ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : भिलाई टाउनशिप में पानी की भारी कमी, बीएसपी आवासों में कल से एक टाइम खुलेगा नल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : भिलाई टाउनशिप में पानी की भारी कमी, बीएसपी आवासों में कल से एक टाइम खुलेगा नल

By Mohan Rao
Published: June 25, 2024
Share
बीएसपी, भिलाई स्टील प्लांट
SHARE

भिलाई। बीएसपी टाउनशिप में पानी की भारी किल्लत हो गई है। बारिश नहीं होने से पानी का भंडारण कम हो गया जिसके कारण अब प्रबंधन द्वारा पानी सप्लाई में कटौती का निर्णय लिया गया है। पानी की कमी को देखते हुए बुधवार यानी 26 जून से बीएसपी टाउनशिप के आवासों में केवल सुबह के समय एक ही बार पानी दिया जाएगा। इस संबंध में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, नगर सेवा विभाग के द्वारा निर्देश जारी किया गया है।

बीएसपी टाउनशिप के आवासों में अब तक सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, नगर सेवा विभाग के द्वारा गर्मी के मौसम में दो टाइम पेयजल सुबह और शाम को उपलब्ध कराया जा रहा था। वर्तमान में मरोदा जलाशय -2 में पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण नहीं है। पानी भंडारण में कमी के कारण भिलाई टाउनशिप में एक टाइम सुबह के समय पेयजल प्रदान करना संभव है। इसलिए 26 जून 2024 से भिलाई टाउनशिप में सुबह के समय ही पेयजल की आपूर्ति की जाएगी और शाम के समय पेयजल सप्लाई नहीं किया जाएगा।

डेम के कैचमेंट एरिया में 28 दिन का पानी शेष
भिलाई इस्पात संयंत्र को जल प्रदाय करने वाले रिज़र्वायर या डेम के कैचमेंट एरिया में अभी तक पर्याप्त वर्षा नहीं हो पाई है, जिसकी वजह से डेम में पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है। बीएसपी के मरोदा जलाशय में भी पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं है और मात्र 28 दिन का जल शेष है। संयंत्र तथा मरोदा जलाशयों को रिज़र्वायर या डेम से जल की आपूर्ति वर्तमान में नहीं हो पा रही है, इसलिए संयंत्र के मरोदा जलाशय में क्रमशः जल की मात्रा कम होती जा रही है।

कम पानी की खपत जरूरी
ज्ञात हो कि भिलाई को तांदुला, गोंदली, खरखरा और गंगरेल डेम से पानी की आपूर्ति होती है। छत्तीसगढ़ अंचल में मानसून की पहली बारिश हो चुकी है और पर्याप्त मात्रा में आद्रता होने के कारण गर्मी की तुलना में जल की खपत उतनी अधिक नहीं है, इसको ध्यान में रखते हुए कम पानी में भी गुजारा किया जा सकता है। इसलिए किसी भी अप्रत्याशित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, वर्तमान में जल की खपत को सीमित व कम रखा जाना आवश्यक हो गया है। इसके साथ ही संयंत्र में उत्पादन को निरंतर और नियमित बनाये रखना भी आवश्यक है।

बीएसपी प्रबंधन ने की लोगों से अपील
पानी की कमी को लेकर बीएसपी प्रबंधन ने समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जल की खपत को कम करने हेतु अपना सहयोग दें। अप्रैल माह में भी पानी की कमी को देखते हुए एक टाइम जल आपूर्ति का निर्णय लिया गया था, किन्तु बाद में संयंत्र को पर्याप्त मात्रा में गंगरेल से पानी मिलने पर ग्रीष्म ऋतु में भी दोनों टाइम जल की आपूर्ति की गई थी। वर्तमान में छत्तीसगढ़ अंचल में पर्याप्त बारिश नहीं होने की आशंका या सम्भावित स्थिति में, जलाशयों में एकत्र जल से ही आगे जल की पूर्ति करनी होगी। इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान में इस्पात नगरी में जल की आपूर्ति को दोनों वक्त के स्थान पर एक वक्त के लिए किए जाने का निर्णय लिया जाना उचित होगा, ताकि संयंत्र के उत्पादन कार्य को भी निरंतर जारी रखा जा सके और इस्पात नगरी की घरेलू जल खपत को भी सुचारू रूप से चलाया जा सके।

हर लोकसभा क्षेत्र में खुलेंगे पासपोर्ट सेवा केंद्र, ई-पासपोर्ट की भी हो रही पहल : जयशंकर
सिर्फ गरारा करके ही पता चल जाएगा कि कोरोना है या नहीं, ICMR ने दी मंजूरी
देश में कोरोना टीकाकरण: सरकार ने एसओपी जारी कर बताई पूरी प्रक्रिया
12 करोड़ रुपए की राशि से बनेगा फूड पार्क…. कृषि मंत्री रविन्द्र चाबे ने किया भूमिपूजन, 22 एकड़ में होगा पार्क, मिलेगी बिजली पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं
ईयरफोन लगाकर ट्रैक पर बैठकर देख रहे थे यू-ट्यूब वीडियो: ऊपर से गुजर गई गूड्स ट्रेन, मौके पर तीन की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पैरा आर्म रेसलिंग में श्रीमंत झा ने विदेशों में लहराया परचम, खेलमंत्री ने प्रशिक्षण में सहयोग का दिया भरोसा
Next Article Bhilai Breaking : पति-पत्नी का सेक्सुअल वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, 10 लाख की डिमांड कर रहा था बदमाश… गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?