ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शुरू हो गई ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के क्लाइमेक्स की शूटिंग, जल्द परदे पर पहुंचेगा अधीरा का असली आतंक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

शुरू हो गई ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के क्लाइमेक्स की शूटिंग, जल्द परदे पर पहुंचेगा अधीरा का असली आतंक

By @dmin
Published: December 8, 2020
Share
SHARE

साल 2020 की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक कन्नड़ भाषा की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की शूटिंग अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गई है। इस वक्त फिल्म के नायक यश और खलनायक संजय दत्त मारधाड़ वाले अंतिम दृश्यों को अंजाम देने में व्यस्त हैं। इन दृश्यों की शूटिंग खत्म होने के साथ ही फिल्म रिलीज के और नजदीक पहुंच जाएगी।

‘केजीएफ चैप्टर 2’ के निदेशक प्रशांत नील ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनकी फिल्म के एक्शन मास्टर अंबरीव यानी अंबुमणि और अरिवुमणि नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में प्रशांत ने लिखा, ‘यह है क्लाइमैक्स। रॉकी वर्सेस अधीरा। धुआंधार फाइट मास्टर अंबरीव के साथ।’ अंबरीव ने ही ‘केजीएफ चैप्टर 1’ के एक्शन सीक्वेंस फिल्माए हैं।

फाइट मास्टरों की इस जोड़ी ने जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, शर्मन जोशी, आदि कलाकारों से सजी संजय गुप्ता की फिल्म ‘मुंबई सागा’ के एक्शन सीक्वेंस को भी अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के निर्माताओं ने यश और संजय दत्त के बीच एक्शन दृश्यों को फिल्माने के लिए हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में एक बड़े सेट का निर्माण किया है। यह दृश्य फिल्म के कुछ सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक होंगे। इसके लिए दोनों कलाकारों ने बहुत रिहर्सल भी की है।

यश और संजय साथ में कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों को देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन होने से पहले भी अंजाम दे चुके हैं। कुछ महीनों पहले जब अभिनेता संजय दत्त के कैंसर से बीमार होने की खबर आई तब ‘केजीएफ’ के निर्माताओं की मुश्किलें बढ़ गई थीं। हालांकि, संजय दत्त इतना जरूर कह चुके थे कि वह अपने इलाज के लिए जाने से पहले अपनी सभी फिल्मों का काम पूरा करके जाएंगे। फिर कुछ दिनों बाद उन्होंने घोषणा कर दी कि उन्हें कैंसर से एकदम निजात मिल गई है।

16 अक्टूबर के दिन संजय दत्त ने खुद सोशल मीडिया पर नए रूप में कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन तस्वीरों के जरिए संजय ने बताया कि वह ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की शूटिंग अब शुरू करने वाले हैं। और अब इस फिल्म की शूटिंग अंतिम पड़ाव में है। फिल्म में संजय दत्त अधीरा नाम के एक खलनायक की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म के पहले भाग ने पूरे देश में अच्छा प्रदर्शन किया। उसी तरह अब दूसरा भाग भी देशभर में हिंदी समेत पांच भाषाओं में रिलीज होगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली और गोवर्धन पूजा की दी हार्दिक शुभकामनाएं
Big News : सागौन, शीशम, कौहा लकड़ी की तस्करी का भांडाफोड़, बालोद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई… लाखों की लकड़ियां जब्त
कोविड-19 वैक्सीन आपको किस कंपनी की लगेगी ये सरकार तय करेगी आप नहीं, स्वास्थ्य सचिव ने दिए संकेत
रामायण के साथ खिलवाड़ करने वालों पर भड़के राम, आदिपुरुष के मेकर्स को सुनाई खरी-खरी
कलिंगा यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग कर रहे तीन छात्र डेम में डूबे, तीनों के शव बरामद…. नहाने गए थे खुटेरी जलाशय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big success of Durg Police: Serial chain snatcher caught दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: सीरियल चेन स्नेचर पकड़ाया…. 50 से अधिक वारदातों को दे चुका है अंजाम
Next Article Commissioner arrived to inspect the shed prepared to make manure रिसाली में समस्याओं को सुलझाने लगेगा शिविर…. टैक्स वसूली के लिए आयुक्त ने दी वार्निंग, 2 माह में 40 से 85 प्रतिशत करने का टार्गेट

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?