ने दिखाई हरी झंडी

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के आवाहन पर सदस्यता रथयात्रा विभिन्न जिलों में निकाली गई। भाजयुमो जिला भिलाई के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में वैशाली नगर विधानसभा में सदस्यता रथयात्रा को दुर्ग सांसद विजय बघेल और संगठन के…

मंदिर को दान में दी गई जमीन का भू-माफिया से कर दिया सौदा, राजस्वमंत्री ने एक हफ्ते में मांगा प्रतिवेदन

रायपुर। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने राजधानी रायपुर की चंगोराभांठा स्थित मंदिर को दान में दी गई भूमि को कूटरचना कर भू-माफिया को बेचने के मामले में एक सप्ताह के भीतर जांच कर कलेक्टर रायपुर को प्रविवेदन प्रस्तुत करने तथा नियमानुसार दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राजस्व…

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत गुजरात पुलिस की टीम पहुंची दुर्ग, आईजी गर्ग ने दी कार्य संचालन की जानकारी

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इन दिनों गुजरात की 15 सदस्यीय पुलिस टीम दौरे पर है, जो भारत सरकार के "एक भारत श्रेष्ठ भारत" अभियान के तहत छत्तीसगढ़ आई है। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के पुलिसिंग के तौर-तरीकों और संस्कृति को समझना है, जिससे आपसी समन्वय और…

Breaking News : दुर्ग में युवक की हत्या, आपसी विवाद के बाद ईंट पत्थर से वार… हिरासत में आरोपी

लगातार दूसरे दिन दुर्ग जिले में हत्याकांड, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला भिलाई। दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात युवक की ईंट-पत्थर से बुरी तरह मार कर हत्या कर दी गई। आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। आधा रात को सूचना…

आशिक हत्याकांड : पुलिस ने 9 लोगों को बनाया आरोपी, तीन महिलाएं भी शामिल

रविवार आधीरात को सुरेन्द्र उर्फ आशिक विश्वकर्मा की लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से मार की गई थी हत्या भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार आधीरात को क्षेत्र के आदतन बदमाश सुरेन्द्र उर्फ आशिक विश्वकर्मा की लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले पुरानी भिलाई पुलिस…

छत्तीसगढ़ के विकास और औद्योगिक नीतियों पर सीएम साय की केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ महत्वपूर्ण बैठक आज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 3:45 बजे केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योगमंत्री पीयूष गोयल से वाणिज्य भवन, दिल्ली में मुलाकात करेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं, नई औद्योगिक नीति और राज्य में व्यापार एवं निवेश के अवसरों पर गहन चर्चा की संभावना है। मुख्यमंत्री साय, राज्य…

रायपुर पुलिस ने पकड़ी 9 करोड़ की चांदी, छोटा हाथी में ले जा रहे थे 928 किलो चांदी

रायपुर। दीपावली त्योहार के पहले राजधानी रायपुर में पुलिस ने 9 करोड़ की चांदी पकड़ी है। छोटा हाथी यानी पिकअप में लगभग 928 किलो चांदी रायपुर पहुंचे थे। मौदहापारा थाना क्षेत्र में यह गाड़ी पकड़ाई और पुलिस ने इसकी जानकारी जीएसटी विभाग को दे दी है। जीएसटी टीम आगे की…

सुकमा में मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद

सुकमा। छत्तीसगढ़ में सुकमा के भेज्जी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। नक्सलियों का शव और हथियार बरामद किए हैं। यह मुठभेड़ सोमवार देर शाम हुई। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबल के जवान सर्चिंग पर निकले…

अब बढ़ेगी ठंड…. छत्तीसगढ़ से लौट रहा मानसून… 15 अक्टूबर से राते होंगी सर्द

भिलाई। छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है। प्रदेश में कुछ जिलों को छोड़ दें तो अधिकतर हिस्सों में बारिश नहीं हो रही है। हालांकि इस बीच तापमान बढ़ा है और लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। बंद हो चुके कूलर फिर से शुरू हो गए। इस…

छत्तीसगढ़ के गरीबों की जिंदगी बदल पाएगा हसदेव का कोयला.., वनमंत्री केदार कश्यप के बयान के बाद हसदेव के कोयला भंडार के आंकड़े आए सामने

रायपुर। हसदेव अभ्यारण्य में पेड़ों की कटाई के खिलाफ लम्बे समय से चल रहे आंदोलन और विरोध प्रदर्शन के बीच वन और पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप का बयान सामने आया है। उन्होंने हसदेव में कोयले के भंडार का जिक्र करते हुए कहा है कि साधन सम्पन्न राज्य होने के बाद…

CG Breaking : शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर नशेड़ी बेटे ने कर दी बुजुर्ग पिता की हत्या… आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर नशेड़ी बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। घटना बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरंगा क्षेत्र की है। हत्या की सूचना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।…

CG Crime : 10 साल के बच्चे की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग मिले… बलि की आशंका

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 10 साल के बच्चे की हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। पांच दिन से लापता बच्चे की लाश रविवार शाम को नदी किनारे मिली। बच्चे का सिर और धड़ अलग-अलग मिले। आशंका जताई जा रही है कि तंत्र-मत्र के लिए किसी ने…