ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ICC Cricket World Cup 2023 : अफगानिस्तान से हारा इंग्लैंड, राशीद-मुजीब के सामने ढेर हुई इंग्लिश टीम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSports

ICC Cricket World Cup 2023 : अफगानिस्तान से हारा इंग्लैंड, राशीद-मुजीब के सामने ढेर हुई इंग्लिश टीम

By Mohan Rao
Published: October 16, 2023
Share
विकेट की खुशी मनाते राशीद
SHARE

नईदिल्ली। अफगानिस्तान ने विश्व कप के 13वें संस्करण का पहला उलटफेर कर दिया। उसने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गत विजेता इंग्लैंड को हराकर बड़ी जीत हासिल की। अफगान टीम ने मैच को 69 रन से अपने नाम किया। 2015 विश्व कप के बाद टूर्नामेंट में उसकी यह पहली जीत है। वहीं, इंग्लैंड को भारतीय जमीन पर 12 साल में दूसरी बार उलटफेर का शिकार होना पड़ा है।

इससे पहले 2011 विश्व कप में बंगलूरू में उसे आयरलैंड ने हराकर उलटफेर किया था। अफगानिस्तान ने विश्व कप में पहली बार किसी टेस्ट खेलने वाले देश को हराया है। इससे पहले उसने 2015 में स्कॉटलैंड को हराया था। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की टीम ने 49.5 ओवर में 284 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड को जीत के लिए 285 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन उसकी पूरी टीम 40.3 ओवर में 215 रन पर ऑलआउट हो गई।

स्पिनर्स के आगे इंग्लिश बल्लेबाज ढेर
अफगानिस्तान के लिए उसके स्पिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अनुभवी राशिद खान और मुजीब उर रहमान ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी ने दो विकेट अपने नाम किए। राशिद, मुजीब और नबी ने मिलकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। फजहलहक फारूकी और नवीन उल हक ने एक-एक विकेट लिया। इंग्लैंड की पारी का 10वां विकेट राशिद खान ने लिया। उन्होंने 41वें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्क वुड को क्लीन बोल्ड कर दिया। वुड ने 22 गेंद पर 18 रन बनाए। रीस टॉप्ली 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। उन्हें छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। डेविड मलान ने 32, आदिल रशीद ने 20, मार्क वुड ने 18, रीस टॉप्ली ने नाबाद 15 और जो रूट ने 11 रन बनाए। लियाम लिविंगस्टोन और सैम करन ने 10-10 रन बनाए। कप्तान जोस बटलर और क्रिस वोक्स ने नौ-नौ रन बनाए। ओपनर जॉनी बेयरस्टो दो रन बनाकर आउट हुए।

मुख्यमंत्री साय ने की गौ वंश की पूजा… खिचड़ी और गुड़ खिलाकर लिया गोमाता का आशीष
जज्बे को सलाम: कोरोना को ऐसे कर रहे काबू, उफनती नदियों को पार कर टीका लगाने जाती है स्वास्थ्य टीम
Gustakhi Maaf: क्या खाकर ऐसी बातें करते हैं नेता
बस संचालक अब घर बैठे ले सकेंगे स्पेशल परमिट: सीएम के निर्देश पर अस्थायी परमिट प्रक्रिया हुई सरल
पर्यावरण संरक्षण में भारतीय महिलाओं का योगदान, चिपको आंदोलन में निभाई अहम भूमिका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नवरात्र के पहले दिन महिलाओं ने लिया मतदान का संकल्प, 100 फीसदी मतदान की अपील
Next Article Durg Breaking : जेठ ने किया महिला पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?