ICC Cricket World Cup 2023 : अफगानिस्तान से हारा इंग्लैंड, राशीद-मुजीब के सामने ढेर हुई इंग्लिश टीम
नईदिल्ली। अफगानिस्तान ने विश्व कप के 13वें संस्करण का पहला उलटफेर कर दिया। उसने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गत विजेता इंग्लैंड को हराकर बड़ी जीत हासिल की। अफगान टीम ने मैच को 69 रन से अपने नाम किया। 2015 विश्व कप के बाद टूर्नामेंट में उसकी यह पहली…
नवरात्र के पहले दिन महिलाओं ने लिया मतदान का संकल्प, 100 फीसदी मतदान की अपील
भिलाई। विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए भिलाई निगम द्वारा शुरू किया गया नवरात्र मे नौ संकल्प के प्रथम दिवस शाक्ति स्वरूपा महिलाएं मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल हुई। 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके युवा महिला मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान हेतु प्रेरित करने का…
विधानसभा चुनाव को देखते हुए दुर्गोत्सव समितियों को दुर्ग पुलिस का सख्त निर्देश, आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
भिलाई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता प्रभावशील है और धारा 144 लागू हैं। इस बीच नवरात्रि पर्व भी शुरू हो चुका है। रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में दुर्ग पुलिस के अफसरों ने शहर के तमाम दुर्गोत्सव समितियों की बैठक लेकर सख्त निर्देश दिए।…
दुर्ग के सिपाही ने हरियाणा में लहराया परचम, पंजा-कुश्ती में जीता कांस्य पदक
भिलाई। राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में दुर्ग जिले के सिपाही ने हरियाणा में परचम लहराया। 72वी ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर 2013 का मुकाबला हरियाणा की करनाल में हुआ। 4 से 8 अक्टूबर को आयोजित हुए इस रेसलिंग आयोजन में दुर्ग पुलिस के विवेक कुमार पोद्दार ने आर्म रैसलिंग में…
Bhilai Breaking : ब्राउन शुगर बेचते दो बदमाश पकड़ाए, बाइक पर घूम-घूमकर कर रहे थे नशे का कारोबार
भिलाई। नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सुपेला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुपेला पुलिस ने दो बदमाशों को ब्राउन शुगर बेचते रंगे हाथों पकड़ा है। दोनों बाइक पर घूम-घूमकर नशे का कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने महिन्द्रा शोरूम के पास…
तमिलनाडु के सीएम पुत्र उदयनिधि स्टालिन भारतीय फैन्स पर भड़के, जय श्रीराम के नारे लगाने पर जताई नाराजगी
अहमदाबाद। आईसीसी क्रिकेट विश्वकप - 2023 के तहत शनिवार को अहमदाबाद में खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच में रोहित शर्मा की टीम ने बाबर आजम की टीम को सात विकेट से हरा दिया। इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे। मुकाबले के दौरान…
Assembly Elections 2023 : दुर्ग की 2 सीटों पर कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, क्या पचड़े में पड़ गई 4 सीटें!
भिलाई। कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित पहली सूची आज नवरात्र के पहले ही दिन जारी कर दी गई। 30 प्रत्याशियों वाली इस सूची में दुर्ग जिले की 2 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इन दोनों सीटों पर कांग्रेसियों से लेकर मतदाताओं तक किसी को भी संदेह नहीं था। पाटन से…
कांग्रेस की पहली लिस्ट : 6 विधायकों की टिकट कटी, पहले चरण की 20 सीटों में 19 नाम ही फाइनल… जानिए किसकी कटी टिकट
भिलाई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए बहु प्रतिक्षित कांग्रेस की पहली सूची जारी हो गई। नवरात्रि के पहले दिन एआईसीसी ने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में पहले चरण में 20 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए 19 सीटों पर ही प्रत्याशियों का…
CG Election Breaking : कांग्रेस ने जारी की 30 उम्मीदवारों की सूची, सीएम बघेल पाटन से लड़ेंगे चुनाव… देखें पूरी लिस्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को कांग्रेस ने 30 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जैसा की तय था सीएम भूपेश बघेल पाटन से चुनाव लड़ेंगे। वहीं डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव अंबिकापुर से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने कोरबा से जय सिंह अग्रवाल, कवर्धा से मोहम्मद…
Breaking News : भारत ने पाकिस्तान को विश्व कप में लगातार आठवीं बार हराया, रोहित ने की छक्कों की बारिश
अहमदाबाद। भारत ने विश्व कप में पाकिस्तार के खिलाफ अपनी जीत का रिकार्ड बरकरार रखा। विश्वकप के 12वें मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। भारत ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल की है। उसने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ अब अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को आठवीं बार…
Bhilai Breaking : पुष्पा फिल्म की तर्ज पर हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस से नहीं बच पाए तस्कर… पढ़ें पूरी खबर
भिलाई। चुनावी माहौल में शराब के अवैध परिवहन पर दुर्ग पुलिस की नजर है। शनिवार को दुर्ग जिले की पुरानी भिलाई पुलिस ने 200 पेटी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। 10 चक्का ट्रक में 200 पेटी शराब लेकर तस्कर पहुंचे थे जो पुरानी भिलाई पुलिस की…
नारायणपुर में वन विभाग ने पकड़ी लाखों की सागौन, एएसआई की देखरेख में हो रहा था कांड, गिरफ्त में तस्कर
नारायनपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बड़े पैमाने पर सागौन की तस्करी हो रही है। वन विभाग ने नारायणपुर के सातधार इंद्रावती में बड़ी संख्या में सागौन चिरान जब्त किया गया है। जहां सागौन की तस्करी हो रही थी उसमें यहां के एक एएसआई भी मिला हुआ है। फिलहाल वन…
बीएसएफ का आदिवासी युवा विनिमय प्रोग्राम : 30 युवाओं का पहला जत्था हुआ दिल्ली रवाना
भिलाई। छत्तीसगढ़ के अति दुर्गम एवम् नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सीमा सुरक्षा बल द्वारा आदिवासी युवक व युवतियों को भारत के अन्य राज्यों की संस्कृति से रु-ब-रू करा रहा है। इसके तहत बीएसएफ द्वारा आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी 15 वें आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम…
ट्रेलर चालक से मारपीट कर डीजल लूटी, एक सप्ताह बाद पकड़ाए बदमाश, 92 लीटर डीजल जब्त
जांजगीर-चांपा। जिले की अकलतरा पुलिस ने डीजल लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दरअसल लुटेरों ने रात में ट्रेलर चालक से मारपीट कर डीजल लूटी थी और फरार हो गए थे। ट्रेलर चालक की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। एक सप्ताह बाद…
ट्रेनों की लेटलतीफी पर बोले सीएम बघेल : छत्तीसगढ़ में भाजपा के 9 सांसद भी नहीं चलवा पा रहे ट्रेन
भिलाई। छत्तीसगढ़ में ट्रेनों की लेटलतीफी व लगातार रद्द हो रहे ट्रेनों की बात किसी से छिपी नहीं है। रेलवे द्वारा आए दिन ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है और जो ट्रेनें चल रही हैं वे भी समय पर नहीं चल रही। ट्रेनों की रद्द होने व इनकी लेटलतीफी…


