ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिसाली में समस्याओं को सुलझाने लगेगा शिविर…. टैक्स वसूली के लिए आयुक्त ने दी वार्निंग, 2 माह में 40 से 85 प्रतिशत करने का टार्गेट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

रिसाली में समस्याओं को सुलझाने लगेगा शिविर…. टैक्स वसूली के लिए आयुक्त ने दी वार्निंग, 2 माह में 40 से 85 प्रतिशत करने का टार्गेट

By @dmin
Published: December 8, 2020
Share
Commissioner arrived to inspect the shed prepared to make manure
Commissioner arrived to inspect the shed prepared to make manure
SHARE

रिसाली। टैक्स वसूली में की जा रही लापरवाही पर अपर कलेक्टर व रिसाली निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने नाराजगी जताई। सोमवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दो टूक कहा। दो माह के अंदर 85 प्रतिशत टैक्स वसूली न होन पर जिम्मेदार तैयार रहे।
आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने बैठक में कहा कि निगम के आय में किसी तरह की कमी न हो। इसका ध्यान प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी रखे। उन्होंने अधिकारियों को वार्निंग दी कि चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक निगम कोष में 85 से 90 प्रतिशत कर जमा होना चाहिए। इसके लिए पहले लिस्टींग करे और हर तीसरे दिन टैक्स वसूल के लिए अनुबंध एजेंसी के साथ समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा। निगम के विभागवार समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता आर. के. साहू, उप अभियंता हिमांशु कावड़े, ए. गुप्ता, डिगेश्वरी चंद्राकर, गोपाल सिन्हा, स्वास्थ्य निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार, सहायक परियोजना अधिकारी सुरेश देवांगन राजस्व विभाग के देवराज राजपूत व देवेन्द्र वर्मा उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक में आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर अधिकारी -कर्मचारी गंभीर रहे। गंदगी फैलाने वालों पर विशेष नजर रख जुर्माना वसूल करे। सार्वजनिक शौचालयों में तोडफ़ोड़ करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराए। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए ईमानदारी से कार्य करे। लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ वे कार्यवाही करेंगे। उल्लेखनीय है कि रिसाली निगम क्षेत्र के 26 सुलभ शौचालयों में संधारण कार्य चल रहा है। पेंसन, राशन कार्ड समेत अन्य समस्याओं का निराकरण करने आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने शिविर लगाने निर्देश दिए। शिविर में स्वयं आयुक्त अधिकारियों के साथ उपस्थित रहेंगे। शिविर में शिकायतों का पंजीयन कर त्वरित निराकरण किया जाएगा। आयुक्त ने शिविर के लिए कैलेण्डर तैयार करने के निर्देश दिए है।
गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते आयुक्त ने हर रोज कम से कम 300 नग गो काष्ठ बनाने और वर्मी खाद के लिए ग्राहक तलाशने निर्देश दिए। किसानों और ईंधन के रूप में कंडा व छेना उपयोग करने वालों से संपर्क करने कहा। आयुक्त ने वेंडर और लघु व मध्यम वर्ग के व्यापारियों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए समय सीमा को ध्यान रखने निर्देश दिए। साथ ही उपअभियंताओं को पौनी पसारी के तहत निर्माण कार्य शुरू करने शीघ्रता के साथ औपचारिकताओं को पूरा करने कहा। कोविड-19 के तहत बनाए गए गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य किया गया है। मास्क का उपयोग नहीं करने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है। समीक्षा बैठक में बिना मास्क पहुंचे उपअभियंता ए. गुप्ता से आयुक्त ने पहले जुर्माना राशि जमा करने के निर्देश दिए। उपअभियंता द्वारा राशि जमा कराने के बाद ही बैठक शुरू हुई।

जनदर्शन में कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने सुनी बुजुर्ग की गुहार, तहसीलदार को कहा तुरंत प्रकरण का करें निराकृत
फिल्म पठान के जरिए साकार हो रहा किंग खान का 32 साल पुराना सपना, जानिए शाहरुख ने क्या कहा….
छत्तीसगढ़ में बना धान खरीदी में नया कीर्तिमान : 149.25 लाख मीट्रिक टन की हुई खरीदी.. महासमुंद सबसे आगे
अबूझमाड़ के किसानों को बिचौलियों से मिली मुक्ति, पहली बार बेचा धान, हुआ 4 करोड़ 22 लाख का भुगतान
सुशांत मामला: बिहार के डीजीपी का आरोप- मुंबई पुलिस नहीं दे रही है कोई जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शुरू हो गई ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के क्लाइमेक्स की शूटिंग, जल्द परदे पर पहुंचेगा अधीरा का असली आतंक
Next Article अस्पताल पर कोरोना जांच के दिशा-निर्देशों का पालन न करने के आरोप में एफआईआर दर्ज मस्जिद के लिए मिली जमीन पर शॉपिंग मॉल जैसा अस्पताल बनेगा, कम खर्च में होगा किडनी व हार्ट का इलाज

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?