ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अखिलेश यादव और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटने का आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अखिलेश यादव और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटने का आरोप

By @dmin
Published: March 13, 2021
Share
अखिलेश से मिले बसपा के पांच बागी विधायक
अखिलेश से मिले बसपा के पांच बागी विधायक
SHARE

मुरादाबाद (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ मुरादाबाद के पाकबड़ा थाने में केस दर्ज किया गया है। केस में 20 अज्ञात कार्यकर्ताओं को भी आरोपी बनाया गया है। उधर, सपा के जिला अध्यक्ष जय वीर सिंह यादव की तहरीर पर दो पत्रकारों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार निवासी एवं आईपीएए (इंडियन प्रेस अलाइवनेस एसोसिएशन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश पराशर की तहरीर पर केस दर्ज कराया गया है। जिसमें आरोप लगाया है कि पाकबड़ा के रीजेंसी होटल में 11 मार्च की शाम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। जिसमें कुछ पत्रकारों ने व्यक्तिगत सवाल पूछ लिए जिससे गुस्साए अखिलेश यादव ने अपने सुरक्षा गार्ड और सपा कार्यकर्ताओं से पत्रकारों को बंधक बनवा लिया और उनकी पिटाई करवाई थी।
जिसमें कई पत्रकारों को गंभीर चोटें आईं। उनका इलाज चल रहा है। उधर, सपा के जिलाध्यक्ष जय वीर सिंह यादव की तहरीर पर मीडियाकर्मी फरीद शम्सी और उवैद उर्रहमान के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें सपा जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि खुद को पत्रकार बताने वाले दो व्यक्तियों ने पूर्व मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, जब उन्हें सुरक्षा गार्डों ने रोका तो उनके साथ मारपीट की गई। 
इसके बाद फरीद खुद जमीन पर गिर गए और बेहोश होने का नाटक करने लगे। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि दोनों ओर से केस दर्ज कर किए गए हैं। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ली गई है।

ट्विटर को सरकार की आखिरी चेतावनी: तुरंत लागू करें नए नियम, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई
Big accident : भिलाई तीन के सिरसागेट के पास ट्रक से भिड़े बाइक सवार, दो भाईयों की दर्दनाक मौत
कोयला घोटाला मामला: ED की बड़ी कार्रवाई, पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में छापेमारी
योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो, लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएं : भूपेश बघेल
जल्द शुरू होगी PSC, NEET And IIT की कोचिंग, जिले के मुखिया ने दिए आवश्यक निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article There was huge enthusiasm in the chamber elections: the traders of Durg Bhilai and Bemetra took part in the voting in the third phase चेंबर चुनाव में दिखा भारी उत्साह: तीसरे चरण के मतदान में दुर्ग भिलाई व बेमेतरा के व्यापारियों ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा… 85 फीसदी हुआ मतदान
Next Article Former cabinet minister Prem Prakash Pandey installed Kovid पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने एसआर हॉस्पिटल चिखली में लगवाया कोविड़ वैक्सीन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?