ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरेंडर करने पहुंचे अमित बघेल को थाना पहुंचने से पहले पुलिस ने रोका, गिरफ्तार कर ली तीन दिन की रिमांड
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ में दीपावली अवकाश अब 6 दिन का, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश
October 17, 2026
shreekanchanpath 05 # 17 October 2026
October 17, 2026
रायपुर में भारतीय महिला टीम का विजयी आगाज, जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया
October 17, 2026
छत्तीसगढ़ में रेत के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई, बेमेतरा में 6 हाइवा वाहन जब्त
October 17, 2026
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, आत्महत्या की आशंका… जांच में जुटी पुलिस
October 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

सरेंडर करने पहुंचे अमित बघेल को थाना पहुंचने से पहले पुलिस ने रोका, गिरफ्तार कर ली तीन दिन की रिमांड

By Mohan Rao Published December 5, 2025
Share
छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल गिरफ्तार
SHARE

रायपुर। सिंधी व अग्रवाल समाज के आराध्य देवों के बारे में अभद्र टिप्पणी के मामले में बीते 26 दिनों से फरार चल रहे छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को देवेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमित बघेल शुक्रवार को सरेंडर करने पहुंचा था और इसकी सूचना भी दी गई थी लेकिन पुलिस ने थाना पहुंचने से पहले ही उसे गिरफ्तार लिया। गिरफ्तारी के बाद अमित बघेल को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने बघेल को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

बता दें 26 अक्टूबर को रायपुर के वीआईपी चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने से यह विवाद शुरू हुआ। 27 अक्टूबर अमित बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के ईष्ट देव झूलेलाल के संदर्भ में विवादित टिप्पणी की थी। अमित बघेल के इस बयान के बाद अग्रवाल समाज व सिंधी समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। अमित बघेल के खिलाफ देवेन्द्र नगर थाना व सिटी कोतवाली में एफआईआर हैं। छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में भी अमित बघेल के खिलाफ अलग अलग एफआईआर हैं।  

26 दिनों से था फरार
छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में एफआईआर के बाद अमित बघेल 26 दिन से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके ऊपर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। फरारी के बीच उसने अग्रिम जमानत के लिए याचिका भी लगाई लेकिन कोर्ट से राहत नहीं मिली। इसके बाद देश के अलग अलग हिस्सों में दर्ज एफआईआर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शिफ्ट करने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई जिसे कोर्ट ने खारिज कर सभी जगह पुलिस की कार्रवाई का सामना करने का निर्देश दे दिया। 26 दनों की फरारी के बाद अमित बघेल ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। शुक्रवार को ही अमित बघेल की मां का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक ग्राम पथरी में होगा। अमित बघेल पुलिस की हिरासत में ही मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

समर्थकों ने किया प्रदर्शन
अमित बघेल की गिरफ्तारी के दौरान बघेल के समर्थकों ने आमापारा जी रोड को जाम कर दिया। करीब 2 घंटे तक दोनों तरफ की रोड जाम रही। इसके बाद पुलिस में एक्शन लेते हुए एक तरफ की रोड खोल दी है। जाम की वजह से आम लोगों को मुश्किलें हुई।  मौके पर मौजूद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला महामंत्री मनोज साहू ने आरोप लगाया कि बघेल ने स्वयं सरेंडर की सूचना पुलिस को दी थी, फिर भी पुलिस ने अनावश्यक तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न की। उनका कहना था कि बघेल छत्तीसगढ़ की संस्कृति के समर्थक हैं और उन्हें जल्द राहत मिलनी चाहिए।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में दीपावली अवकाश अब 6 दिन का, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश

रायपुर में भारतीय महिला टीम का विजयी आगाज, जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

छत्तीसगढ़ में रेत के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई, बेमेतरा में 6 हाइवा वाहन जब्त

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, आत्महत्या की आशंका… जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ में खैर लकड़ी तस्करी मामले का बड़ा खुलासा, दो कारोड़ से ज्यादा कैश जब्त

Mohan Rao December 5, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मां के तिजनहावन के दिन बेटे ने लगा ली फांसी, सुपेला अंडरिब्रज के पास टॉवर से लटकती मिली लाश
Next Article रायपुर में तेलीबांधा से गुरुनानक चौक तक बनेगा डेढ़ किमी का फ्लाईओवर, सीधे जुड़ेगा रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?