CG Goverment

Latest CG Goverment News

रायपुर में तेलीबांधा से गुरुनानक चौक तक बनेगा डेढ़ किमी का फ्लाईओवर, सीधे जुड़ेगा रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट

डिप्टी सीएम अरुण साव के अनुमोदन के बाद फ्लाईओवर निर्माण के लिए 173 करोड़ मंजूर रायपुर। राजधानी रायपुर के यातायात को व्यवस्थित करने तथा रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक सुगम यातायात के लिए शहर के बीच कई फ्लाईओवर्स की कार्ययोजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। उप मुख्यमंत्री, लोक…

सरेंडर करने पहुंचे अमित बघेल को थाना पहुंचने से पहले पुलिस ने रोका, गिरफ्तार कर ली तीन दिन की रिमांड

रायपुर। सिंधी व अग्रवाल समाज के आराध्य देवों के बारे में अभद्र टिप्पणी के मामले में बीते 26 दिनों से फरार चल रहे छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को देवेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमित बघेल शुक्रवार को सरेंडर करने पहुंचा था और इसकी…

मां के तिजनहावन के दिन बेटे ने लगा ली फांसी, सुपेला अंडरिब्रज के पास टॉवर से लटकती मिली लाश

भिलाई। सुपेला अंडर ब्रिज के पास होर्डिंग टॉवर से युवक की लटकती लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया। जांच में मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने परेशानी में आत्महत्या…

ट्रायसायकल ने बदली गणेश की जिंदगी, दिव्यांगता नहीं बन सकी उनके सपनों की राह में बाधा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समाज कल्याण विभाग की योजनाएं कई जीवनों में नई रोशनी ला रही हैं। इसी क्रम में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के लालपुर पंचायत के ग्राम मंदपुर के निवासी दिव्यांग गणेश की कहानी प्रेरणा का स्रोत बनकर उभर रही है। गणेश उन युवाओं में से हैं, जिन्होंने परिस्थितियों से समझौता…

महिला समूह की सदस्य के परिजन को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का लाभ

रायपुर। ग्रामीण महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना लगातार सकारात्मक परिणाम दे रही है। यह योजना विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सदस्य महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत माध्यम बनती जा रही है। इसी कड़ी में…

छत्तीसगढ़ में शुरू होने जा रहा है पर्यटन का नया अध्याय : मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना से मिलेगी नई उड़ान

रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग एवं आईआरसीटीसी मिलकर मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना के तहत रायपुर और बस्तर में पर्यटकों के लिए विशेष टूर पैकेजों की शुरुआत जल्द ही करने जा रहे हैं। यह पहल प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक विरासत के प्रसार के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की…

नक्सल प्रभावित इलाकों में वानिकी कार्य बना रोजगार का नया जरिया

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर बस्तर जिले के सुदूर गांव चांदामेटा, मुण्डागढ़, छिन्दगुर और तुलसी डोंगरी जो पहले नक्सल गतिविधियों के गढ़ माने जाते थे, अब शांति और विकास की नई पहचान बन रहे हैं। जहां कभी नक्सलियों की ट्रेनिंग हुआ करती थी, वहीं आज वन विभाग…

Railway News : एसी में होगा फायर डिटेक्शन सिस्टम और सभी गार्ड वैनों में लगेगा हैंड ब्रेक

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यांत्रिक विभाग ने यात्री सुरक्षा, संचालन दक्षता और विश्वसनीयता को और मजबूत करते हुए एसी कोचों में फायर डिटेक्शन सिस्टम के उन्नत उपयोग तथा गार्ड वैन में हैंड ब्रेक इंडिकेटर की व्यवस्था जैसे दो महत्वपूर्ण तकनीकी सुधार सफलतापूर्वक लागू किए हैं। ये दोनों पहलें…

प्रतिबंधित कहुआ लकड़ी का अवैध परिवहन, दुर्ग में वन विभाग ने जब्त किए पांच वाहन

जिले के पाटन क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान वन विभाग टीम को मिली सफलता भिलाई। दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड क्षेत्र में देर रात को वन विभाग की टीम ने सुरपा गांव के पास प्रतिबंधित कहुआ सहित अन्य मिश्रित प्रजाति के लकड़ियों का परिवहन करते पांच वाहन को जब्त…

दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप से सोना लूट ले गए बदमाश, चंद घंटों में पकड़ाए आरोपी, लूट का सोना भी बरामद

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में गुरुवार शाम को हाईप्रोफाइल लूट कांड की घटना सामने आई। दिन दहाड़े यहां के प्रख्यात दुर्गा ज्वेलर्स में मध्यप्रदेश के बदमाशों ने लूट कांड को अंजाम दिया। बंदूक की नोक पर ज्वेवरी शॉप का सारा सोना लूटकर ले गए। खास बात यह है कि जिस…

धान के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद के श्याम राइस मिल से 9 टन से ज्यादा धान जब्त

महासमुंद। महासमुंद जिले में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में गुरुवार को श्याम राइस मिल झलप से 9,562 क्विंटल धान तथा ग्राम चिराकूटा से 250 कट्टा धान जब्त किया गया। जब्ती की यह कार्रवाई जिले में निरंतर जारी निगरानी…

बस्तर में शांति का नया अध्याय, नक्सल मुक्त इलाकों में वानिकी बन रहा रोजगार का प्रमुख जरिया

जगदलपुर। बस्तर जिले के सुदूर वनांचल में बसे क्षेत्र चांदामेटा, मुण्डागढ़, छिन्दगुर और तुलसी डोंगरी जो कभी नक्सल गतिविधियों के गढ़ माने जाते थे, अब विकास और शांति का नया अध्याय लिख रहे हैं। जिन पहाड़ियों और जंगलों में कभी नक्सलियों की ट्रेनिंग हुआ करती थी, वहीं आज वन विभाग…

वुमेन फॉर ट्री योजना : अमृत मिशन के अंतर्गत महिलाओं की भागीदारी से हरियाली और आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

रायपुर। केंद्र सरकार के अमृत मिशन के तहत संचालित महत्वाकांक्षी पहल ‘वुमेन फॉर ट्री’ छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी मॉडल बनकर सामने आ रही है। बालोद जिले में इस योजना का सफल क्रियान्वयन राज्यभर में महिला शक्ति की भागीदारी से हरियाली एवं स्वच्छता को…

धान के अवैध कारोबार पर कड़ी नजर,  सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 76.75 लाख का 2476 क्विंटल धान जब्त

रायपुर। धान अवैध परिवहन और भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते दिनों सख़्त निगरानी अभियान चलाया। जिला प्रशासन एवं मंडी विभाग के संयुक्त प्रयासों से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अब तक 76.75 लाख रुपये मूल्य का कुल 2476 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। राजस्व विभाग, खाद्य…

सुहेला में मुख्यमंत्री ने दिखाई विकास की झलक, अन्नदाताओं का किया सम्मान, पीएम आवास योजना के 10 हितग्राहियों को सौंपी चाबियां

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुहेला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां विभागीय स्टॉलों के अवलोकन के दौरान किसानों के प्रति सम्मान का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। सहकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री साय का धान से वजन कर अन्नदाताओं की उपज और परिश्रम को सलाम किया गया। मुख्यमंत्री ने…