ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना से बाचव के लिए रेलवे का बड़ा कदम, स्टेशनों पर मिलेंगे डिस्पोजेबल कंबल-चादर और तकिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना से बाचव के लिए रेलवे का बड़ा कदम, स्टेशनों पर मिलेंगे डिस्पोजेबल कंबल-चादर और तकिया

By @dmin
Published: November 21, 2020
Share
AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग
AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। राजधानी के स्टेशनों पर जल्द ही यात्रियों को डिस्पोजेबल चादर, तकिया, कंबल मिलेंगे। यात्रियों की जरूरत व ठंड को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है। वहीं, इससे कोरोना संक्रमण से बचाव में भी मिलेगी मदद मिलेगी। इसके लिए स्टेशनों पर डिस्पोजेबल लिनन कियोस्क भी लगाए जाएंगे।

इन कियोस्क पर मामूली कीमत चुकाकर लोग अपनी जरूरत के हिसाब से डिस्पोजेबल चादर, तकिया, कंबल ले सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, इन कियोस्क पर एक चादर, एक मास्क और सैनिटाइजर का पाउच मात्र करीब 50 रुपये का मिलेगा। वहीं, अगर आप कंबल भी लेना चाहते हैं तो आपको एक कंबल, एक चादर, एक मास्क और सैनिटाइजर के पाउच के करीब 200 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा तकिया के साथ, कंबल, चादर, मास्क व सैनिटाइजर का पाउच 250 रुपये में मिलेगा।

सामान का वजन कम होगा
कियोस्क से लिए गए सभी सामान को एक बार इस्तेमाल कर फेंका जा सकता है, जिससे दूसरों को संक्रमण होने की संभावना कम होती है। वहीं, लोगों के सामान का वजन भी कम होगा। पिछले आठ माह से ट्रेन में चादर, तकिया आदि सामान नहीं दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया था।

पहले बड़े स्टेशनों पर कियोस्क लगाने की योजना
सबसे पहले नई दिल्ली, आनंद विहार, पुरानी दिल्ली बड़े स्टेशनों जहां से अधिक संख्या में यात्रियों की आवाजाही है वहां पर डिस्पोजेबल लिनन कियोस्क लगाए जाने की योजना है। फिर बाकी अन्य स्टेशन जैसे हजरत निजामुद्दीन और सराय रोहिल्ला आदि स्टेशनों पर इन्हें लगाया जाएगा।

यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की कोशिश
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इससे स्वास्थ्य संबंधी सुविधा के साथ रेलवे बेहतर माहौल दे सकेगी। कोरोना महामारी के बीच सीमित संख्या में रेलगाडिय़ों का परिचालन हो रहा है। हाल ही में रेलवे ने बड़ी संख्या में त्यौहार विशेष ट्रेनें चलाई हैं। रेलवे यात्रियों को लगातार कम से कम सामान के साथ सफर करने की सलाह दे रहा है। अब चूंकि ठंड आ गई है। वहीं, कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए डिस्पोजेबल चादर आदि बिछाने व ओढऩे का सामान उपलब्ध करवाने की योजना तैयार की है। वहीं, ट्रेन को बाहर व अंदर से नियमित सैनिटाइज किया जाता है।

हादसा टला: दिल्ली से दोहा जा रही फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुंआ, पाकिस्तान में उतारकर बचाई 100 यात्रियों की जान
मुख्यमंत्री ने लोगों से सर्वे टीम को बीमारियों के बारे में सही-सही जानकारी देने की अपील की
कोरोना पर बिलासपुर प्रशासन सख्त: 16 अगस्त तक धारा 144 लागू, शहरी क्षेत्र में 23 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन
सौरव गांगुली के घर कोरोना की दस्तक, भाई स्नेहाशीष हुए संक्रमित, क्वारंटीन में दादा
भारत बंद का समर्थन: दुर्ग भिलाई व राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में बंद का असर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हादसा: पेड़ से टकराकर दो टुकड़े हुई कार, तीन की मौत दो घायल सड़क हादसा, यूपी रोडवेज की बस पेड़ से टकराई, 22 लोग घायल
Next Article पाकिस्तान ने एक बार फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद पाकिस्तान ने एक बार फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?