ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : आबकारी विभाग के भ्रष्टाचारियों पर सरकार की गाज, 22 अफसरों को सरकार ने किया सस्पेंड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

Breaking News : आबकारी विभाग के भ्रष्टाचारियों पर सरकार की गाज, 22 अफसरों को सरकार ने किया सस्पेंड

By Mohan Rao
Published: July 10, 2025
Share
कार्यालय आबकारी आयुक्त रायपुर
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबाकारी विभाग के 22 अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंध में गुरुवार को छत्तीसगढ़ वाणिज्यकर (आबकारी) विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश में कुल 22 अफसरों के नाम है। इनमें 12 सहायक आबकारी आयुक्त, 5 आबकारी उपायुक्त व 5 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों के नाम शामिल हैं। अलग अलग जिलों में पदस्थ इन अधिकारियों का भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद सरकार ने एक्शन लिया है।

बताया जा रहा है कि निलंबित किए गए 22 आबकारी अधिकारियों पर आरोप है कि, शराब घोटाले के सिंडिकेट में यह लोग शामिल थे। इन आबकारी अफसरों ने 88 करोड़ कमाए थे। पिछले दिनों EOW ने रायपुर की विशेष अदालत में आबकारी अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। चार्ज शीट दायर होने के बाद सरकार ने तत्काल एक्शन लिया और इन सभी 22 अफसरों को सस्पेंड कर दिया।

जारी आदेश के अनुसार राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एव एन्टी करप्शन ब्यूरो में दर्ज अपराध में छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के अधिकारियों (लोक सेवक) के विरूद्ध विवेचना में धारा-7, 12 एवं 13 (घ) (i) (ii) (iii) तथा 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथासशोधित) तथा धारा 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम जिला रायपुर में 7 जुलाई को प्रस्तुत किया गया है।

इसे देखते हुए राज्य शासन द्वारा न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत होने के फस्वरूप, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियत्रण और अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (ख) के परन्तुक में निहित प्रावधान अनुसार आबकारी विभाग के 12 सहायक आयुक्त, 5 उपायुक्त व 5 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों को निलंबित करता है। निलंबन अवधि में उक्त अधिकारियों का मुख्यालय, कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ, नवा रायपुर में निर्धारित किया जाता है तथा इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

निलंबित अधिकारियों की सूची

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों की लक्ष्य से अधिक बोनी, बीते रबी सीजन से इस साल 5.77 प्रतिशत रकबा बढ़ा
छात्र पर जानलेवा हमला, रायपुर के अस्पताल में भर्ती, घायल छात्र को देखने रायपुर पहुंचे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन
Aryan Khan Drug Case: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई
Railway Breaking : गया और एलटीटी के बीच 23 अक्टूबर से चलेगी नई सुपरफास्ट, छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगी यह ट्रेन
हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव: सीएम साय ने हेलीकॉप्टर से हजारों कांवड़ियों पर आसमान से बरसाए फूल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 267 # 10 July 2025
Next Article ऑनलाइन सट्टेबाजी : साउथ स्टार विजय देवरकोंडा व प्रकाश राज सहित 29 अभिनेताओं-यूट्यूबर्स पर ईडी का सिकंजा

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?