प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री सहित पांच पदों के लिए हुआ मतदान

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में शनिवार को तीसरे चरण का मतदान हुआ। सेक्टर 6 स्थित अग्रसेन भवन में आज मतदान को लेकर व्यापारियों में भारी उत्साह देखा गया। सुबह 10:00 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5:00 बजे तक चला। समय समाप्त होने के बाद सभी हॉल के अंदर प्रवेश कर चुके व्यापारियों को टोकन वितरण किया गया। मतदान की प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चली। प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश मंत्री व प्रदेश कोषाध्यक्ष के पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए दुर्ग-भिलाई बा बेमेतरा के व्यापारियों ने मतदान किया। मतदान में व्यापारियों के उत्साह का पता इसी से चलता है कि लगभग 85.06 फीसदी मतदान का रिकॉर्ड दर्ज किया गया।


चुनाव अधिकारी गिरीश बंसल ने बताया कि मतदान के लिए अग्रसेन भवन में कुल 3 हॉल व 16 बूथ बनाए गए थे। तीन वर्गों में व्यापारियों को बांट कर मतदान कराया गया। मतदान शांतिपूर्वक रहा व्यापारियों ने दिखा दिया कि वे अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए कितने उत्साहित हैं। दुर्ग भिलाई और बेमेतरा के व्यपारियों ने यहां मतदान किया। दिन भर में 85.06 फीसदी मतदान दर्ज किया गया दुर्ग भिलाई व बेमेतरा मिलाकर कुल 3101 व्यापारियों को यहां मतदान करना था। इसमें से करीब 2638 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गिरिश बंसल ने बताया कि चौथे चरण का मतदान कल राजनांदगांव में होना है, उसके बाद पांचवें चरण का मतदान 17 मार्च को बिलासपुर में होगा। 20 मार्च को रायपुर में अंतिम चरण के मतदान के बाद प्रदेश में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों का तस्वीर साफ हो जाएगी।
दिनभर रहा गहमा गहमी का माहौल
मतदान के दौरान अग्रसेन भवन सेक्टर 6 के आसपास भारी गहमागहमी का माहौल रहा सुबह से हैं व्यापारी भाई मतदान स्थल पर इक_ा होने लगे। व्यापारी एकता पेनल व्यापार पैनल के समर्थक जमा दिखे। अग्रसेन भवन से लेकर गुरुद्वारे व उधर सेंट्रल एवेन्यू तक पूरी सड़क बैनर पोस्टर से अटी पड़ी रही। मतदान करने व्यापारी अति उत्साहित दिखे मतदान स्थल पर बिना मां के प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। सभी व्यापारियों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया। वहीं प्रशासन का भी सहयोग दिखा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिन भर पुलिस कर्मी तैनात रहे। वहीं व्यापारी एकता पेनल के चैनल व जय व्यापार पैनल के प्रत्याशी पूरे समय डटे रहें और अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखे।
जाने क्या कहा प्रत्याशियों ने
जय व्यापार चैनल से प्रदेश अध्यक्ष के प्रत्याशी अमर परवानी ने कहा की अब तक दो चरण के मतदान हो चुके हैं भिलाई में यह तीसरा चरण है। और सभी चरण हमारे पक्ष में जा रहे हैं जय व्यापार पैनल व्यापारियों द्वारा बनाया गया पैनल है, इसे व्यापारियों ने खड़ा किया है। इसलिए हमारी जीत गए हैं 90 फ़ीसदी मतदान हमारे पक्ष में हो रहा है। आज भिलाई तो कल राजनांदगांव और 17 मार्च को बिलासपुर में बिलासपुर में भी जय बाबा चैनल के पक्ष में मतदान होगा व्यापारी वर्ग पैनल परिवर्तन चाहता है। इतने सालों में जो नहीं हुआ जय व्यापार पैदल आगे वह करेगा।
प्रदेश महामंत्री प्रत्याशी अजय भसीन ने कहा छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स व्यापारियों का सबसे बड़ा संगठन है। जैसा कि हम पहले से कहते आए हैं व्यापारी वर्ग चाय व्यापार पैनल के साथ हैं। जय व्यापार पैनल व्यापारियों का अपना बनाया हुआ पैनल है। और इस बार जय व्यापार पैनल की जीत सुनिश्चित है। पूरे प्रदेश में हमारे प्रत्याशी जीतकर आएंगे 80 से 90 फ़ीसदी मतदान जय व्यापार पैनल के पक्ष में हो रहा है। इसमें कोई संदेह नहीं की परिणाम हमारे पक्ष में आएंगे।
व्यापारी एकता पेनल से प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश अग्रवाल ने कहा कि इस बार भी व्यापारी एकता पेनल ही छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की बागडोर संभालेगा। पूरे प्रदेश में व्यापारी एकता पेनल को लेकर माहौल बना हुआ है। व्यापारी वर्ग एकता पैनल के साथ और हम अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त है 80 फ़ीसदी मतदान व्यापारी एकता पेनल के पक्ष में हुआ है और आगे भी होगा ठीक है।




