ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती पर 3.51 लाख लोगों को मिला पीएम आवास, पहली किश्त की राशि भी ट्रांसफर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती पर 3.51 लाख लोगों को मिला पीएम आवास, पहली किश्त की राशि भी ट्रांसफर

By Mohan Rao
Published: November 1, 2025
Share
छत्तीसगढ़ में 3 लाख 51 हजार लोगों को मिले पीएम आवास
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती अवसर पर प्रदेशभर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत हितग्राहियों का सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। राज्य स्थापना दिवस के 25 वीं वर्षगांठ पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से राज्य के 3.51 लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं 3 लाख परिवारों के हितग्राहियों को प्रथम किस्त की राशि का सीधे उनके खातों में हस्तांतरित किया गया। राज्योत्सव स्थल नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ के कुल 3.51 लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया।

इनमें सरगुजा जिले के 10,001 हितग्राही भी शामिल रहे। सरगुजा जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों के अंतर्गत  अम्बिकापुर में 2126, बतौली में 1082, लखनपुर में 2219, लुण्ड्रा में 1174, मैनपाट में 993, सीतापुर में 1165 तथा उदयपुर में 1242 ग्रामीण परिवारों ने अपने नए घरों में गृह प्रवेश किया। कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल द्वारा जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत कोरिमा में हितग्राही श्री गोविंदा कोरवा एवं ग्राम पंचायत पटोरा में हितग्राही संकुती के नवीन आवास का गृह प्रवेश कराया गया।

सूरजपुर में 14033 हितग्राहियों ने अपने नए पीएम आवास
सूरजपुर जिले में कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देश एवं सीईओ जिला पंचायत विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में हाल में निर्मित हुए, जिले के 14033 हितग्राहियों के आवासों का गृह प्रवेश का कार्य एवं 8110 हितग्राहियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ किस्त मिलाकर कुल 28.662 करोड़ की राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की गई। जिले के अन्य जनपद पंचायत भैयाथान में 3253, ओड़गी में 2933, प्रतापपुर में 1437, प्रेमनगर में 2153, रामानुजनगर में 1008 एवं सूरजपुर में 3249 इस प्रकार कुल 14033 हितग्राहियों के गृह प्रवेश जिले व जनपद पंचायतों के अधिकारी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं हितग्राही व ग्रामीणजन की उपस्थिति में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों के लिए एक एक नोडल की नियुक्त करते हुए, मॉनिटरिंग के लिए एक एक सेक्टर ऑफिसर भी बनाए गए है। विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आज भैयाथान में 5.90 करोड़, ओड़गी में 6.10 करोड़, प्रतापपुर में 8.19 करोड़, प्रेमनगर में 2.2 करोड़, रामानुजनगर में 1.04 करोड़ एवं सूरजपुर में 5.23 करोड़ अर्थात् कुल 28.662 करोड़ जारी किए गए।

सचिन पायलट से मिले विधायक देवेंद्र यादव, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी मुलाकात
छत्तीसगढ़ पुलिस जवानों के हितों के लिए हमेशा तत्पर – अवस्थी
एनएच क्लीनिक दुर्ग में एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल का निःशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर 17 को
बस्तर देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनेगा : मुख्यमंत्री साय
बिहान से बदली महिलाओं की जिंदगी, आर्थिक सशक्तिकरण की राह पर बढ़ रहीं ‘लखपति दीदी’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : साले ने की जीजा की हत्या, अमरूद तोड़ने को लेकर विवाद के बाद सिलबट्टे से सिर पर मारा
Next Article एशिया मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में भारतीय दल के मैनेजर होंगे ताजुद्दीन

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?