ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैशाली नगर विधानसभा के प्रमुख चौक चौराहों पर सुबह से बजते रहा छत्तीसगढ़ी गीत, लोगों में राज्योत्सव का दिखा उत्साह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

वैशाली नगर विधानसभा के प्रमुख चौक चौराहों पर सुबह से बजते रहा छत्तीसगढ़ी गीत, लोगों में राज्योत्सव का दिखा उत्साह

By Mohan Rao
Published: November 1, 2025
Share
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के शानदार 25 वर्ष पूरे होने पर आज वैशाली नगर विधानसभा के सभी प्रमुख 30 चौक चौराहों पर छत्तीसगढ़ी गीत का प्रसारण सुबह से रात तक जारी रहा। विधायक रिकेश सेन ने राज्य उत्सव के उपलक्ष्य में यह अनूठी पहल की थी। आज सुबह से हर चौक चौराहों पर बज रहे इन गीतों को लोगों ने उत्साह के साथ सुना और‌ छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला और परंपराओं का स्मरण किया।

भाजपा संगठन से बिहार चुनाव में दो विधानसभा के प्रवेशी प्रभारी विधायक रिकेश सेन ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती पर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने यह पहल की। छत्तीसगढ़ी गीतों के दिन भर प्रसारण का उद्देश्य बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराएं और जीवन शैली की झलक इनमें मिलती है। छत्तीसगढ़ी गीत भक्ति, प्रेम और सामाजिक मूल्यों को दर्शाते हैं। जैसे ‘गौरा गीत’ भगवान शिव और देवी दुर्गा के प्रति भक्ति व्यक्त करते हैं, जबकि ‘सुवा गीत’ महिलाओं द्वारा करुण रस में गाए जाते हैं। ‘पंडवानी’ महाभारत की कहानियों को एकल प्रदर्शन के माध्यम से बताती है। ‘राउत नाच’ के गीत दीपावली पर गाए जाते हैं और इसमें भक्ति, हास्य और पौराणिक कथाएं शामिल होती हैं। इसके आलावा आज विवाह गीत, सोहर गीत और बिहाव गीतों को सुनकर लोगों को जीवन के विभिन्न संस्कारों का सहज ही स्मरण हुआ है। आज प्रसारित गीतों में संत कबीर, रैदास और दादू के संदेशों को भी शामिल किया गया था जो कि नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षा देते है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोक गीत त्योहारों से गहराई से जुड़े हुए हैं। ये गीत प्रकृति, पशु-पक्षियों और ग्रामीण जीवन की एक झलक पेश करते हैं। आपको बता दें कि वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत रानी अवंती बाई चौक कोहका, भामा शाह चौक कोहका, हनुमान मंदिर चौक वार्ड-13, जुनवानी मॉल चौक वार्ड-1, स्मृति नगर चौक वार्ड-9, पंचमुखी हनुमान चौक वार्ड-3, नेहरू नगर चौक वार्ड-4, कोसानगर टोल प्लाजा वार्ड-5, मुख्य जुनवानी चौक वार्ड-1, बाजार चौक खम्हरिया वार्ड-1, घड़ी चौक सुपेला, गदा चौक, परदेशी चौक (बघवा मंदिर), श्री राम चौक पाँच रास्ता, मुख्य चौराहा वार्ड-17, शा.उच्च. माध्य. स्कूल चौक सुपेला, मौर्या टॉकीज चौक, कर्मा चौक, व्यंकेटेश्वर टॉकिज के समीप स्थित चौराहा, राधिका नगर चौक, गणेश मंदिर मार्ग चौराहा, गणेश चौक सुपेला, लक्ष्मी नगर मार्केट वार्ड-16, रावण भाटा चौक सहित गोल मार्केट वैशाली नगर, कैम्प, कैलाश नगर के चौराहों पर ध्वनि प्रसारण यंत्रों के माध्यम से आज सुबह से छत्तीसगढ़ी गीत बजते रहे।

क्या आप कहीं पर भी फेंकते हैं कचरा? तो हो जाए सावधान, नहीं तो भरना पड़ेगा 2000 का जुर्माना
Bijapur : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक लाख के इनामी सहित नौ नक्सली गिरफ्तार… कई घटनाओं में रहे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के ग्राम गढ़ उमरिया में नवगुरुकुल का किया शुभारंभ
खाट पर सोई मां का जब बेटे ने हटाया कंबल तो फट गया कलेजा, खून से लथपथ मरी पड़ी थी मां, पिता था किराए के घर से फरार
इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की ऊंची उड़ान, सीएम साय की पहल पर नवा रायपुर में कॉमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एशिया मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में भारतीय दल के मैनेजर होंगे ताजुद्दीन
Next Article मुख्यमंत्री साय की पहल : फरसाबहार में खुलेगा सत्यसाईं मातृत्व शिशु अस्पताल, पांच एकड़ भूमि चिन्हांकित

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?