ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसपी के ऑक्सीजन ने सहेजा है देश की सांसों को… अब तक 11 राज्यों को की 33,681 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति
Share
Notification Show More
Latest News
रायपुर के इंडोर स्टेडियम में राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां
October 5, 2026
shreekanchanpath 352 # 05 October 2026
October 5, 2026
सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है : राज्यपाल डेका
October 5, 2026
सीएम साय का सिंगापुर प्रवास :  नवा रायपुर के विकास के लिए गार्डन्स बाय द बे से हुई चर्चा
October 5, 2026
कोरबा के कुसमुंडा खदान में आमने-सामने टकराए टेलर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बीएसपी के ऑक्सीजन ने सहेजा है देश की सांसों को… अब तक 11 राज्यों को की 33,681 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति

By @dmin Published June 18, 2021
Share
BSP has sent 33381 tonnes of liquid medical oxygen to 11 states so far
BSP has sent 33381 tonnes of liquid medical oxygen to 11 states so far
SHARE

भिलाई। कोरोना संकट के दौर में भिलाई इस्पात संयंत्र के ऑक्सीजन ने देश की सांसो को सहेजा है। देश के कई राज्यों के लिए बीएसपी का एलएमओ लाइफ लाइन बना है। कोविड के गंभीर मरीजों के जीवन बचाने में सेल-बीएसपी ने महती भूमिका निभायी है। कोरोना के इस संकटकाल में मानव ने ऑक्सीजन की असली मूल्य को जाना है और संयंत्र ने भी इसकी आपूर्ति को सुनिष्चित करने का ठाना है। कोरोना काल में बीएसपी बिरादरी ने भी ऑक्सीजन के इस बढ़ते जरूरत को बड़ी सिद्धता से महसूस किया है। यही वजह है कि सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने मेडिकल क्षेत्र में ऑक्सीजन की आपूर्ति को निर्बाध गति से कायम रखा। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने पूरे देष में अगस्त, 2020 से लेकर 15 जून, 2021 तक 33,681 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की है।
विदित हो कि 29 मई, 2021 सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित ऑक्सीजन प्लांट-2 से पहली बार आईएसओ कन्टेनर में कुल 73 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन भरकर तमिलनाडु के मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन को भेजा गया था। तब से इसकी सप्लाई अनवरत जारी हैद्ध इसके अतिरिक्त सेल-बीएसपी ने अपने अस्पतालों के साथ-साथ देश-प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों को भी ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की है। जिसमें जिला प्रशासन को प्रदत्त सहायता भी शामिल है। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने अगस्त, 2020 से लेकर 15 जून, 2021 तक 15165 ऑक्सीजन सिलेंडर्स की आपूर्ति कर चुका है। जिसमें बीएसपी के मुख्य चिकित्सालय को 10,417 ऑक्सीजन सिलेंडर्स, दुर्ग जिला प्रषासन को 2,295 ऑक्सीजन सिलेंडर्स तथा मध्य प्रदेष को 2,453 ऑक्सीजन सिलेंडर्स की आपूर्ति की गई।
भिलाई की एलएमओ बनी देश की जीवनरेखा
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र अपने उत्कृष्ट कार्यों से पूरे देष में नया मुकाम हासिल किया है। जहां सेल-बीएसपी ने अपने क्वालिटी स्टील से देष को मजबूती दी है, वहीं कोरोना संकट में भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा उत्पादित ऑक्सीजन ने लाखो लोगों को जीवनदान दिया है। वर्तमान में भिलाई इस्पात संयंत्र का लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन तमिलनाडु के कोरोना मरीजों के सांसों को सहेज रहा है। दिनांक 29 मई, 2021 से 15 जून, 2021 तक सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा कुल 819.25 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई तमिलनाडु के मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेषन को किया गया।
ऑक्सीजन एक्सप्रेस से भी रवाना हुई भिलाई की ऑक्सीजन
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा विभिन्न माध्यमों से ऑक्सीजन की निरन्तर आपूर्ति की जा रही है। जिसमें सड़क मार्ग से विषेष प्रकार के एलएमओ कंटेनर से विभिन्न प्रदेषों को लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त सिलेंडर ऑक्सीजन की भी आपूर्ति की जा रही है। इसी क्रम में सेल-बीएसपी ने केन्द्र सरकार द्वारा चलाये गए ऑक्सीजन एक्सप्रेस के माध्यम से भी लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिष्चित की है। अब तक 7 बार ऑक्सीजन एक्सप्रेस से भिलाई के ऑक्सीजन को गंतव्य प्रदेष तक पहुंचाया जा चुका है।
इन 11 राज्यों के लिए जीवन दायिनी बना भिलाई का ऑक्सीजन
संयंत्र से देश के विभिन्न प्रदेषों में मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई किया जा रहा है। इनमें प्रमुख है-मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु तथा छत्तीसगढ़ आदि। भिलाई की इस्पात बिरादरी ने देष के विभिन्न भागों में निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति को बनाये रखते हुए लोगों के जीवन बचाने की अपनी प्रतिबद्धता को बखूबी निभा रहा है।

You Might Also Like

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां

सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है : राज्यपाल डेका

सीएम साय का सिंगापुर प्रवास :  नवा रायपुर के विकास के लिए गार्डन्स बाय द बे से हुई चर्चा

कोरबा के कुसमुंडा खदान में आमने-सामने टकराए टेलर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य

@dmin June 18, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article WTC Final 2021: बारिश की भेंट चढ़ सकता है टेस्ट का पहला दिन, साउथम्पटन में जमकर बरस रहे बादल WTC Final 2021: बारिश की भेंट चढ़ सकता है टेस्ट का पहला दिन, साउथम्पटन में जमकर बरस रहे बादल
Next Article सोनभद्र में नेशनल हाईवे पर बना अस्थाई पुल बहा, छत्तीसगढ़- झारखंड सहित कई राज्यों से संपर्क टूटा सोनभद्र में नेशनल हाईवे पर बना अस्थाई पुल बहा, छत्तीसगढ़- झारखंड सहित कई राज्यों से संपर्क टूटा
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?