ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में रबी फसलों की लक्ष्य से अधिक बोनी, बीते रबी सीजन से इस साल 5.77 प्रतिशत रकबा बढ़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों की लक्ष्य से अधिक बोनी, बीते रबी सीजन से इस साल 5.77 प्रतिशत रकबा बढ़ा

By Om Prakash Verma
Published: April 8, 2023
Share
छत्तीसगढ़ में रबी फसलों की लक्ष्य से अधिक बोनी, बीते रबी सीजन से इस साल 5.77 प्रतिशत रकबा बढ़ा
छत्तीसगढ़ में रबी फसलों की लक्ष्य से अधिक बोनी, बीते रबी सीजन से इस साल 5.77 प्रतिशत रकबा बढ़ा
SHARE

निर्धारित लक्ष्य के 45 प्रतिशत रकबे में दलहन की खेती
यपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल रबी के रकबे में 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का लक्ष्य हासिल करने के साथ ही 19.36 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की बोनी हो चुकी है, जो कि रबी सीजन के लिए निर्धारित 19.25 लाख हेक्टेयर के लक्ष्य का 101 प्रतिशत है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में बीते रबी सीजन में 18.30 लाख हेक्टेयर में खेती की गई थी। इस साल रबी रकबे में 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ ही कुल 19.25 लाख हेक्टेयर में बोआई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 19.36 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की बुआई हो चुकी है, जो कि बीते साल रबी के रकबे से 5.77 प्रतिशत अधिक है। राज्य में दलहन फसलों को प्रोत्साहन तथा समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था के चलते किसानों का रूझान इसकी खेती की ओर काफी तेजी से बढ़ा है। चालू रबी सीजन में दलहन फसलों की बुआई 8.65 लाख हेक्टेयर में की जा रही है, जो कि इस साल रबी फसलों की खेती के लिए प्रस्तावित रकबे का 45 फीसद है।

छत्तीसगढ़ में अब तक अनाज की बोनी 5.97 लाख हेक्टेयर में, दलहन की बोनी 8.14 लाख हेक्टेयर में और तिलहन की बोनी 2.84 लाख हेक्टेयर में, गन्ना की 42 हजार 410 हेक्टेयर और साग-सब्जी एवं अन्य फसलों की लगभग 2 लाख हेक्टेयर हो चुकी है। राज्य में 2.71 लाख हेक्टेयर में गेहूं, 1.71 लाख हेक्टेयर में मक्का, 35 हजार हेक्टेयर में रागी, 11 हजार हेक्टेयर में जौ-ज्वार एवं अन्य फसलें और 1.55 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज की बोनी पूरी कर ली गई है। इस प्रकार राज्य में 5.97 लाख हेक्टेयर में अनाज फसलों की बोनी पूरी कर ली गई है, जो कि रबी सीजन में अनाज फसलों की बोनी के लिए निर्धारित लक्ष्य 4.36 लाख हेक्टेयर का 137 प्रतिशत है।

इस तरह दलहनी फसलों की बुआई 8.14 लाख हेक्टेयर में हो चुकी हैै, जिसमें चना की 3.86 लाख हेक्टेयर में, मटर की 55 हजार हेक्टेयर में, मसूर की 34 हजार हेक्टेयर में, मूंग की 31 हजार हेक्टेयर में, उड़द की 27 हजार हेक्टेयर में, तिवड़ा की 2.50 लाख हेक्टेयर में, कुल्थी की 23 हजार हेक्टेयर में तथा अन्य दलहन फसलों की 7 हजार हेक्टेयर में बुआई पूरी कर ली गई है, जोकि दलहन फसलों की बोनी के लिए निर्धारित लक्ष्य का 94 प्रतिशत है।

इसी प्रकार राज्य में अब तक तिलहनी फसलों की बुआई 2.84 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जिसके अंतर्गत अलसी की बुआई 46 हजार 190 हेक्टेयर में, राई सरसों की 2 लाख हेक्टेयर में, तिल की 1370 हेक्टेयर में, सूरजमुखी 2960 हेक्टेयर, कुसुम की 6960, मूंगफली की 25,630 तथा अन्य तिलहनी फसल की बोनी 160 हेक्टेयर में पूरी हो चुकी है, जो कि तिलहन फसलों की बोनी के लक्ष्य का 75 प्रतिशत है।

छुट्टी मिलने के बाद ही जा सकेंगे सरकारी कर्मी, सरकार ने जारी किए दिशा निर्देश
Breaking News : छत्तीसगढ़ सरकार ने थोक में किए आईएएस अफसरों का तबादले, 41 अधिकारी इधर से उधर
कोरबा में मुख्यमंत्री साय ने 625 करोड़ से अधिक के विकासकार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
बीजापुर में आइईडी विस्फोट से जवान घायल, निष्क्रिय करते समय फटा बम… अस्पताल में भर्ती
CG Breaking : चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, थाने पहुंचकर पति ने किया सरेंडर… रोज के विवाद से था परेशान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article परीक्षा के दौरान नकल करने पकड़ी गई थी छात्रा, कॉलेज ने लिखवाया माफीनामा, दूसरे दिन फंदे से लटकी मिली लाश
Next Article Big news : बेमेतरा में दो  गुटो में विवाद के बाद युवक की हत्या से तनाव, एएसआई पर हमला… भारी पुलिस फोर्स तैनात

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?