ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘भाभीजी घर पर हैं’…के 8 साल बेमिसाल, शो ने पूरे किए 2000 एपिसोड, मनाया जश्न
Share
Notification Show More
Latest News
खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
October 1, 2026
रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
October 1, 2026
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न
October 1, 2026
वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
October 1, 2026
नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeaturedNational

‘भाभीजी घर पर हैं’…के 8 साल बेमिसाल, शो ने पूरे किए 2000 एपिसोड, मनाया जश्न

By Om Prakash Verma Published March 15, 2023
Share
'भाभीजी घर पर हैं'…के 8 साल बेमिसाल, शो ने पूरे किए 2000 एपिसोड, मनाया जश्न
'भाभीजी घर पर हैं'…के 8 साल बेमिसाल, शो ने पूरे किए 2000 एपिसोड, मनाया जश्न
SHARE

एण्डटीवी के कल्ट-कॉमेडी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ के लिये यह दोगुने जश्न का अवसर है। इस शो ने 8 बेमिसाल साल और 2000 एपिसोड्स का उल्लेखनीय सफर पूरा किया है और यह हास्य एवं आनंद का एक अद्भुत सफर रहा है। यह कल्ट-कॉमेडी शो अपने मजेदार किरदारों एवं कहानियों से लगातार अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और ये दो उपलब्धियां इस शो की बेइंतहां लोकप्रियता को साबित करती हैं। शो की कामयाबी पर एडिट प्रोडक्शन्स के संजय कोहली ने कहा, ”यह हम सभी के लिये एक गौरवान्वित करने वाला पल है, क्योंकि हमने आठ सफल वर्षों को पूरा करने और 2000 से ज्यादा एपिसोड्स प्रसारित करने की उपलब्धि हासिल की है। यह सफर बेहद संतोषजनक और आनंददायक रहा है।

इस शो ने लाखों दर्शकों का दिल जीता है और टेलीविजन पर एक कल्ट-कॉमेडी शो का दर्जा हासिल किया है। यूं तो अपने बेमिसाल कॉमेडी कंटेंट के जरिये सभी की जिंदगी में मुस्कुराहट और आनंद भरने वाले शो के लिये, हर दिन एक सेलीब्रेशन है। लेकिन इस तरह के पल बेहद खास होते हैं, क्योंकि ये हमें बताते हैं कि हम अपने दर्शकों का मनोरंजन करते हुये एकदम सही चीजें कर रहे हैं। यह मस्ती एवं हास्य से भरा एक सफर रहा है। मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं और इस कामयाबी का श्रेय एडिट।। प्रोडक्शन्स एवं एण्डटीवी के सभी कलाकारों एवं तकनीशियनों को देना चाहूंगा। मेरी तरफ से सभी लोगों को उनकी कड़ी मेहनत और कामयाबी के लिये ढेरों शुभकामनायें। मैं अपने दर्शकों का भी शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिन्होंने हमें इतना प्यार एवं सपोर्ट दिया और हमें सराहा।”

आसिफ शेख ऊर्फ विभूति नारायण मिश्रा ने कहा, ”2000 एपिसोड्स और आठ लंबे सालों का सफर हम सभी के लिये एक बड़ी उपलब्धि है। ढेर सारी सीखों, हास्य एवं आनंद से भरपूर इस अद्भुत सफर को देखकर हमें बेहद खुशी एवं गर्व हो रहा है। मुझे खुशी है कि मैं इस अद्भुत टीम का हिस्सा हूं और मैं प्रोड्यूसर्स एवं चैनल का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे इस शो में काम करने और विभूति नारायण मिश्रा के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करने का यह अवसर दिया। इन आठ सालों में मैंने जो भी मजेदार किरदार निभाये हैं, उन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया और ये किरदार उनके साथ जुड़ाव बनाने में कामयाब रहे। मेरा हर किरदार बेमिसाल रहा है और ये सभी दर्शकों के पसंदीदा किरदार रहे हैं। ढेर सारे अलग-अलग किरदारों को निभाना कोई आसान काम नहीं था, लेकिन आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मुझे यह बहुत बड़ी उपलब्धि की तरह लगते हैं। हमने बहुत काम किया है और आगे ढेरों काम करने हैं। इस उपलब्धि के लिये टीम को बहुत-बहुत बधाई।

