ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जल्द शुरू होगी PSC, NEET And IIT की कोचिंग, जिले के मुखिया ने दिए आवश्यक निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
दो महिला पायलटों की सहभागिता प्रदेश की बेटियों को देगी ऊंचे सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
October 28, 2026
एनआईटी रायपुर और आईएनएई का दो दिवसीय आयोजन
उप मुख्यमंत्री ने एनआईटी में आयोजित यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस में तकनीकी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को किया संबोधित
October 28, 2026
महिला स्व-सहायता समूहों के आजीविका संवर्धन और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल
खैरागढ़ में 1 से 3 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय सरस मेला, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार
October 28, 2026
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 2,323 पुनर्वासितों को दिया गया कौशल प्रशिक्षण
बस्तर संभाग में कौशल विकास के माध्यम से शांति, पुनर्वास और समृद्धि की दिशा में बढ़ रहे कदम
October 28, 2026
42 न्यायाधीशों ने बच्चों को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय
हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी : 21 विद्यालयों में पहुंचा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’
October 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जल्द शुरू होगी PSC, NEET And IIT की कोचिंग, जिले के मुखिया ने दिए आवश्यक निर्देश

By Om Prakash Verma Published January 3, 2023
Share
जल्द शुरू होगी PSC, NEET And IIT की कोचिंग, जिले के मुखिया ने दिए आवश्यक निर्देश
जल्द शुरू होगी PSC, NEET And IIT की कोचिंग, जिले के मुखिया ने दिए आवश्यक निर्देश
SHARE

कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने समय सीमा की बैठक में दिये निर्देश, कहा कि सबसे अच्छी कोचिंग बच्चों को कराएं ताकि रिजल्ट हो बेहतर
दुर्ग। जिला मुख्यालय में शीघ्र ही पीएससी, नीट और आईआईटी की कोचिंग आरंभ हो जाएगी। साथ ही सभी ब्लाक मुख्यालयों में भी बैंकिंग-रेलवे-एसएससी की कोचिंग भी आरंभ होगी। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने इस संबंध में निर्देश समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि कोचिंग बढिय़ा होनी चाहिए। इसके लिए पूरी गुणवत्ता का ध्यान रखें ताकि रिजल्ट बेहतरीन हो सके। इसके लिए सभी तरह के संसाधन जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। बच्चों का बेहतरीन करियर सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसे ध्यान में रखते हुए कोचिंग की मुकम्मल व्यवस्था उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही कलेक्टर ने राजीव युवा मितान क्लब की गतिविधियों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि इस योजना के माध्यम से युवा ऊर्जा को रचनात्मक रूप दिया जाए। इसके लिए नवाचार करें और ऐसी गतिविधियां करें ताकि युवाओं के मनोरंजन के साथ ही उनका ज्ञानवर्धन हो सके। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, अरविंद एक्का, भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास, सहायक कलेक्टर लक्ष्मण तिवारी सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

बाजार होंगे व्यवस्थित, व्यापारी एसोसिएशन के साथ मिलकर प्रशासन देगा बेहतर रूप
कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों में बड़े बाजारों को व्यवस्थित करने निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यहां पार्किंग से लेकर सिक्युरिटी तथा साफसफाई की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। इसमें व्यापारिक एसोसिएशन का सहयोग भी लें। जिन बाजारों में व्यापारी एसोसिएशन नहीं हैं वहां ऐसे एसोसिएशन बनाने के लिए व्यापारियों से चर्चा करने निगम आयुक्तों को कहा। कलेक्टर ने कहा कि बाजार जितने व्यवस्थित होंगे, उससे व्यापारियों को भी लाभ होगा और ग्राहकों को भी सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि बाजार में पार्किंग जोन होना आवश्यक है। पब्लिक टायलेट्स हों जिसमें पुरुषों तथा महिलाओं के लिए अलग-अलग टायलेट्स हों। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने उन्होंने निगम आयुक्तों को कहा। कलेक्टर ने कहा कि सामूहिक भागीदारी से चीजें बहुत बेहतर होंगी। साथ ही साफसफाई का मुद्दा भी है। सब्जी बाजारों आदि में कचरा प्रबंधन के लिए विशेष कार्य करने एवं इसकी निरंतर मानिटरिंग की जरूरत है। साथ ही इस संबंध में रेसीडेंशियल वेलफेयर संगठनों से भी चर्चा करते रहना जरूरी है।

रीपा का काम जल्दी पूरा करें
कलेक्टर ने रीपा की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि रीपा योजना से रोजगार सृजन की बड़ी संभावनाएं हैं। इसके लिए उद्यमियों से और बेरोजगार युवाओं को आपने तैयार किया है। इसके लिए अधोसंरचना निर्माण तेजी से चल रहा है। इस बीच प्रशिक्षण के लिए या मार्केटिंग के लिए उद्यमियों को तैयार कर लें।

सड़कों का रिपेयर जल्द कर लें पूरा
कलेक्टर ने सड़कों के रिपेयर की स्थिति की समीक्षा भी की। उन्होंने सभी सड़कों की मरम्मत तय समय में पूरा कर लेने निर्देश दिये। साथ ही इस संबंध में मानिटरिंग कर रहे नोडल अधिकारियों की रिपोर्ट भी ली। कलेक्टर ने इसके साथ ही पूर्व की समीक्षा बैठक में आये विषयों पर भी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गौठानों में पैरादान के उपचार के बारे में जानकारी ली और नरवा-गरवा-घुरूवा-बाड़ी तथा राजस्व के प्रकरणों के निपटारे की स्थिति की समीक्षा भी की।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

उप मुख्यमंत्री ने एनआईटी में आयोजित यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस में तकनीकी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को किया संबोधित

खैरागढ़ में 1 से 3 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय सरस मेला, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार

बस्तर संभाग में कौशल विकास के माध्यम से शांति, पुनर्वास और समृद्धि की दिशा में बढ़ रहे कदम

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी : 21 विद्यालयों में पहुंचा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’

Om Prakash Verma January 3, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Durg Breaking : शराब के लिए आए दिन घर पर करता था विवाद, तंग माता-पिता व भाई ने कर दी हत्या
Next Article छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 से 10 जनवरी तक छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 से 10 जनवरी तक

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?