ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : आधी रात 25 किमी पीछा कर पकड़ा धान से लदा ट्रक, 750 बोरी जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalrampurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeatured

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : आधी रात 25 किमी पीछा कर पकड़ा धान से लदा ट्रक, 750 बोरी जब्त

By Mohan Rao
Published: January 6, 2026
Share
धान का अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई
SHARE

बलरामपुर-रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन पर धान के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शासन के निर्देशानुसार अवैध धान परिवहन और भंडारण में संलिप्त कोचियों व बिचौलियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अनुविभाग वाड्रफनगर क्षेत्र में गत मध्यरात्रि एक बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें गिरवानी मार्ग से उत्तर प्रदेश की ओर अवैध रूप से धान का परिवहन कर रहा एक ट्रक पकड़ा गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक में लगभग 750 बोरी धान लदी थी, जिसे बिना किसी वैध दस्तावेज के ले जाया जा रहा था। मध्यरात्रि बैरियर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों द्वारा ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, तो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नीर निधि नंदेहा के निर्देशन में तहसीलदार वाड्रफनगर, तहसीलदार रघुनाथनगर, नायब तहसीलदार और पुलिस बल की संयुक्त टीम गठित की गई। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने रात में ही सघन सर्च अभियान चलाया। करीब 25 किलोमीटर क्षेत्र में विभिन्न मार्गों और गांवों में गहन जांच की गई। लगातार प्रयासों के बाद पेंडारी क्षेत्र में अवैध धान से लदा ट्रक पकड़ लिया गया। इस ट्रक को आगे की कार्रवाई के लिए वाड्रफनगर थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में धान उपार्जन व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और किसानों के हितों की रक्षा के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। बैरियरों पर नियमित जांच की जा रही है और भविष्य में भी इस प्रकार की संयुक्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अवैध धान परिवहन या भंडारण की जानकारी तुरंत देने की अपील की है, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बिलासपुर में पति-पत्नी झूले फंदे पर, दीवार पर लिखा बुनकर सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष का नाम
अब ट्रेनिंग प्राप्त स्ट्रीट वेंडर्स ही कर सकेंगे व्यवसाय, एफएसएसएआई सर्टिफिकेट वालों को गुमटी दुकान आबंटन में देंगे प्राथमिकता
छत्तीसगढ़ को स्वच्छता में तीसरी बार देश में नंबर-वन बनाने मुख्यमंत्री ने जारी किया स्वच्छता ऐंथम
Corona In India : देश में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 60 लाख के पार…. पिछले 24 घंटों में सामने आए संक्रमण के 74383 नए मामले
भिलाई में पहली बार  “कल्पवृक्ष फैशन वीक ऑडिशंस” अपने हुनर का जलवा दिखाने हो जाइए तैयार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वीकृत नक्शे से हटकर निर्माण करना पड़ गया भारी, रेरा ने वॉलफोर्ट एलेन्सिया के प्रमोटर पर लगाया 10 लाख रुपए का जुर्माना
Next Article 5 लाख की इनामी महिला नक्सली भूमिका ने किया सरेंडर, धमतरी में एसपी के समक्ष किया आत्मसमर्पण

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?