ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों से की भेंट मुलाकात, सैकड़ों लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं
Share
Notification Show More
Latest News
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति
अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
October 10, 2026
शिक्षा मंत्री ने इंस्पायर मानक में चयनित 40 प्रतिभागियों का किया सम्मान
इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों से की भेंट मुलाकात, सैकड़ों लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं

By Mohan Rao Published July 13, 2025
Share
SHARE

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने रविवार सेक्टर-5 स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय में भिलाई नगर के विभिन्न वार्डों से आए सैकड़ों लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। जनसुनवाई के दौरान टाउनशिप क्षेत्र के सेक्टर-1, सेक्टर-2, सेक्टर-3, सेक्टर-4 सहित कई अन्य वार्डों के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को सामने रखा।

वर्तमान में हो रही लगातार बारिश के कारण नागरिकों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने शिकायत की कि बारिश का पानी उनके घरों और गलियों में भर रहा है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं कई वार्डों के लोगों ने नलों में गंदा और दूषित पानी आने की समस्या भी बताई, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में नागरिकों ने बिजली, नाली निर्माण, राशन कार्ड, पेयजल व्यवस्था, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं भी रखीं। विधायक देवेंद्र यादव ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर समाधान के निर्देश दिए।

विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि बीएसपी टाउनशिप क्षेत्र में जलभराव की विकराल स्थिति के लिए बीएसपी प्रबंधन की लापरवाही जिम्मेदार है। बारिश के पूर्व नालों की समुचित सफाई नहीं की गई, जिसके चलते पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और लोगों के घरों में पानी भर रहा है। इस संबंध में उन्होंने बीएसपी प्रबंधन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नालों की जल्द से जल्द सफाई कराई जाए और स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जाए। विधायक ने भरोसा दिलाया कि भिलाई नगर के हर नागरिक की समस्या उनकी अपनी समस्या है, और वे हर समय जनता के साथ खड़े हैं। सभी समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण कराया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके।

You Might Also Like

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

Mohan Rao July 13, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देवधाम, सिंधू भवन और सब्जी मंडी का होगा काया कल्प, डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का विधायक रिकेश ने किया भूमिपूजन
Next Article अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ की बैठक, सीएम साय बोले- वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?