ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 10 लाख रूपए का राजश्री पान मसालों की लूट, कार सवार लुटेरे मेटाडोर लेकर फरार, आरोपियों की तलाश जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

10 लाख रूपए का राजश्री पान मसालों की लूट, कार सवार लुटेरे मेटाडोर लेकर फरार, आरोपियों की तलाश जारी

By @dmin
Published: January 25, 2022
Share
10 लाख रूपए का राजश्री पान मसालों की लूट, कार सवार लुटेरे मेटाडोर लेकर फरार, आरोपियों की तलाश जारी
10 लाख रूपए का राजश्री पान मसालों की लूट, कार सवार लुटेरे मेटाडोर लेकर फरार, आरोपियों की तलाश जारी
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पान मसाला (गुटखा) की लूट का मामला सामने आया है। कार सवार लुटेरों ने 407 मेटाडोर को ओवरटेक करके रोका और चालक से मारपीट करते हुए वाहन लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने ड्राइवर से एक हजार रुपए और मोबाइल भी लूट लिया। मेटाडोर में 10 लाख रुपए का पान मसाला लोड था। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन लुटेरे अब तक पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस ने जयराम नगर से मेटाडोर को जब्त किया है, लेकिन आरोपी पान मसाला को दूसरे वाहन में लोड कर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी इंडस्ट्रीयल एरिया में राजश्री गुटखा की फैक्ट्री हैं। कोरबा जिले के ऑर्डर पर कंपनी से मेटाडोर 407 में लगभग 10 लाख का पान मसाला लोड कर चालक निकला था। 407 का चालक इलाहाबाद निवासी विजय करण हैं जो वर्तमान में सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम कोरमी में रहता है। सोमवार सुबह 6 बजे जब वह धुमा चौक के पास पहुंचा तो स्लेटी रंग की कार में सवार कुछ बदमाश पहुंचे। उन्होंने कार से ओवरटेक करके पहले 407 को रोका फिर चालक विजय करण के साथ मारपीट करते हुए उसके पास रखे एक हजार रुपए व मोबाइल को लूट लिया।

मारपीट के बाद लुटेरों में से एक आरोपी अपने साथ पान मसाला लोड 407 को चलाते हुए ले गया। इधर चालक ने अपने साथ हुई लूट की जानकारी कंपनी प्रबंधन को दी, जिसके बाद तोरवा थाने को सूचना दी गई। पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू की। तोरवा थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार, सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, मस्तूरी थानेदार प्रकाश कांत के अलावा साईबर सेल प्रभारी प्रदीप आर्या ने अलग-अलग दिशाओं पर टीमों को भेजकर आरोपियों का सुराग जुटाना शुरू किया। पुलिस के बढ़ते दबाव से लुटेरों ने जयराम नगर के पास बोरसी गांव में 407 वाहन को छोड़ दिया है, लेकिन वाहन में लोड पान मसाला अपने साथ ले गए हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है।

दया ने लगाया जनता दरबार, लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान
गांव और शासन-प्रशासन के बीच सूचनाओं के आदान प्रदान में कोटवारों की भूमिका महत्वपूर्ण: अकबर
कोविड सेंटर कचांदुर में घटिया खाना व व्यवस्था को लेकर मरीजों का हंगामा, मरीजोंं का आरोप दो दिन में एक बार आ रहे डॉक्टर
Bhilai Breaking : चंद्रा मौर्या चौराहे पर हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
CG Breaking : नारायणपुर में कांग्रेस नेता की हत्या, गोली मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर को गोली मारी, फिर कर ली आत्महत्या लॉकडाउन में जॉब गई, भाई-भाभी ने ताना दिया, परेशान होकर पति-पत्नी ने कर ली आत्महत्या
Next Article The MLA wrote a letter to the Collector: This thing about the salary of contract workers being quarantined जनता के प्रति विधायक देवेंद्र के समर्पण और कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे प्रभावशाली लोग

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?