Latest Chhattisgarh News

हर उद्योग में 33 प्रतिशत ग्रीन बेल्ट, प्रति हेक्टेयर 2500 पौधे तथा देशी प्रजातियों के वृक्ष लगाने के निर्देश

31 जुलाई तक वृक्षारोपण लक्ष्य पूरा करने और 15 अगस्त तक गुणवत्तापूर्ण पौधरोपण पर जोर रायपुर। राज्य में मानसून-2026 के दौरान औद्योगिक इकाइयों द्वारा संचालित वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए आज आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी की मुख्य आतिथ्य में बेबीलॉन कैपिटल, रायपुर में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की…

‘चिरायु’ की सतर्कता से त्रिशांत को मिला नया जीवन,  हुआ सफल और पूर्णतः निःशुल्क हृदय ऑपरेशन

लाडले को स्वस्थ देख परिजनों की आंखों में छलके खुशी के आंसू ​रायपुर। कहते हैं कि अगर सही समय पर सही मदद मिल जाए, तो किसी के जीवन की डूबती कश्ती को भी किनारा मिल जाता है। छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशीलता और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत संचालित 'चिरायु…

मेगा मेडिकल कैम्प : 843 पुलिसकर्मियों एवं पुलिस परिवारजनों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

22 विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया स्वास्थ्य परामर्श भिलाई। दुर्ग पुलिस एवं "जन मित्र" के अंतर्गत मेघगंगा ग्रुप एवं स्पर्श अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नई पुलिस लाइन, टगड़ा बांध, दुर्ग में एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 8 बजे से…

जशपुर के चार जंगलों में 32 हाथियों का झुंड, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में चार वन परिक्षेत्रों में इन दिनों लगभग 32 हाथियों का दल सक्रिय रूप से विचरण कर रहा है। हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह सतर्क है और संभावित मानव-हाथी द्वंद की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार निगरानी एवं सुरक्षा…

एमएसएमई आइडिया हैकथॉन 6.0 के माध्यम से नवाचार और नई तकनीक को मिलेगा बढ़ावा

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़, भिलाई एवं रुंगटा यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आज "MSME Idea Hackathon 6.0" विषय पर एक महत्वपूर्ण जानकारी सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े उद्यमियों को नवाचार (Innovation), नई तकनीक (Technology) एवं आधुनिक विचारों के माध्यम…

दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल में बसे नारायणपुर जिले के ग्राम मोहन्दी और मसपुर के लोगों के लिए साल 2026 की यह गर्मियां एक ऐतिहासिक बदलाव लेकर आईं। दशकों से लालटेन और ढिबरी की मद्धम रोशनी में जिंदगी गुजार रहे इन आदिवासी बाहुल्य गांवों में जब पहली बार बिजली का…

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के ने संभाला कार्यभार

रायपुर। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा वर्ष 2015 बैच के अधिकारी विजय दयाराम के ने जनसेवा को सर्वोपरि मानते हुए रविवार के शासकीय अवकाश के दिन ही पदभार संभालकर अपने दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ किया। कलेक्ट्रेट पहुंचने…

जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले में जिला प्रशासन द्वारा "जशक्राफ्ट" ब्रांड के माध्यम से बांस हस्तशिल्प को नई पहचान देने, स्थानीय कारीगरों को…

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। योजना के तहत प्रत्येक माह पात्र महिलाओं के बैंक खातों में एक हजार रुपये की सहायता राशि सीधे अंतरित की जा रही है, जिससे वे अपनी…

एमसीबी में मंत्री जायसवाल ने किया ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान व ‘एक पेड़ मां के नाम’ का शुभारंभ

52 एकड़ में विकसित हो रहा समेकित जल संरक्षण मॉडल, लगभग 200 लाख लीटर भू-जल रिचार्ज क्षमता हुई विकसित रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM-G) के…

खाद वितरण में खैरागढ़ छत्तीसगढ़ में प्रथम, 83.82 प्रतिशत उर्वरक का हुआ वितरण

कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की सतत मॉनिटरिंग और प्रभावी प्रबंधन का दिखा सकारात्मक परिणाम रायपुर। खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को समय पर रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए किए गए सुनियोजित प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला उर्वरक वितरण के मामले में पूरे प्रदेश में प्रथम…

छत्तीसगढ़ बन रहा देश का नया रेल हब, 51 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट पर हो रहा काम

रेलवे मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़…. 24 गुना बढ़ा रेलवे बजट रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास अब केवल नई रेल लाइनों के निर्माण तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, ऊर्जा सुरक्षा, निवेश, रोजगार, व्यापार और क्षेत्रीय संतुलित विकास का सबसे सशक्त आधार…

अमृत भारत योजना : सरोना और बालोद रेलवे स्टेशनों का हुआ कायाकल्प… आधुनिक सुविधाओं से लैस

रायपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक दयानंद के मार्गदर्शन में पुनर्विकास कार्य तेजी से प्रगति कर रहा है। सरोना एवं बालोद स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करके यात्रियों के लिए अधिक आरामदायक, सुरक्षित और स्तरीय बनाया गया है…

भोरमदेव में इको-टूरिज्म : डिप्टी सीएम शर्मा ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ

हर शनिवार और रविवार होगी इको ट्रेल, नेचर गाइड के साथ सुरक्षित वन भ्रमण की सुविधा रायपुर। कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में प्रकृति संरक्षण और इको-टूरिज्म को नई पहचान देते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जंगल सफारी में वन महोत्सव और भोरमदेव इको ट्रेल का शुभारंभ किया।…

दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता : चोरी के 8 मामलों को खुलासा… सोने-चांदी के जेवर सहित लाखों का सामान बरामद

भिलाई। दुर्ग पुलिस को चोरी के अलग अलग मामलों में बड़ी सफलता मिली है। थाना पद्मनाभपुर व मोहन नगर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही चोरियों के मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 168 ग्राम सोने के आभूषण, 150 ग्राम चांदी के…