ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बंगाल में बीजेपी पूरे दमखम के साथ लड़ेगी विधानसभा चुनाव, 117 नेता संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की कमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बंगाल में बीजेपी पूरे दमखम के साथ लड़ेगी विधानसभा चुनाव, 117 नेता संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की कमान

By @dmin
Published: December 4, 2020
Share
पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल
पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। अगले साल पश्चिम बंगाल में होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम के साथ जुट गई है। इसके लिए बीजेपी ने 117 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन टीम का गठन किया है। इस टीम को 31 इकाइयों में बांटा गया है। सभी को अलग-अलग टास्क दिए गए हैं। किसी यूनिट का काम एनआरआई के साथ समन्वय स्थापित करना है तो किसी का काम डेटा संग्रह करना। बूथ प्रबंधन से लेकर सोशल मीडिया प्रबंधन की भी जिम्मेदारी बांट दी गई है। चुनाव आयोग से समन्वय स्थापित करने के लिए भी एक यूनिट का गठन किया गया है।

बंगाल बीजेपी के एक शीर्ष नेता ने कहा, कुछ सेल में दूसरे राज्यों के नेता शामिल होते हैं, जिनमें सांसद और विधायक भी शामिल होते हैं। उनके पास पार्टी के अनुभवी प्रभारी और सह-प्रभारी होते हैं। कुछ सेल के पास इसे देखने के लिए सिर्फ एक राज्य का नेता होता है।
2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने बंगाल में 40 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। पार्टी के राज्य की 42 में से 18 सीटें जीतने में सफलता मिली थी। अब भाजपी की नजर विधानसभा चुनाव पर है। 294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव अगले साल मई में होने की संभावना है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक, बीजेपी की पूरी टीम दिल्ली में अपने केंद्रीय नेतृत्व की कड़ी निगरानी में काम करेगी, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शामिल हैं। शाह और नड्डा के चुनाव खत्म होने तक हर महीने कुछ दिनों के लिए पश्चिम बंगाल में डेरा डालने की उम्मीद है।
विधानसभा चुनावों पर नजर रखने के साथ, भाजपा ने पहली बार अपने पांच केंद्रीय नेताओं को राज्य के सभी पांच संगठनात्मक क्षेत्रों में बूथ स्तर तक पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों का जायजा लेने के लिए भेजा था। उन्होंने शाह और नड्डा को इसकी रिपोर्ट भी दी थी।
इस मामले की जानकारी रखने वाले पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी ने कहा कि 294 भाजपा नेता चुनाव प्रचार के लिए स्थानीय इकाई के साथ काम करने के लिए दिल्ली और अन्य राज्यों से बंगाल पहुंचेंगे। वे प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए स्थापित की जाने वाली 45 सदस्यीय टीम का हिस्सा होंगे। मौजूदा जिला समितियां इन टीमों की सहायता करेंगी। भाजपा ने एक अलग टीम भी नियुक्त की है जो मीडिया के संपर्क में रहेगी और टीवी इंटरव्यू में दिखाई देगी।

जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, दिन भर डटे रहे भाजपा कार्यकर्ता गुरमीत हनी सिंह
भिलाई निगम उपचुनाव : वार्ड 24 व वार्ड 35 में होना है चुनाव, आयुक्त ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
भोपाल में एयरक्राफ्ट क्रैश, तीन पायलट घायल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर देश-विदेश के कोने-कोने में बसे छत्तीसगढ़ के लोग बोरे बासी खाकर करेंगे श्रम का सम्मान
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में स्ट्रीट डॉग से क्रूरता, युवक ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला… देखें Video
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इस शिक्षक को मिला सात करोड़ का इनाम, जीता ग्लोबल टीचर पुरस्कार इस शिक्षक को मिला सात करोड़ का इनाम, जीता ग्लोबल टीचर पुरस्कार
Next Article महिलायें रोजाना करें व्यायाम, नहीं होंगी डिप्रेशन का शिकार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?