रायपुर। छत्त्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 1 मार्च से शुरू हो रहा है। इस सत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट प्रस्तुत करेंगे। विधानसभा सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 मार्च को बजट प्रस्तुत करेंगे। वहीं बजट सत्र के दौरान 14 बैठके होंगी। एक मार्च को नवनियुक्त राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के अभिभाषण के साथ सत्र का आगाज होगा।
विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बजट सत्र एक मार्च से 24 मार्च तक चलेगा। सत्र के पहले दिन राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण होगा। मंगलवार को विधानसभा के अध्यक्ष डा. चरणदास महंत विधानसभा भवन में पत्रकार वार्ता कर सत्र की रूपरेखा बताएंगे। छत्तीसगढ़ के बजट को लेकर कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 मार्च को बजट प्रस्तुत करेंगे। इसके ठीक बाद होली की छुटि्टयां लगेंगी। 7 से 12 मार्च तक विधानसभा की कार्यवाही नहीं होगी। 13 मार्च से 24 मार्च तक फिर से सत्र चलेगा।




