ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : दुर्ग में युवक की हत्या, देर रात विवाद के बाद चाकू से गोदा, अस्पताल पहुंचने से हुई मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : दुर्ग में युवक की हत्या, देर रात विवाद के बाद चाकू से गोदा, अस्पताल पहुंचने से हुई मौत

By Mohan Rao
Published: November 10, 2025
Share
दुर्ग में युवक की हत्या
SHARE

भिलाई।  दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। रविवार देर रात लगभग 10:30 से 11 बजे की यह घटना बताई जा रही है। मृतक का नाम योगेश विश्वकर्मा है जिसे तीन युवकों ने चाकू से गोद दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मोहन नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मोहन नगर थाना क्षेत्र के शंकर नगर गली नं. 03 में रहने वाले योगेश विश्वकर्मा की हत्या कर दी गई। रविवार रात को योगेश अपने घर ही था इस दौरान तुषार नेताम उर्फ चटनी , चंदन साहू , तिलक नाम के युवक पहुंचे और दरवाजे पर पत्थर मारकर योगेश को बाहर बुलाया। बाहर निकलने के बाद योगेश ने तीनों से विवाद न करने कहा लेकिन वे माने नहीं और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। तीनों ने चाकू से योगेश विश्वकर्मा पर वार कर दिया।

योगेश विश्वकर्मा की पत्नी पार्वती सोनकर बीच बचाव करती रही लेकिन इस बीच चाकू मारकर वे फरार हो गए। इसके बाद गंभीर हालत में योगेश विश्वकर्मा को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना के बाद मोहन नगर पुलिस घटना स्थल पहुंची। मृतक योगेश की पत्नी पार्वती की शिकायत पर तुषार नेताम उर्फ चटनी , चंदन साहू , तिलक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103, 3(5) के तहत कार्रवाई की गई। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Gustakhi Maaf: कभी भस्म नहीं होता भस्मासुर
Bhilai Breaking : लापरवाह ठेकेदारों पर कलेक्टर सख्त, 7 ठेकेदारों को नोटिस
सीएम बघेल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, पीएम आवास योजना प्रतिक्षा सूची व आवासहीनों के लिए मांगी केन्द्रांश की राशि
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया कोरोना वारियर्स का सम्मान…. कोरोना संक्रमण को थामने में कोरोना वारियर्स का अहम योगदान
Risali Nigam : पद्मश्री, गायक, साहित्यकार, डॉक्टर और एक्टर मिलकर लोगों को करेंगे स्वच्छता के प्रति जागरुक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग का रोमांच… सीएम साय ने बढ़ाया युवाओं का हौसला
Next Article सराफा लाइन में युवक की हत्या का मामला सुलझा, 10 आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?