ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: कभी भस्म नहीं होता भस्मासुर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: कभी भस्म नहीं होता भस्मासुर

By Om Prakash Verma
Published: March 21, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
धरती पर सबसे ज्यादा ताकतवर बनने की इच्छा ही वह आसुरी प्रवृत्ति है जिसका भारतीय शास्त्रों में बार-बार अंत होता दिखाया गया है. रावण से लेकर भस्मासुर तक सभी शिवजी की आराधना करते थे. उनकी तपस्या के आगे शिवजी को बार-बार नतमस्तक होना पड़ा और उन्हें उनके द्वारा मांगा गया वरदान भी देना पड़ा. रावण ने तीनों लोकों पर विजय प्राप्त कर ली. शिवजी को संतुष्ट करने के लिए रावण ने अपनी नसों से रुद्रवीणा का निर्माण किया था. इसी रावण ने अपनी तपस्या के बल पर शिवजी को कैलाश से लंका ले जाने की भी चेष्टा की. पर भस्मासुर इससे अलग था. उसने अपनी तपस्या से शिवजी को प्रसन्न कर लिया. उसने शिवजी से यह वरदान प्राप्त कर लिया कि वह जिसके भी सिर पर हाथ रखे वह भस्म हो जाए. शिवजी ने तथास्तु कह दिया. इसके बाद भस्मासुर ने सभी को भस्म करने का महाताण्डव प्रारंभ कर दिया. फिर एक दिन ऐसा आया जब उसने शिवजी को ही भस्म कर देने की ठान ली. शायद उसे लगा होगा कि शिवजी तो शिवजी हैं, अपने भोलेपन में वह कहीं इससे भी ज्यादा शक्तिशाली वरदान किसी और असुर को न दे दें. तब शिवजी की रक्षा करने के लिए एक बार फिर भगवान विष्णु को आना पड़ा. उन्होंने मोहिनी रूप धारण किया और लगे भस्मासुर को रिझाने. भस्मासुर उनके रूप जाल में ऐसा फंसा कि नृत्य में उनका अनुकरण करने लगा. नाचते-नाचते मोहिनी ने अपने सिर पर हाथ रख लिया. भस्मासुर ने ऐसा किया तो स्वयं भस्म हो गया. सोशल मीडिया भी आज ऐसे ही दौर से गुजर रही है. इसपर कुछ ऐसे शातिर दिमागों ने कब्जा कर लिया है जिनका मस्तिष्क आने वाले समय में म्यूजियम में रखा जा सकेगा. मीडिया जगत इन्हें ट्रोल सेना कहती है. ट्रोल सेना जब किसी भी व्यक्ति को घेरती है तो उसकी तिक्का-बोटी कर देती है. इन्हें न तो किसी के व्यक्तिगत अधिकारों की परवाह होती है, न किसी की निजता से इनका कोई वास्ता होता है. मानहानि जैसे कानूनों की तो वो कतई परवाह नहीं करती. जीवित-मृतक सभी लोग इनके निशाने पर होते हैं. आईटी टूल्स पर इनका दखल इतना दबरदस्त है कि ये जब चाहें, देश के प्रधान न्यायाधीश तक के कूटरचित वीडियो बनाकर उसपर खेल जाते हैं. कोई इनका बाल भी बांका नहीं कर पाता. ये आते हैं, ट्रोल करते हैं और मामला उलटा पड़ जाए तो पोस्ट डिलीट कर गुमनामी के अंधेरे में खो जाते हैं. जिस तरह पुराणों में शिवजी को सर्वशक्तिमान माना गया है, उसी तरह लोकतंत्र में जनता को सर्वशक्तिमान समझा जाता है. दोनों ही शिव हैं और वरदान देने के लिए बाध्य हैं. दोनों ही अपने भोलेपन के लिए जाने जाते हैं. इनके भोलेपन का फायदा उठाकर आसुरी शक्तियां इनके साथ छल करती हैं. शिवजी को बचाने के लिए भगवान विष्णु बार-बार हस्तक्षेप करते हैं. क्या न्यायपालिका से भी ऐसी उम्मीद रखी जा सकती है?

देश में तेज हुई कोरोना जांच की रफ्तार, आंकड़ा पहुंचा साढ़े 13 करोड़ के पार
बह्मकुमारी में चैतन्य देवियों की जीवंत झांकी : बेटी के महत्व का संदेश देती झांकियां… दर्शकों में गजब का उत्साह
अब छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री हुई “छावा”… सीएम साय ने की घोषणा, बोले- यह फिल्म युवा वर्ग को करेगी प्रेरित
Good News : छत्तीसगढ़ में 77 जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, दो महिला महिला कांस्टेबल भी शामिल
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब युवाओं एवं सर्वहारा वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध: दक्ष वैद्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आठ लाख का इनामी नक्सली सम्मैया सोड़ी ने किया आत्मसमर्पण, कई वारदातों में रहा है शामिल आठ लाख का इनामी नक्सली सम्मैया सोड़ी ने किया आत्मसमर्पण, कई वारदातों में रहा है शामिल
Next Article CG Politics: 4 सीटों पर खेल बिगाड़ते हैं दीगर दल! जांजगीर में बसपा तो बस्तर-कांकेर में सीपीआई से गड़बड़ाता रहा है नतीजों का गणित CG Politics: 4 सीटों पर खेल बिगाड़ते हैं दीगर दल! जांजगीर में बसपा तो बस्तर-कांकेर में सीपीआई से गड़बड़ाता रहा है नतीजों का गणित

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?