ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : रुआबांधा के निगरानी बदमाश पर संभागायुक्त की कार्रवाई, एसपी के प्रतिवेदन पर जेल भेजने का दिया आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : रुआबांधा के निगरानी बदमाश पर संभागायुक्त की कार्रवाई, एसपी के प्रतिवेदन पर जेल भेजने का दिया आदेश

By Mohan Rao
Published: November 10, 2024
Share
संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर
SHARE

भिलाई। रुआबांधा बस्ती के निगरानी बदमाश नंदू कनौजिया को संभागायुक्त के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। दरअसल इस मामले में एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर संभागायुक्त को प्रतिवेदन भेजा था। एसपी के प्रतिवेदन पर कार्रवाई करते हुए संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने स्वापक, औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार, निवारण अधिनियम-1988 की धारा-3 सहपठित धारा-11 के तहत न्यायालयीन आदेश पारित कर  नंदू कनौजिया 6 माह के लिए जेल भेजने का आदेश दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार नंदू कनौजिया के खिलाफ आबकारी एक्ट के कुल 7 मामले और नारकोटिक्स एक्ट के 4 मामले दर्ज कर कार्यवाही की गई है। इसके अलावा लड़ाई, झगड़ा एवं मारपीट के भी मामले लगातार दर्ज होते रहे हैं। जेल से छूटने के बाद नंदू कनौजिया लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलप्ति रहा है। उसकी प्रवृत्ति में कोई सुधार नहीं हुआ है। वर्तमान में भी शराब व गांजा सहित अन्य मादक पदार्थ बेचने की शिकायत लगातार मिलती रही है। नंदू कनौजिया ने रुआबांधा के हर मोहल्ले में लड़कों का गेंग बना रखा है। जमानत पर छूटने से उसका मनोबल बढ़ता जा रहा है। वह अवैध रूप से शराब व गांजा जैसे नशीली पदार्थों का अवैध व्यापार करने का आदी हो गया है। उनके आपराधिक गतिविधियों से समाज में रहने से विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए उसे 6 माह के लिए जेल भेजने का आदेश दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के अनुसार नंदू कन्नौजिया के अपराधों पर अंकुश लगाने प्रतिबंधक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई। इसके बाद भी इसकी आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ, बल्कि यह अपराधी बन गया है। आम जनता इसके आतंक से त्रस्त है। लोग इसके खिलाफ रिपोर्ट करने का साहस करना तो दूर इसकी उपस्थिति की सूचना देने तक के लिए घबराते हैं। इसके खिलाफ दुर्ग में 16 विभिन्न अपराधिक प्रकरण दर्ज है। पुलिस द्वारा आपराधिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर पृथक-पृथक न्यायिक दण्डाधिकारी एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी के न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किये गये।  संभागायुक्त राठौर ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए 6 नवम्बर 2024 को न्यायालयीन आदेश पारित कर अपराधिक प्रवृत्ति में संलिप्त नंदू कनौजिया को केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरूद्ध करने के आदेश दिये हैं।

प्रदेश में विद्युत प्रणाली के निजीकरण का विरोध…. श्रमिक संगठनों ने कहा बलौदा बाजार क्षेत्र को फ्रेंचाइजी में देने का प्रयोग होगा असफल
राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता: महिला वर्ग में दुर्ग डिस्ट्रिक्ट और पुरुष वर्ग में दुर्ग जिला बना चैंपियन…. समापन समारोह में शामिल हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
बड़ी खबर: प्रदेश में 15 से खुलेंगे स्कूल व कॉलेज…. सीएम भूपेश बघेल की कैबिनेट में हुआ निर्णय, 9वीं से 12वीं तक कक्षाएं ही होंगी शुरू….. जाने मंत्री परिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय
महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर लिया नशा मुक्ति का संकल्प…. बापू को याद कर निगम कर्मचारियों ने दी मौन श्रद्धांजलि
दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में 30 दिवसीय कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण का हुआ समापन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Assembly Election: एमवीए को मिलेगा बहुमत, पूर्व सीएम बोले- सबसे बड़ी पार्टी तय करेगी सीएम का नाम Assembly Election: एमवीए को मिलेगा बहुमत, पूर्व सीएम बोले- सबसे बड़ी पार्टी तय करेगी सीएम का नाम
Next Article छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य के क्षेत्र में वरदान साबित हो रहे हैं आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 12 सेवाओं का हो रहा क्रियान्वयन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?