ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाकिस्तान को मॉक ड्रिल में उलझाकर भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च, आतंकी ठिकानों पर दागे मिसाइल
Share
Notification Show More
Latest News
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDelhiFeaturedNational

पाकिस्तान को मॉक ड्रिल में उलझाकर भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च, आतंकी ठिकानों पर दागे मिसाइल

By Mohan Rao Published May 7, 2025
Share
ऑपरेशन सिंदूर
SHARE

नईदिल्ली ए.। पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया है। भारत ने पाकिस्तान को मॉकड्रिल में उलझाया और  6-7 मई की दरमियानी रात को सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और पाक अधिकृत कश्मीर में दर्जनों आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना की कार्रवाई में 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है जिसमें 100 से ज्यादा आतंकियों मारे जाने की खबर है। वहीं जैश व लश्कर के ठिकाने में भी इस हमले की भेंट चढ़ गए हैं।

बता दें 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ। उसमें 25 पर्यटकों और एक नेपाली नागरिक की जान गई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया था कि भारत इसका जवाब देगा। इसके बाद 29 अप्रैल को सेना के तीनों प्रमुखों, सीडीएस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार समेत वरिष्ठ मंत्रियों के साथ हुई बैठक में भी प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का जवाब किस तरह होगा और कब होगा, यह तय करने के लिए सेना को खुली छूट दी गई है। इसके बाद यह तय हो गया था कि भारत जल्द कार्रवाई करेगा।

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके के अंदर मिसाइलों से हमला किया।  कुल नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसमें यह ध्यान रखा गया कि पाकिस्तान का कोई सैन्य ठिकाना इसकी जद में न आए। भारत ने इस मामले में संयम बरता और सिर्फ आतंकी ढांचों को निशाना बनाया। यह कार्रवाई पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर, दोनों के अंदर ऐसी जगहों पर हुई, जहां आतंकियों के ठिकाने मौजूद हैं। ऑपरेशन सिंदूर वायुसेना, थलसेना और नौसेना ने संयुक्त रूप से लॉन्च किया। बताया जा रहा है कि हमले में लॉयटरिंग म्यूनिशंस यानी घातक ड्रोन शामिल थे।

पाकिस्तान में भारतीय सेना ने इन ठिकानों को किया तबाह
पहलगाम हमले का बदला लेने भारतीय सेना ने ने बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, भीमबेर, कोटली और मुजफ्फराबाद में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि भारत की मिसाइलें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने, मुजफ्फराबाद के सेंट्रल ग्रिड सिस्टम और मुरीदके में हाफिज सईद के ठिकाने पर गिरीं। जो ठिकाने ध्वस्त हुए उनमें मरकज सुभान अल्लाह, बहावलपुर, मरकज तैयबा, मुरीदके, सरजाल तेहरा कलां (बहावलपुर), महमूना जोया सुविधा सियालकोट, मरकज अहले हदीस बरनाला भीमबेर, मरकज अब्बास कोटली, मस्कर राहील शाहिद कोटली, शावई नाला कैम मुजफ्फराबाद और मरकज सैयदना बिलाल मुजफ्फराबाद शामिल है।

सिंदूर के सम्मान में नाम दिया ऑपरेशन सिंदूर
पहलगाम हमले का बदला लेने भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। जिन भारतीयों को उनके परिवार व पत्नी के सामने आतंकियों ने धर्म पूछकर गोली मारी उन महिलाओं के सिंदूर के सम्मान में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया। वहीं इस पलटवार पर पाकिस्तान का भी बयान आया है। पाकिस्तान के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस के डायरेक्टर जनरल अहमद शरीफ चौधरी  ने स्वीकार किया कि भारत की एयर स्ट्राइक बहावलपुर के अहमद ईस्ट एरिया में सुभानउल्लाह मस्जिद, कोटली और मुजफ्फराबाद में हुई है। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि हम जवाब देंगे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय सेना की कार्रवाई को कबूला है।

You Might Also Like

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

Mohan Rao May 7, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : 7 मई घोषित होंगे सीजी बोर्ड के परिणाम, सीएम साय करेंगे 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा
Next Article ऑपरेशन सिंदूर पर सीएम साय सहित मंत्रियों का आया रिएक्शन, सीएम साय बोले- हर-हर महादेव

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?