ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया कोरोना वारियर्स का सम्मान…. कोरोना संक्रमण को थामने में कोरोना वारियर्स का अहम योगदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया कोरोना वारियर्स का सम्मान…. कोरोना संक्रमण को थामने में कोरोना वारियर्स का अहम योगदान

By @dmin
Published: February 9, 2021
Share
Home Minister Tamradhwaj Sahu honored Corona Warriors
Home Minister Tamradhwaj Sahu honored Corona Warriors
SHARE

दुर्ग। कोरोना के गंभीर खतरे को देखते हुए भी अपनी जान जोखिम में रखकर कोरोना वारियर्स ने जिस प्रकार लोगों की सेवा की और जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को नियंत्रित किया, इसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं। यह बात गृह एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गोंडवाना भवन में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कही।
गृह मंत्री ने कहा कि कोरोना वारियर्स ने कोविड संक्रमण के पीक के दौर में लोगों की सहायता की। रात-दिन मेहनत की। दुर्ग जिला औद्योगिक जिला है और यहाँ दूसरे राज्यों से मूवमेंट काफी होता है। इसके चलते यहां कोविड संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका काफी थी। कोरोना वारियर्स ने इस विपदा को रोकने के लिए अहम कार्य किया। गृह मंत्री ने कहा कि सामाजिक संगठनों की भी इसमें अच्छी भागीदारी रही। उन्होंने लाकडाउन के वक्त लोगों की काफी मदद की। लाकडाउन के वक्त फंसे हुए लोगों को कोरोना वारियर्स से बहुत सहायता मिली।
कोरोना वारियर्स द्वारा इलाज की त्वरित उपलब्धता के चलते बहुत से मरीजों की जान बच सकी। कार्यक्रम ओम सत्यम शिक्षण एवं जनविकास समिति की ओर से आयोजित किया गया था। अध्यक्ष श्री सीताराम ठाकुर एवं सचिव श्री दिलीप ठाकुर ने इस अवसर पर गृह मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव, जनपद अध्यक्ष दुर्ग श्री देवेंद्र देशमुख, जीवनदीप समिति के सदस्य श्री दुष्यंत देवांगन एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
इनका हुआ सम्मान
इस मौके पर स्वास्थ्य प्रशासन से डॉ. बीआर कोसरिया, नेत्र विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय दुर्ग, डॉ. एके साहू रेडियोलाजिस्ट, डॉ. अरुण सिंह सहायक नेत्र अधिकारी, नेत्र विभाग जिला चिकित्सालय, सुश्री हर्षा मिश्रा, स्त्री रोग विशेषज्ञ, वीवाय हास्पिटल, रमण गंधर्व फार्मासिस्ट जिला चिकित्सालय दुर्ग, विकास उपाध्याय फार्मासिस्ट, एल खान मैट्रन, थोटे ड्राइवर, जयराजन पिल्ले सफाई कर्मी का सम्मान किया गया। पुलिस प्रशासन की ओर से सीएसपी विवेक शुक्ला एवं Ÿपन्ना यादव का सम्मान किया गया।

नतीजे से पहले बोले सीएम साय- सभी निकायों में भाजपा को मिलेगी सफलता, भाजपा के प्रति बढ़ा है जनता का विश्वास
भिलाई के युवा ने किया कोक ओवन चार्जिंग तकनीक में क्रांतिकारी बदलाव, ऊर्जा और समय दोनों की होगी बचत
पूरी क्षमता से खुलेंगे स्कूल, जल्द ही जारी होगा आदेश
चन्द्रग्रहण: इस साल का आखिरी ग्रहण आज, इन राशियों पर रहेगा 41 दिनों तक असर
दोषियों का भी पक्ष सुनेगा सुप्रीम कोर्ट, 11 गुनहगारों की रिहाई पर सरकार को नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand भारत में कोरोना: इस माह दूसरी बार 10,000 से कम आए नए मामले, मृतकों की संख्या लगातार चौथे दिन 100 से कम
Next Article Security forces killed 3 militants in Kulgam दो दिवसीय अहमदाबाद प्रवास पर पहुंचे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू…. तैयार करेंगे निकाय चुनाव की रणनीति

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?