Breaking News

Latest Breaking News News

दुधली बालोद में 9 से 13 जनवरी तक राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी, देशभर से आएंगे रोवर रेंजर

रायपुर। छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक दुधली, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) में किया जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है कि इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी राज्य को…

बाल अधिकारों को मिलेगी नई मजबूती: राज्य बाल संरक्षण नीति–2025 के ड्राफ्ट पर मंथन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बच्चों के संरक्षण, अधिकारों की सुरक्षा और उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण नीति–2025 के ड्राफ्ट प्रारूप को अंतिम रूप देने हेतु राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा…

स्वामी विवेकानंद ने दुनिया में बढ़ाया भारत की संस्कृति एवं सनातन का मान – मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अल्पायु में ही संपूर्ण विश्व को भारत की सनातन संस्कृति, अध्यात्म और दर्शन से परिचित कराते हुए देश का सम्मान बढ़ाया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित सेंड ऑफ सेरेमनी…

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज़, राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (SLCCC) की प्रथम बैठक संपन्न

रायपुर। जनगणना 2027 के संदर्भ में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (एस.एल.सी.सी.सी.) की प्रथम बैठक आज मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह एवं राज्य नोडल अधिकारी (जनगणना) श्री मनोज पिंगुआ, निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय श्री कार्तिकेय गोयल, एनआईसी तथा…

बिलासपुर में सीएम साय ने ली उच्चस्तरीय बैठक, कहा- शहरों के संतुलित विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध

न्यायधानी बिलासपुर के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई व्यापक चर्चा बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में बिलासपुर नगर निगम एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में बिलासपुर शहर तथा बाह्य क्षेत्रों…

सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता : सुकमा में नक्सलियों के हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के केरलापाल थाना अंतर्गत नवीन कैंप गोगुंडा क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जंगल और पहाड़ी इलाकों में छिपाकर रखे गए नक्सलियों के एक बड़े डम्प को बरामद किया है। सुरक्षाबलों को नुकसान…

टीबी मुक्त भारत की ओर बीएसपी का सराहनीय कदम, निक्षय पोषण मित्र अभियान के तहत रोगियों को मिली खाद सहायता

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) ने सामाजिक उत्तरदायित्व की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए टीबी रोग उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। 'निक्षय पोषण मित्र अभियान' के अंतर्गत संयंत्र द्वारा टीबी रोगियों के पोषण स्तर को सुधारने के लिए खाद्य सहायता प्रदान की गई। इसी कड़ी…

5 लाख की इनामी महिला नक्सली भूमिका ने किया सरेंडर, धमतरी में एसपी के समक्ष किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ शासन की आत्म समर्पण एवं पुनर्वास नीति से हुई प्रभावित, कई नक्सली घटनाओं में थी शामिल धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति तथा धमतरी पुलिस द्वारा लगातर किए जा रहे ऑपरेशन, सिविक एक्शन से प्रभावित होकर, नगरी एरिया कमेटी सदस्य एवं गोबरा एलओएस कमांडर भूमिका उर्फ गीता…

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : आधी रात 25 किमी पीछा कर पकड़ा धान से लदा ट्रक, 750 बोरी जब्त

बलरामपुर-रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन पर धान के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शासन के निर्देशानुसार अवैध धान परिवहन और भंडारण में संलिप्त कोचियों व बिचौलियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अनुविभाग वाड्रफनगर…

स्वीकृत नक्शे से हटकर निर्माण करना पड़ गया भारी, रेरा ने वॉलफोर्ट एलेन्सिया के प्रमोटर पर लगाया 10 लाख रुपए का जुर्माना

रायपुर। रायपुर की आवासीय परियोजना ‘वॉलफोर्ट एलेन्सिया’ के प्रमोटर के खिलाफ छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने सख्त कार्रवाई की है। प्रमोटर द्वारा स्वीकृत नक्शे से हटकर निर्माण किया गया। प्राधिकरण ने रियल एस्टेट अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए प्रमोटर पर 10 लाख रुपए…

बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को मिल रही जमीनी मजबूती, नदी-नाला पार कर बचाया बचपन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़” अभियान जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से साकार होता नजर आ रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला प्रशासन की सतर्कता और संवेदनशीलता के चलते दुर्गम एवं पहुँचविहीन क्षेत्र में नदी-नाले पार…

बिलासपुर एयरपोर्ट पर 4-C श्रेणी और नाइट लैंडिंग को मिली हरी झंडी, 290 एकड़ भूमि आवंटित

​बिलासपुर। बिलासपुर के हवाई संपर्क को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू का 'मिशन एयरपोर्ट' अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। उनके निरंतर पत्राचार और व्यक्तिगत प्रयासों के परिणामस्वरूप, बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 290.80 एकड़ भूमि का आवंटन और…

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप की स्वर्ण विजेता रिया तिवारी का किया सम्मान

रायपुर। बिहार की राजधानी पटना में 25 से 29 दिसंबर तक आयोजित साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हाँसिल किया। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान और श्रीलंका सहित चार देशों की टीमों ने भाग लिया था। इस चैंपियनशिप…

मुख्यमंत्री साय ने कहा- भर्ती परीक्षाओं में निष्पक्षता और पारदर्शिता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता  

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर प्रदेश में आयोजित हो रही विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य भर्ती प्रक्रियाओं को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराना है। इस दौरान उप…

डीएसआईआर ने धमतरी की ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने एनआईटी रायपुर के लिए की STREE परियोजना स्वीकृत

रायपुर। ग्रामीण भारत में महिला सशक्तिकरण एवं  विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर को STREE (महिलाओं की आर्थिक वृद्धि को सशक्त बनाने के लिए तकनीकी संसाधनों के माध्यम से कौशल विकास) परियोजना स्वीकृत…