ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसएफ की पहल : आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का दूसरा जत्था कांकेर से मुम्बई रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बीएसएफ की पहल : आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का दूसरा जत्था कांकेर से मुम्बई रवाना

By Mohan Rao
Published: October 24, 2025
Share
SHARE

भिलाई। 17 वां आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 24 अक्टूबर को जिला कांकेर, छत्तीसगढ़ के अति दुर्गम एवम् नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से 20 आदिवासी युवा लड़के एवं लड़कियों के दूसरे जत्थे को नागपुर रेलवे स्टेशन से मुम्बई (महाराष्ट्र) के लिए रवाना किया गया। यह जत्था मुम्बई (महाराष्ट्र) में भारत के विभिन्न राज्यों के अन्य आदिवासी युवाओं से मिलकर अन्य राज्यों की संस्कृति से रूबरू होगा।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत आदिवासी युवक एवं युवतियों को अन्य राज्यों से भाग लेने वाले युवक-युवतियों के बीच मेल-मिलाप का अवसर मिलेगा, जिससे वे एक-दूसरे के खान-पान, रहन-सहन, सांस्कृतिक गतिविधियां एवं वेषभूषा से रूबरू होंगे। इस कार्यक्रम में अन्य राज्यों के स्थानीय लोक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी जायेगी। साथ ही मुम्बई (महाराष्ट्र) के प्रसिद्ध, दर्शनीय एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा।

यह 17 वां आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम युवा मामले और खेल मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की अवधि 07 दिन है। छत्तीसगढ के कांकेर और नारायणपुर जिले में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बी०एस०एफ) के नक्सल प्रभावित इलाके से इस वर्ष कुल 25 भ्रमण कार्यक्रमों के अतंर्गत 18 से 22 वर्ष आयु वर्ग के 650 चयनित युवा भाग ले रहे है।

इस आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों में संवैधानिक अधिकारियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संवाद सत्र, पैनल चर्चा, व्याख्यान सत्र, भाषण प्रतियोगिता, कैरियर संबंधी मार्गदर्शन, आदी के बारे में जानना शामिल है। इसके अलावा प्रतिभागी मुम्बई (महाराष्ट्र) के उद्योगो एवं सुरक्षा बलों के कैम्पो का भी भ्रमण करेंगे।

10 लाख रूपए का राजश्री पान मसालों की लूट, कार सवार लुटेरे मेटाडोर लेकर फरार, आरोपियों की तलाश जारी
बीजापुर नक्सली हमला: गृह मंत्री अमित शाह आज पहुंचेंगे बीजापुर, शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि… घायलों से भी करेंगे मुलाकात
कोरोना संकट से जूझ रहे लोगों को राहत देने सीएम ने शुरू की तीन नई सेवाएं… घर पहुंच ऑक्सीजन के साथ होगी राशन की व्यवस्था
पीएम का अखिलेश पर तंज: बोले- भ्रष्टाचार का इत्र पूरे यूपी पर छिड़का और अब मुंह बंद…
Y केटेगिरी सुरक्षा वाले हिंदू नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने आज किया इस राज्य में बंद का आह्वान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में 7 आईपीएस अफसरों का तबादला, गृहविभाग ने जारी किए आदेश
Next Article अब लाइसेंस प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं निष्पक्ष, आधुनिक तकनीक से होगें ड्राईविंग टेस्ट, 8 जिलों में बन रहे ई-ट्रैक

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?