ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इलायची हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी: हिबा नवाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

इलायची हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी: हिबा नवाब

By @dmin
Published: June 13, 2020
Share
SHARE

टेलीविजन शोज़ की शूटिंग पर रोक लगी हुई है, लेकिन सोनी सब अपने कुछ बेहद पसंद किये गये शोज़ का प्रसारण कर अपने दर्शकों को बांधे हुए है। इस चैनल ने अपने फैन्स को हंसाते रहने और उनका मनोरंजन करते रहने की कोशिश जारी रखी है। फिलहाल वे गुदागुदा देने वाले रोमांटिक कॉमेडी शो ‘जीजाजी छत पर हैं का लुत्फ उठा रहे हैं, जिसमें बेहद काबिल और खूबसूरत, अभिनेत्री हिबा नवाब ने मुख्य भूमिका निभायी है।
इस शो के किरदारों के बीच के शानदार तालमेल के लिये उन्हें काफी पसंद किया गया और साथ ही इलायची तथा पंचम की प्रेम कहानी को लोगों ने खासा पसंद किया। अपने ओवरप्रोटेक्टिव पिता मुरारी से अपने रिश्ते को छुपाये रखने की उनकी तरकीबें भी लोगों को भा गयी थीं। सोनी सब पर इस शो के दोबारा प्रसारण के बाद भी यह लोगों के दिलों पर राज कर रहा है।

‘जीजाजी छत पर हैं का अंत एक खूबसूरत नोट के साथ होता है, जहां पंचम और इलायची हमेशा के लिये एक हो जाते हैं, जिसका उन्हें कब से इंतजार होता है। दर्शक इलायची के उस मशहूर ‘टंटे वाले तकियाकलाम का मजा ले रहे हैं, क्योंकि यह शो चैनल पर फिर से प्रसारित किया जा रहा है। इलायची के रूप में हिबा नवाब उन पुराने दिनों को याद कर रही हैं और बता रही हैं कि अभी भी उन्हें ‘जीजाजी छत पर हैं के लिये कितना प्यार मिल रहा है। वह कहती हैं, इलायची का किरदार हमेशा मेरे दिल के करीब है और हमेशा रहेगा। उसका अंदाज, खासकर उसकी शरारतें और एकदम से कुछ कर गुजरने की उसकी आदत, इससे मुझे व्यक्तिगत रूप से काफी मदद मिली है। अभी मैं घर पर हूं और जिंदगी थोड़ी ऊबाऊ सी हो गयी तो ऐसे में मुझे इलायची की मसालेदार जिंदगी बहुत याद आ रही है।

इस शो और अपने किरदार को लगातार मिल रहे प्यार और सपोर्ट के बारे में, वह कहती हैं, अभी लोगों से जुडऩे का एक ही जरिया है, सोशल मीडिया। जब भी मैं लाइव होती थी, मुझसे हमेशा लोग पूछते थे कि ‘जीजाजी छत पर हैं सोनी सब पर दोबारा कब प्रसारित होने वाला है। लोग अभी भी मुझे इलायची के रूप में जानते हैं। यह बात बहुत खुशी देती है क्योंकि यह मेरी कड़ी मेहनत का ही फल है। साथ ही इससे पता चलता है कि यह किरदार लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा है।


‘जीजाजी छत पर हैं के एक खास फैन के बारे में बताते हुए हिबा कहती हैं, ‘इस बात को लेकर मैं बहुत ही उत्साहित हूं कि यह शो फिर से प्रसारित हो रहा है और सबसे ज्यादा मेरे सबसे बड़े फैन मेरे पापा, बहुत खुश हैं। वो इस शो के नियमित दर्शक रहे हैं। भले ही मैंने कोई एपिसोड मिस कर दिया हो, लेकिन उन्होंने कभी भी कोई एपिसोड मिस नहीं किया।

शिवाजी के ‘शेर’ पर बनी है अजय देवगन की तानाजी, जानें सिंहगढ़ का किला जीतने की कहानी
मैं सेहतमंद और दिल से खाने पर भरोसा करती हूं: गुल्की जोशी
दिशा पाटनी और मौनी रॉय डांस विडियो आया सामने
नेटफ्लिक्स फिल्म रात अकेली है का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री सुलझाएंगे नवाजुद्दीन
वाणी कपूर ने साइन की अपनी अगली फिल्म, मिला निखिल आडवाणी का साथ…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 238 # 13 June 2020
Next Article बच्चों को दादी-नानी से मिलता है जीवन का अमूल्य ज्ञान

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?