दर्शकों ने हमें बहुत सारा प्यार और पहचान दी है। मैं खुशनसीब हूं कि 50 साल की उम्र में 30 साल के विभूति का किरदार निभा रहा हूं और इस शो के कलाकारों में शामिल हूं।” शुभांगी अत्रे, जोकि अंगूरी भाभी की भूमिका अदा कर रही हैं, ने कहा, ”यह हम सभी के लिये एक बेहद खास पल है। इस शो ने मुझे पहचान, प्यार, प्रसिद्धि और ढेर सारी यादें दी हैं, जो हमेशा मेरे दिल में बसी रहेंगी। मैं खुद को बेहद खुशनसीब मानती हूं कि मैं भाबीजी टीम का हिस्सा हूं और मुझे इस पर गर्व है। यह पूरी टीम की लगन और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि हम आज इस मुकाम पर हैं। हमारे प्रोड्यूसर्स, सभी कलाकारों एवं तकनीशियनों एवं प्रशसंकों व दर्शकों को ढेरों बधाईयां। मैं चैनल और हमारे प्रोड्यूसर्स संजय कोहली और बिनेफर कोहली की आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे यह मौका दिया। अंत में, मैं अपने प्यारे दर्शकों एवं प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, जिन्होंने इस शो को कामयाब बनाने के लिये अपना इतना प्यार एवं सपोर्ट दिया।”

रोहिताश्व गौड़ ऊर्फ मनमोहन तिवारी ने कहा, ”2000 एपिसोड्स और आठ सालों का लंबा सफर पूरा करने पर टीम के सभी सदस्यों को मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनायें। यह हम सभी के लिये एक बहुत बड़ी बात थी और हमने केक काटकर इस बेमिसाल अवसर का जश्न मनाया। मुझे इस शो से बहुत प्यार है और मेरे कॅरियर को आगे बढ़ाने एवं मुझे इतने बेहतरीन दर्शक देने में इस शो की बहुत बड़ी भूमिका रही है। मनमोहन तिवारी का किरदार निभाते हुये मुझे काफी मजा आया और मुझे खुशी है कि मुझे स्क्रीन पर देखकर दर्शकों को भी उतना ही आनंद मिला। मैं अपने प्रोड्यूसर्स, सभी कलाकारों एवं तकनीशियनों को इस कामयाबी के लिये बधाई देता हूं। साथ ही मैं दर्शकों का भी शुक्रगुजार हूं, जिनका प्यार एवं सपोर्ट हमें लगातार मिल रहा है।”

अनीता भाभी का किरदार अदा कर रहीं विदिशा श्रीवास्तव ने कहा, ”मुझे लोगों को हंसाना अच्छा लगता है और शो से मुझे अपने इस काम को बखूबी करने में मदद मिलती है। मेरे लिये यह तिगुने जश्न का मौका है। मैं पिछले साल ही ‘भाबीजी घर पर हैं’ का हिस्सा बनी हूं, लेकिन ऐसे लगता है कि मैं सालों से यह शो कर रही हूं। मुझे अनीता भाबी का मजबूत और आत्मनिर्भर किरदार निभाने में मजा आ रहा है और शो के 2000 एपिसोड्स एवं आठ सालों का सफर पूरा करने से ऐसा लग रहा है जैसे कि यह मेरी कोई व्यक्गित उपलब्धि है। इस उपलब्धि को हासिल करने पर सभी लोगों को ढेरों बधाईयां। आप सभी दर्शकों ने हमें इतना प्यार किया और हमारी प्रशंसा की, उसके लिये आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। हम पर ऐसे ही अपना प्यार बरसाते रहिये और देखते रहिये ‘भाबीजी घर पर हैं।”

You Might Also Like

खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न

वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

Om Prakash Verma March 15, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG के सरकारी आवासीय स्कूल में जूनियर छात्रों से रैगिंग, सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के बाल काटे… अधीक्षक व प्रिंसीपल को नोटिस
Next Article हत्या के मामले मिली थी उम्रकैद की सजा, दोषी ने की आत्महत्या, ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?