ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुपेला संडे मार्केट में हुआ विधायक रिकेश का भव्य स्वागत, बोले- प्रशासन के डर से अधिक कारगर है व्यवसायियों की जागरूकता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सुपेला संडे मार्केट में हुआ विधायक रिकेश का भव्य स्वागत, बोले- प्रशासन के डर से अधिक कारगर है व्यवसायियों की जागरूकता

By Mohan Rao
Published: January 16, 2024
Share
सुपेला संडे मार्केट में हुआ विधायक रिकेश सेन का भव्य स्वागत
SHARE

पेवर ब्लाक सहित अन्य संसाधनों से जल्द बढ़ेगी मार्केट की सुंदरता

भिलाई। सोमवार की रात सुपेला संडे मार्केट के व्यवसायियों ने वैशाली नगर विधायक का आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। सभी व्यवसायी रिकेश सेन के रिकार्ड मतों से विजयी होने का जश्न मनाते जरूर दिखे लेकिन इससे भी ज्यादा खुशी उन्हें इस बात की है कि विधायक रिकेश सेन के अथक प्रयास से आखिरकार संडे मार्केट सुगम यातायात के लायक व्यवस्थित रूप में पिछले कुछ सप्ताह से दिखाई पड़ रहा है। सभी व्यवसायियों ने इसके लिए विधायक रिकेश सेन का आभार भी व्यक्त किया।

विधायक अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए रिकेश सेन ने कहा कि सुपेला संडे मार्केट को व्यवस्थित करने यहां के व्यापारियों ने जो सहयोग दिया है उससे मैं काफी अभिभूत हूं। कुछ लोग भ्रम फैला रहे थे और चाहते भी थे कि मार्केट की दुर्व्यवस्था बरकरार रहे, लेकिन मैं इस मार्केट को वैशाली नगर विधानसभा का बेस्ट और यहां के व्यापारियों को बेहतरीन सुविधाओं से लेस मार्केट देना चाहता हूं। सारे लोग जानते हैं कि सुपेला का मार्केट ऐसा सस्ता और अच्छा मार्केट है कि यहां 20 हजार में शादी के सभी जरूरी सामान मिल जाते हैं, अच्छे अच्छे लोग इस मार्केट तक पहुंचना चाहते हैं लेकिन पार्किंग और जाम की वजह से मार्केट नहीं आते, इसी कारण इस मार्केट को व्यवस्थित बनाना चाहता हूं।

संडे मार्केट को व्यवस्थित करना सबसे बड़ा काम
विधायक रिकेश ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जो आह्वान मैंने मार्केट को व्यवस्थित करने आप लोगों से किया और जिस सम्मान से आप लोगों ने मार्केट को व्यवस्थित करने के लिए सहयोग दिया उससे स्पष्ट है कि आपकी भी मानसिकता थी कि मार्केट व्यवस्थित होना चाहिए। मुझे मालूम है कि इस मार्केट को व्यवस्थित करें तो बहुत कम दामों के लोगों को सामान मुहैया कराया जा सकता है। मार्केट की दुकान के सामने जितने फल के ठेले लगा करते थे वो चाहते थे कि हर ग्राहक उनके ही पास आए इसलिए सड़क के बीचों बीच वो ठेला लगाने का प्रयास करते थे जिससे मार्केट की सड़क पर जाम लगता था। उन सभी ठेले वालों को भी व्यवस्थित करने के लिए हम लोगों ने जगह चिन्हांकित की है।

फ्लाईओवर के नीचे फलवालों को करेंगे व्यवस्थित
विधायक रिकेश ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे एक ही स्थान पर वो सभी फल वाले भी व्यवसाय कर सकेंगे, जल्द उनके व्यवस्थापन के लिए रूपरेखा बनाई जा रही है। सभी को चिन्हांकित किया जा रहा है और आवेदन मंगा कर उन्हें व्यवस्थित किया जाएगा। संडे मार्केट को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए मंगलवार की सुबह से ही सड़कों के दोनों ओर फेवर ब्लाक लगाने का काम शुरू किया जा रहा है ताकि यहां की सड़कें और भी चौड़ी और आवागमन के लिए उपयुक्त हो सकें। मार्केट में ऐसी पार्किंग की उत्तम व्यवस्था की जायेगी जिससे इस सस्ते मार्केट का लाभ बड़ी बड़ी लग्जरी गाड़ियों में खरीददारी करने वाले भी उठा सकें। व्यवस्थित मार्केट होने से इस मार्केट का व्यवसाय बढ़ कर चौगुना हो जाएगा और इसका सीधा लाभ यहां के व्यवसायियों को मिलेगा।

दुकान के सामने ठेला लगाने पर लगेगा जुर्माना
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि पिछले दो-तीन सप्ताह से सिर्फ अपील की जाती रही है, कहीं भी प्रशासन की ओर से सख्ती नहीं दिखाई गई मगर आप सभी से अनुरोध है कि मार्केट को व्यवस्थित करने ऐसा ही सहयोग हमेशा करना है क्योंकि मार्केट में पार्किंग और यातायात को सुगम और सुचारू बनाने प्रशासन के डर-भय से कहीं अधिक उपयोगी सभी व्यवसायियों का इस ओर जागरूक होना है। इसलिए अगले रविवार से हर दुकानदार अपनी दुकान के सामने ठेला या पसरा लगाने वालों को रोके। अगले रविवार से अगर दुकान के सामने सड़क बाधित करते ठेले दिखे तो 10 हजार और पसरा लगाने वालों पर 50 हजार जुर्माना लगाया जाएगा।

बड़ी खबर: कोरोना से माता-पिता खो देने वाले बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छत्तीसगढ़ सरकार… साथ में देगी छात्रवृृृत्ति भी… जाने क्या है छत्तीसगढ़ सरकार की योजना
सभी नगरीय निकायों में कृष्ण जन्माष्टमी को ‘कृष्ण कुंज’ का लोकार्पण
फिर बढ़ रहा कोरोना : बीते 24 घंटे में 4,435 नए केस, छत्तीसगढ़ में 48 नए संक्रमित
कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में पॉजीटिविटी रेट 0.11 फीसदी… बीते 24 घंटों में सामने आए 16 नए केस
बिहार के खाईवाल सहित 8 म्युल एकाउण्ट धारक व खाता खरीदने वाले पकड़ाए, 20 हजार में होता था एक खाते का सौदा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीएसपी के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई, आवास को कराया मुक्त… पांच साल से था बेजा कब्जा
Next Article कलेक्टर और एसपी ने किया आगजनी घटना स्थल का अवलोकन, घटना की बारीकी से जांच के दिए निर्देश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?