ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के दिव्यांग बच्चों को फ्री में मिलेगी फिजियो थेरपी, सेवा फाउंडेशन ने बढ़ाया हाथ… बीएसपी और ओए के साथ हुआ एमओयू
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई के दिव्यांग बच्चों को फ्री में मिलेगी फिजियो थेरपी, सेवा फाउंडेशन ने बढ़ाया हाथ… बीएसपी और ओए के साथ हुआ एमओयू

By Mohan Rao Published January 10, 2025
Share
भिलाई के दिव्यांग बच्चों को फ्री में मिलेगी फिजियो थेरपी
SHARE

बीएसपी, ओए और सेवा फाउंडेशन के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

भिलाई। शहर के दिव्यांग बच्चों को नि:शुल्क फिजियो थेरिपी की सुविधा मिलेगी। भिलाई स्टील प्लांट व ऑफिसर्स एसोसिएशन ने इसकी पहल पर सेवा फाउंडेशन ने इसके लिए हाथ बढ़ाया है। भिलाई व दुर्ग के साथ ही आसपास के क्षेत्रों के दिव्यांगों को भी इसका लाभ मिलेगा। भिलाई इस्पात संयंत्र, बीएसपी-ऑफिसर्स एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट और स्पोर्ट्स, एजुकेशन & वेर्सेटाइल एक्टिविटीज (सेवा) फाउंडेशन के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया गया। एमओए कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार ने की। इस मौके पर बीएसपी की ओर से मुख्य महाप्रबंधक उत्पल दत्ता, बीएसपी-ऑफिसर्स एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से चेयरमैन (सेफी) और अध्यक्ष एनके बंछोर एवं सेवा फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष एसके जैन ने इस त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

इस पहल के तहत भिलाई टाउनशिप के सेक्टर 10 में स्थित ओल्ड मैंटेनेंस ऑफिस में फिजियोथेरेपी सेंटर “स्वामी विवेकानंद जन सेवा केंद्र”को विकसित किया जाएगा, जहां लाभार्थी दिव्यांग बच्चों को मुफ्त फिजियोथेरेपी प्रदान की जाएगी। फिजियोथेरेपी का लाभ तंत्रिका तंत्र, हड्डियों, जोड़ों, सहित मस्कुलर डिस्ट्रोफी, सेरेब्रल प्लासी जैसे विकारों से पीड़ित दिव्यांग बच्चों को मिलेगा। पवन कुमार ने इस नेक पहल के माध्यम से बच्चों की सहायता करने हेतु बीएसपी के साथ सहयोग करने के लिए सेवा फाउंडेशन को बधाई दी और कहा कि फिजियोथेरेपी सेंटर से भिलाई में विशेषकर दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सा सुविधाओं में काफी वृद्धि होगी व उन्हें न्यूरोलोजिकल तथा अन्य मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी।

शुरुआती चरण में 50 बच्चों का चयन
कार्यक्रम के प्रारंभ में शिवराजन नायर ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक चरण में 50 लाभार्थी बच्चों को चिह्नित किया गया है, जिसे इस पहल की प्रगति के साथ और बढ़ाया जाएगा, वहीँ इस योजना पर अपने वक्तव्य में श्री एनके बंछोर ने कहा कि चूंकि भिलाई टाउनशिप में विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए समर्पित फिजियोथेरेपी केंद्रों की कमी थी, अतः बीएसपी-ऑफिसर्स एसोसिएशन इस पहल के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए वित्तीय सहायता सहित हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

सामाजिक जिम्मेदारी के तहत कई कार्य
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र अपने परिचालन क्षेत्रों में और उसके आसपास के समुदाय के प्रति अपनी संगठनात्मक सामाजिक जिम्मेदारी के तहत कई जन कल्याणकारी गतिविधियां संचालित करता है, जिनमें भिलाई इस्पात कल्याण चिकित्सालय, जेएलएन अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में प्रजनन और बाल स्वास्थ्य (आरसीएच) कार्यक्रम, गांवों में चिकित्सा शिविर, गर्भाशय के कैंसर पर मिशन लक्ष्मी स्त्री रोग संबंधी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, आर्थिक या सामाजिक रूप से पिछड़े निवासियों के लिए टीबी उन्मूलन कार्यक्रम आदि शामिल हैं। इसी प्रकार सेवा (स्पोर्ट्स, एजुकेशन & वेर्सेटाइल एक्टिविटीज) फाउंडेशन का गठन 2018 में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), भिलाई स्टील प्लांट से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के एक समूह के द्वारा किया गया था। यह गैर-लाभकारी स्वैच्छिक सामाजिक संगठन भिलाई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल, शिक्षा, कौशल विकास और धर्मार्थ गतिविधियों के क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करता है।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित
बीएसपी कि ओर से कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक (एईडी-एचआर सचिवालय) राजीव कुमार, सहायक महाप्रबंधक (एईडी-एचआर सचिवालय) केके साहू, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) एस के कामड़े, उप प्रबंधक (सीएसआर) केके वर्मा उपस्थित थे। साथ ही बीएसपी-ऑफिसर्स एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट से महासचिव (ओए-बीएसपी) परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष (ओए-बीएसपी) अंकुर मिश्रा, उपाध्यक्ष तुषार सिंह, जोनल प्रतिनिधि  अब्दुल शरीफ, वीरेंद्र सिंह, श्री सतीश मित्तल उपस्थित थे। सेवा फाउंडेशन से कार्यकारी सदस्य और पूर्व ईडी (सेल) एसबी जगदाले, कोषाध्यक्ष (सेवा फाउंडेशन) संजीव नैयर, कार्यकारी सदस्य एमवीबी रेड्डी, पी अजय बाबू तथा एन कुजूर उपस्थित रहे।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Mohan Rao January 10, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग से चलने वाली इन ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द, मार्च के पहले सप्ताह तक रहेंगी यह ट्रेने
Next Article Big news : गो-तस्करी करने वालों को सीएम साय की चेतावनी, सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?