ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breking News : पार्षद लक्ष्मीपति राजू पर हमला करने वाला नागेश्वर गिरफ्तार… जाने कहां से पकड़ कर लाई पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeaturedNews

Breking News : पार्षद लक्ष्मीपति राजू पर हमला करने वाला नागेश्वर गिरफ्तार… जाने कहां से पकड़ कर लाई पुलिस

By @dmin
Published: September 16, 2022
Share
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के पार्षद व एमआईसी मेंबर लक्ष्मीपति राजू पर हमला करने वाला नागेश्वर राव आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। भिलाई नगर पुलिस आरोपी नागेश्वर राव को आंध्र उड़ीसा के बॉर्डर स्थित एक गांव से पकड़ कर लेकर पहुंची है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मुलाहिजा कराया गया। वहीं आगे की कार्यवाही की जा रही है।

बता दें सेक्टर 7 सड़क 18 क्वार्टर नंबर 10/बी निवासी लक्ष्मीपति राजू (51) ने 18 दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि बी नागेश्वर राव ने उन पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त की शाम 5 बजे वो सेक्टर-7 तालाब के पास बैठे हुए थे।

इसी दौरान बी नागेश्वर राव आया और बोला कि तुमने सेक्टर 7 तालाब का सौंदर्यीकरण कराया है। इस काम में तुमने लाखों रुपये की कमाई की है। उन रुपयों में से 5 लाख रुपये मुझे दो। उसने धमकी दी कि यदि रुपए नहीं दिए तो वो उनके पूरे परिवार को जान से मार देगा।

इसके बाद भी जब लक्ष्मीपति राजू ने पैसे देने से मना किया, तो नागेश्वर राव ने गुस्से में अपने पास रखे चाकू को निकाला और उस पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। इसी दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों को आता देख वो वहां से भाग गया। भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 384, 386 और 506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। अपराध दर्ज होने के लगभग 18 दिन बाद पुलिस ने आरोपी नागेश्वर राव को आंध्र उड़ीसा के बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण
दुर्ग के बाद भिलाई में बिना मतदान भाजपा प्रत्याशी की जीत, रायगढ़ के दो वार्डों में भी निर्विरोध चुने गए भाजपा प्रत्याशी
शिवनाथ में बाढ़ से दुर्ग शहर हुआ लबालब, प्रशासन अलर्ट
भिलाई के दिव्यांग बच्चों को फ्री में मिलेगी फिजियो थेरपी, सेवा फाउंडेशन ने बढ़ाया हाथ… बीएसपी और ओए के साथ हुआ एमओयू
विधायक देवेंद्र यादव ने चखा बासी का स्वाद…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article DGP ने किया दावा, सुरक्षाबलों और पुलिस के तालमेल से जनता तक पहुंची शासन की योजनाएं, नक्सली भी पीछे हटे
Next Article Breaking: नींद में सो रहे दो बच्चों को उठाकर मां ने कुएं में फेका, कुछ देर बाद खुद भी कूद गई पानी में, तीनों की मौत से सदमे में पति
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?