ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : दुर्ग में युवक की हत्या, आपसी विवाद के बाद ईंट पत्थर से वार… हिरासत में आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : दुर्ग में युवक की हत्या, आपसी विवाद के बाद ईंट पत्थर से वार… हिरासत में आरोपी

By Mohan Rao
Published: October 8, 2024
Share
दुर्ग में युवक की हत्या, मृतक दादू देसमाने की फाइल फोटो, घटना स्थल पर खून से लथपथ
SHARE

लगातार दूसरे दिन दुर्ग जिले में हत्याकांड, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

भिलाई। दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात युवक की ईंट-पत्थर से बुरी तरह मार कर हत्या कर दी गई। आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। आधा रात को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ युवक को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कुछ अन्य संदेहियों को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल पूछताछ जारी है।

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि रात लगभग 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि चंडी मंदिर के पास कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजीव नगर निवासी 34 वर्षीय दादू देसमाने के रूप में हुई है। युवक सेंटरिंग का काम करता था। इस मामले में पुलिस ने आधीरात को विवेचना शुरू कर कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है।

एएसपी झा ने बताया कि संदेहियों में तीन नामजद हैं और अन्य संदेहियां से पूछताछ जारी है। मृतक दादू देसमाने की पत्नी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से एक के भाई की कुछ माह पहले मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपी मृतक को ही कारण मान रहा था। इसके कारण ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। एएसपी झा ने बताया कि मृतक पर पूर्व में हत्या सहित कई मामले में थाना कोतवाली में दर्ज है। मृतक आदतन आपराधी किस्म का था। फिलहाल इस मामले में संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

कृषि में गोमूत्र के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित उपयोग की कार्ययोजना तैयार करें- मुख्यमंत्री बघेल
बुधनी के सेंट्रल फार्म मशीनरी ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट ने पहली बार इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का किया परीक्षण…. हासिल की सीएमवीआर जांच प्रयोगशाला के लिए एनएबीएल मान्यता
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त, गोलाबारूद बरामद
बाबा रामदेव के खिलाफ छत्तीसगढ़ में शिकायत, इस आपत्तिजनक बयान से भड़की महिला कांग्रेस की नेत्रियां, बोली होनी चाहिए सख्त कार्रवाई
शिक्षा विभाग ने शिक्षक के वायरल ऑडियों को लिया गंभीरता से, शिक्षक नंद कुमार साहू निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आशिक हत्याकांड : पुलिस ने 9 लोगों को बनाया आरोपी, तीन महिलाएं भी शामिल
Next Article हरियाणा के नतीजों ने कांग्रेस को चौंकाया, भाजपा की हैट्रिक से बने कई रिकार्ड, फिर नकारे गए एक्जिट पोल हरियाणा के नतीजों ने कांग्रेस को चौंकाया, भाजपा की हैट्रिक से बने कई रिकार्ड, फिर नकारे गए एक्जिट पोल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?