ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमृत भारत योजना : सरोना और बालोद रेलवे स्टेशनों का हुआ कायाकल्प… आधुनिक सुविधाओं से लैस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

अमृत भारत योजना : सरोना और बालोद रेलवे स्टेशनों का हुआ कायाकल्प… आधुनिक सुविधाओं से लैस

By Mohan Rao
Published: July 11, 2026
Share
SHARE

रायपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक दयानंद के मार्गदर्शन में पुनर्विकास कार्य तेजी से प्रगति कर रहा है। सरोना एवं बालोद स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करके यात्रियों के लिए अधिक आरामदायक, सुरक्षित और स्तरीय बनाया गया है । भारतीय रेलवे द्वारा इस योजना के तहत मंडल में यात्री सुविधाओं को और बेहतर करने हेतु विशेष यात्री सुविधाएं यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है

स्टेशनों की सुंदरता, स्वच्छता और यात्री सेवाओं का उच्चतम स्तर सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही पर्यावरण-अनुकूल तकनीक और डिज़ाइन से पुनर्विकसित किया गया है, जिससे इनकी स्थिरता और साज-सज्जा में वृद्धि हुई है। पुनर्विकास कार्य दीर्घकालिक विकास के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए है, जिससे रेल सेवाओं में वृद्धि के साथ यात्रियों की यात्रा अनुभव को बेहतर बनाया गया है।

इन स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा सुगम स्टेशन प्रवेश व निकासी हेतु भव्य प्रवेश द्वार के साथ ही स्टेशन और भी आकर्षक लग रहे है। चौडे फुट ओवर ब्रिज  को एयर कांकॉर्स के रूप में विकसित किया जा रहा है ताकि यात्रियों को प्लेटफार्मों पर जाने में अधिक आसानी हो। यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट की सुविधा दी जा रही है ताकि सभी यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को अधिक आराम मिल सके। बारिश और धूप से बचने के लिए प्लेटफार्मों पर कवर शेड लगाए हैं। यात्रियों को उनकी ट्रेन और कोच की स्थिति के बारे में सटीक जानकारी देने के लिए कोच गाइडेंस डिस्प्ले सिस्टम की स्थापना की है। मॉल्स की तरह, स्टेशनों पर भी दिशा निर्देशों और जानकारी के लिए आधुनिक साइनेज बोर्ड्स लगाए हैं ताकि यात्री आसानी से स्टेशन में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सके।

दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं: स्टेशनों पर दिव्यांगजनों (दिव्यांग यात्रियों) के लिए विशेष सुविधाओं का भी प्रावधान किया जा रहा है। इन सुविधाओं में रैंप, मार्क पार्किंग और लो हाइट टिकट बुकिंग काउंटर शामिल हैं, जिससे दिव्यांग यात्रियों को बेहतर सहायता मिल सके। साथ ही, प्लेटफार्म पर दिव्यांगजनों के लिए अलग से टॉयलेट, लो हाइट ड्रिंकिंग वाटर बूथ और व्हीलचेयर की व्यवस्था की है। इसके अतिरिक्त प्लेटफार्मों पर कोच गाइडेंस सिस्टम, साइनेज, और स्टैंडर्ड टैक्सटाइल गाइड जैसे साधन उपलब्ध कराये हैं जिससे दिव्यांगजनों को ट्रेनों तक पहुँचने और आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी ।

इसके अलावा स्टेशनों में स्थानीय कला-संस्कृति की चित्रकारी, गार्डन निर्माण कर सौंदर्यीकरण के साथ अन्य यात्री सुविधाओं का विकास व विस्तार, प्रतीक्षालयों का नवीनीकरण, सर्कुलेटिंग क्षेत्र को बेहतर बनाते हुये सड़कों को चौड़ा कर सुगम मार्ग बनाना, सुव्यवस्थित पार्किंग एरिया डेवलप करना, बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना, डिजाइनर साइनेजेस, स्टेशन पहुँचने के लिए सुगम मार्ग बनाने जैसे विभिन्न कार्य किए हैं |

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता: भारतीय रेलवे सदैव अपने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। इन पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत स्टेशनों को न केवल भौतिक रूप से मजबूत किया जा रहा है, बल्कि अत्याधुनिक सुरक्षा उपाय जैसे सीसीटीवी कैमरे और आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता भी सुनिश्चित की है। इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से यात्रियों के सफर को और अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

 

इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रद्द: संविधान उल्लंघन के दोषी साबित हुए तो मिल सकती है मौत तक की सजा, जानें क्या है कानून
मुख्यमंत्री ने ‘हमर तिरंगा अभियान’ पर आधारित फिल्म का किया लोकार्पण
कोरोना टीकाकरण के एक साल पूरे: देश में अब तक लगी 157 करोड़ खुराक
Cricket News: सिराज दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बने, विराट की रैंकिंग में भी सुधार
Road Accident: गैस टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, भाग निकला चालक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भोरमदेव में इको-टूरिज्म : डिप्टी सीएम शर्मा ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
Next Article छत्तीसगढ़ बन रहा देश का नया रेल हब, 51 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट पर हो रहा काम

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?