ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : पति-पत्नी का सेक्सुअल वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, 10 लाख की डिमांड कर रहा था बदमाश… गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : पति-पत्नी का सेक्सुअल वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, 10 लाख की डिमांड कर रहा था बदमाश… गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: June 25, 2024
Share
पुलिस की गिरफ्त में ब्लैकमेलर
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में चौंकाने वाला सामने आया है। यहां एक बदमाश युवक ने पति-पत्नी का सेक्सुअल वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देने लगा। वायरल होने से बचाने के लिए युवक दंपति को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए की डिमांड कर दी। घबराए पति-पत्नी पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझा और ब्लैकमेलर युवक को धर दबोचा। आरोपी युवक के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन व तीन सिम जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिवारा क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक दंपति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि कोई अज्ञात व्यक्ति ने उनके निजी पलों की वीडियो बनाई है और उसे भेजकर ब्लैकमेल कर रहा है। अज्ञात व्यक्ति उनसे वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है। दंपति की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। इस मामले में वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन लेकर एसीसीयू की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही थी।

इस दौरान पुलिस ने आसपास के सीसी टीवी फुटेज जांचे। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने एक संदेही को चिह्नांकित किया। इसके बाद पुलिस की टीम संदेही को घेराबंदी का पकड़ा। पूछताछ में संदेही ने अपना नाम विनय कुमार साहू (28) निवासी अहिवारा बताया। उसने बताया कि वह उक्त दंपति के घर पर दो बार चोरी करने गया था। तीसरी बार जब चोरी के लिए गया दोनों के निजी पलों का वीडियो रिकार्ड कर लिया। इसके बाद फोन कर अलग अलग नंबरों से उन्हें ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए की डिमांड कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तीन मोबाइल फोन व तीन सिम कार्ड जब्त किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त वीडियो को उसने केवल दंपति को ही भेजा था। उसे विश्वास था कि दंपति उसे रुपए दे देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस को ब्लैकमेलर तक पहुंचने में 10 दिनों का समय लग गया। दंपति के लिए यह राहत वाली बात है कि आरोपी ने उनका सेक्सुअल वीडियो वायरल नहीं किया था। इस पूरी कार्रवाई में एसीसीयू से एएसआई राजेश पाण्डेय, पूर्ण बहादुर, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक बित्रसेन साहू, नरेन्द्र सहारे, राजकुमार चंद्रा, कोमल राजपुत, विक्रान्त कुमार, जावेद हुसैन थाना नंदीनी से एएसआई धनेन्द्र पाण्डेय की उल्लेखनीय भूमिका रही।

एसीआई ने एक बार फिर रचा इतिहास, कैथलैब में हुई लेजर कट एंजियोप्लास्टी का हुआ देशभर में जीवंत प्रसारण
Breaking News : कस्टम मिलिंग में लापरवाही, दो राईस मिलर्स की 4.65 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी राजसात
NEET में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का दुर्ग पुलिस ने किया सम्मान
Gustakhi Maaf: छत्तीसगढ़ के गौठान बनेंगे अभयारण्य
Breaking News : देश का 56वां टाइगर रिजर्व बना छत्तीसगढ़ का ‘गुरू घासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : भिलाई टाउनशिप में पानी की भारी कमी, बीएसपी आवासों में कल से एक टाइम खुलेगा नल
Next Article Big news : कवच सुरक्षा के दायरे में आएगा छत्तीसगढ़ का रेल नेटवर्क, झारसुगुडा से नागपुर तक होगा कवर

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?