Breaking News

Latest Breaking News News

राज्योत्सव में छाए आदित्य नारायण, गीत संगीत से किया लोगों को मंत्रमुग्ध, छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने बिखेरा रंग

सुरमई शाम से सजी महफ़िल : छत्तीसगढ़ी संस्कृति और आधुनिक संगीत का मनोहारी संगम  रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य राज्योत्सव में आज बॉलीवुड के गीत-संगीत के साथ छत्तीसगढ़ की लोककला, संगीत और नृत्य की ऐसी रंगीन छटा बिखरी कि शाम सुरमई हो गई।…

भारत की लड़कियों ने रचा इतिहास : आईसीसी महिला विश्वकप चैंपियन बनी हरमन की टीम… लगा बधाइयों का तांता

मुंबई। आईसीसी महिला विश्वकप 2025 को एक नया विजेता मिल गया है। 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमी फाइनल में हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम ने वही दमखम दिखाया। फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता। फाइनल…

छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से राज्य में 25 वर्षों में बनी 40 हजार किमी सड़कें

राज्योत्सव में प्रधानमंत्री मोदी ने की राज्य में ग्रामीण सड़क निर्माण की सराहना रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 25 सालों में गांव-गांव में बिछे सड़कों के नेटवर्क ने राज्य के ग्रामीण इलाकों की काया पलट दी है। अब राज्य के गांवों में नई सड़कों से आ रहे बदलाव को महसूस किया…

बस्तर में विद्युत क्रांति : 25 वर्षों में हर गांव तक पहुंची बिजली की रोशनी… दूरस्थ ग्रामीण इलाकों तक हो रहा उजियारा

रायपुर। बस्तर की पावन धरा अब सिर्फ जंगलों और आदिवासी संस्कृति की गवाह नहीं रह गई, बल्कि बिजली की रोशनी हर गांवों में पहुंची है। पिछले पच्चीस वर्षों में जगदलपुर ग्रामीण संभाग ने विद्युतीकरण के क्षेत्र में जो छलांग लगाई है, वह किसी क्रांति से कम नहीं है। वर्ष 2000…

तांत्रिक पूजा से 1 का 100 करने का झांसा, दुर्ग में महाठग गैंग ने लगाया एक लाख का चूना… महिला सहित तीन गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले की पुलगांव पुलिस ने शहर के एक महाठग गैंग को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने इस गैंग में शामिल मास्टर माइंड महिला व उसे दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया। दरअसल इन लोगों ने दुर्ग के कातुलबोड हरिनगर निवासी रामकुमार जायसवाल से एक लाख रुपए ठग…

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एनएसएस की छात्रा लेखनी साहू ने की राज्यपाल से भेंट

रायपुर। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कोरबा जिले के एनएसएस की छात्रा कुमारी लेखनी साहू ने रविवार को राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने लेखनी साहू के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुमारी लेखनी साहू को विगत 6 अक्टूबर 2025…

सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने संजय तिवारी

भिलाई। एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज चिखली दुर्ग छग के चेयरमेन व समाज सेवी संजय तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें  सनातन धर्म परिषद् न्यास की शाखा सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सनातन धर्म परिषद् न्यास के अध्यक्ष अवध बिहारी दास ने…

सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी, नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, जशपुर में कमीशन के नाम पर विवाद और हत्या

जशपुर। कुछ दिनों पूर्व पुरना नगर जशपुर के तूरीटोंगरी में एक अज्ञात युवक की अधजली लाश मिली थी। सूचना क बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान मृतक की पहचान सीटोंगा निवासी सीमित खाखा के रूप में हुई। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के  विरुद्ध थाना सिटी…

आस्था ने छुआ हृदय: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रामनामी समाज के प्रतिनिधियों की भेंट, सीएम साय ने किया साझा

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रामनामी समाज के बीच आत्मीय संवाद का एक वीडियो देश में तेजी से वायरल हुआ है । इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे भावनात्मक और प्रेरणादायी पल बताया है। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती…

पीएम मोदी ने शुरू की छत्तीसगढ़ में 14,260 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं, रजत जयंती महोत्सव का किया शुभारंभ

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 1 नवंबर  को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर रजत महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में 14,260 करोड़ से अधिक की विकासात्मक और परिवर्तनकारी परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने PM आवास योजना के…

प्रधानमंत्री मोदी ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्रीमोदी ने संग्रहालय में स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता को प्रदर्शित करती दीर्घाओं का किया अवलोकन रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ की रजत जयंती समारोह के अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक सह संग्रहालय का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री…

मुख्यमंत्री साय की पहल : फरसाबहार में खुलेगा सत्यसाईं मातृत्व शिशु अस्पताल, पांच एकड़ भूमि चिन्हांकित

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। अब फरसाबहार क्षेत्र में सत्यसाईं मातृत्व शिशु चिकित्सालय एवं अत्याधुनिक बाल हृदय रोग उपचार अस्पताल की स्थापना की जा रही है। यह अस्पताल देश की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था सत्यसाईं ट्रस्ट द्वारा…

वैशाली नगर विधानसभा के प्रमुख चौक चौराहों पर सुबह से बजते रहा छत्तीसगढ़ी गीत, लोगों में राज्योत्सव का दिखा उत्साह

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के शानदार 25 वर्ष पूरे होने पर आज वैशाली नगर विधानसभा के सभी प्रमुख 30 चौक चौराहों पर छत्तीसगढ़ी गीत का प्रसारण सुबह से रात तक जारी रहा। विधायक रिकेश सेन ने राज्य उत्सव के उपलक्ष्य में यह अनूठी पहल की थी। आज सुबह से हर…

एशिया मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में भारतीय दल के मैनेजर होंगे ताजुद्दीन

भिलाई। तमिलनाडू के चेन्नई में 5 से 9 नवंबर  2025 तक 23वीं एशिया मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता  इस प्रतियोगिता मास्टर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली भारतीय टीम के मैनेजर के रूप में भिलाई के…

छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती पर 3.51 लाख लोगों को मिला पीएम आवास, पहली किश्त की राशि भी ट्रांसफर

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती अवसर पर प्रदेशभर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत हितग्राहियों का सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। राज्य स्थापना दिवस के 25 वीं वर्षगांठ पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से राज्य के 3.51 लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश…