ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : यश राठी की हेट स्पीच के बाद आईआईटी भिलाई में बवाल, एनएसयूआई व करणी सेना का प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : यश राठी की हेट स्पीच के बाद आईआईटी भिलाई में बवाल, एनएसयूआई व करणी सेना का प्रदर्शन

By Mohan Rao
Published: November 18, 2024
Share
एनएसयुआई व करणी सेना का आईआईटी भिलाई में प्रदर्शन
SHARE

भिलाई। आईआईटी भिलाई (IIT Bhilai) में एनुअल फंग्शन में स्टैंडअप कॉमेडियन यश राठी के प्रोग्राम के बाद बवाल शुरू हो गया है। यश राठी के हेट स्पीच का वीडियो वायरल होने के बाद आईआईटी प्रबंधन व कार्यक्रम आयोजित करने वाले लेपेट में आ गए हैं। मामला इतना ज्यादा बिगड़ गया कि सोमवार को एनएसयूआई व करणी सेना के कार्यकर्ता आईआईटी भिलाई के गेट पर प्रदर्शन करने लगे। इसकी सूचना मिलने के बाद एएसपी सुखनंदन राठौर, अभिषेक झा व सीएसपी चिराग जैन दल बल के साथ पहुंचे और मामला शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों ही संगंठनों ने पुलिस को अपना अपना ज्ञापन सौंपा।

दरअसल यह पूरा बवाल एक वायरल वीडियो के कारण हुआ। यह वीडियो आईआईटी भिलाई में 9 नवंबर को हुए एनुअल फंक्शन का था। यहां हर साल स्टूडेंट्स कंट्रीब्यूशन कर एनुअल फंक्शन कराते हैं। इस वर्ष मेराज नाम से एनुअल फंक्शन किया जा रहा था। इस कार्यक्रम का आयोजन आईआईटी की काउंसिल ऑफ स्टूडेंट्स अफेयर नाम की कमेटी द्वारा किया जाता है। कार्यक्रम में समिति ने यश राठी को बुलाया और उसी कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में यश राठी को अश्लील व गंदी बाते करते देखा जा सकता है। इस कार्यक्रम में आईआईटी के प्रोफेसर्स से लेकर गर्ल्स स्टूडेंट्स व पैरेंट्स भी मौजूद थे। अश्लील व गंदी बातें सुनने लायक नहीं थी और प्रोफेसर्स को कान तक बंद करने पड़ गए।

एनएसयूआई व करणी सेना ने किया प्रदर्शन
आईआईटी भिलाई में यश राठी के हेट स्पीच वाले कार्यक्रम की चौतरफा आलोचना हो रही है। इतने प्रतिष्ठित संस्थान में एक ऐसे शख्स का कार्यक्रम कराना जो कि अपनी हेट स्पीच के लिए चर्चित है। यश राठी के इस कार्यक्रम क वीडियो वायरल होने के बाद एनएसयुआई व करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आईआईटी भिलाई का घेराव कर दिया। यश राठी का कार्यक्रम कराने वालों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर बाद एएसपी सुखनंदन राठौर, अभिषेक झा व सीएसपी चिराग जैन दल बल के साथ पहुंचे और प्रदर्शन को शांत कराने का प्रयास किया। एनएसयूआई व करणी सेना ने कार्रवाई को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित
यश राठी के कार्यक्रम के बाद मचे बवाल ने आईआईटी प्रबंधन के भी कान खड़े कर दिए हैं। इस कार्यक्रम के बाद आईआईटी भिलाई (IIT Bhilai)  के डायरेक्टर राजीव प्रकाश का कहना है यश राठी के कार्यक्रम के कारण संस्थान की गरिमा पर सवाल उठ रहे हैं। डायरेक्टर राजीव प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है। जो भी इसके लिए दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे गेस्ट को बुलाया क्यों गया जो कि हेट स्पीच के मशहूर है इसकी जांच की जाएगी।

Bhilai News : पत्नी की हत्या कर चार साल से था फरार, घर जाने की फिराक में पकड़ाया आरोपी
आप सब के सहयोग और आशीर्वाद से खुर्सीपार क्षेत्र का तेजी से हो रहा विकास -देवेंद्र यादव
बीएसपी के ऑक्सीजन ने सहेजा है देश की सांसों को… अब तक 11 राज्यों को की 33,681 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति
राहुल गांधी के बारे में ट्वीटर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ एफआईआर
बढ़ते जल-वायु प्रदूषण से कई तरह की बीमारियों का खतरा…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक ललित चन्द्राकर ने आस्था ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना विधायक ललित चन्द्राकर ने आस्था ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
Next Article दस्तावेज नहीं होने पर जाति और निवास बनाने निगम बनेगा सेतु, रिसाली निगम में महापौर परिषद ने लिया निर्णय
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?