ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस शिक्षक को मिला सात करोड़ का इनाम, जीता ग्लोबल टीचर पुरस्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

इस शिक्षक को मिला सात करोड़ का इनाम, जीता ग्लोबल टीचर पुरस्कार

By @dmin
Published: December 4, 2020
Share
इस शिक्षक को मिला सात करोड़ का इनाम, जीता ग्लोबल टीचर पुरस्कार
इस शिक्षक को मिला सात करोड़ का इनाम, जीता ग्लोबल टीचर पुरस्कार
SHARE

सोलापुर (एजेंसी)। महाराष्ट्र के सोलापुर जिला परिषद स्कूल के एक प्राइमरी शिक्षक ने सात करोड़ रुपये का इनाम जीता है। इस शिक्षक का नाम रणजीत सिंह डिसले है। उन्हें वैश्विक शिक्षक चुने जाने पर इनाम में यह बड़ी राशि प्राप्त हुई है। यह पहली बार है जब किसी भारतीय को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक होने का सम्मान मिला है।

यूनेस्को और लंदन स्थित वार्की फाउंडेशन द्वारा दिए जाने वाले वैश्विक शिक्षक पुरस्कार की घोषणा गुरुवार तीन दिसंबर को हुई। पुरस्कार जीतने वाले डिसले सोलापुर जिले के परितेवाडी जिला परिषद स्कूल में पढ़ाते हैं। लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में संपन्न हुए समारोह में विजेता की घोषणा सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता स्टीफन फ्राय ने की।
इस प्रतियोगिता में 140 देशों के 12 हजार से ज्यादा शिक्षकों ने हिस्सा लिया था। रणजीत सिंह को यह पुरस्कार लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और भारत में त्वरित-प्रतिक्रिया (क्यूआर) कोडित पाठ्यपुस्तक क्रांति को गति देने के प्रयासों की वजह से मिला है।

I'll share 50% of the prize money with fellow top 10 finalists to support their work. I'll use the rest for creation of a fund to support teachers who are doing good work: Ranjitsinh Disale, a school teacher in Solapur, Maharashtra who won $1-million Global Teacher Prize (03.12) pic.twitter.com/yStuhc2CeB

— ANI (@ANI) December 4, 2020

वार्की फाउंडेशन ने 2014 में इस पुरस्कार की स्थापना की थी। इसके लिए दुनियाभर से 10 प्रतिभागियों को चुना गया था। यह पुरस्कार ऐसे असाधारण शिक्षक को दिया जाता है जिन्होंने अपने शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया हो। डिसले को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
वहीं डिसले ने इनाम में मिली राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा अंतिम दौर तक पहुंचने वाले नौ अन्य शिक्षकों के साथ बांटने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बाकी 50 प्रतिशत राशि का इस्तेमाल वे एक फंड बनाने के लिए करेंगे जिसका उपयोग उन शिक्षकों की मदद के लिए होगा जो अच्छा काम कर रहे हैं। कोरोना के मद्देनजर यह समारोह वर्चुअल तौर पर आयोजित किया गया था।

सीएम बघेल ने की घोषणा, नेशनल जम्बूरी छत्तीसगढ़ में भी होगा
छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरे दिन रिकार्ड मरीज: पिछले 24 घंटे में सामने आए 752 नए मामले….. अकेले राजधानी में 320 केस
CG Crime : वाट्सएप वीडियो कॉल पर अश्लील क्लिप रिकार्ड कर किया वायरल, आरोपी को दिल्ली से ढूंढ लाई पुलिस
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 22771 नए मामले, देश में संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े 6 लाख के करीब
विश्व बंधुत्व दिवस: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा राष्ट्रीय रक्तदान महाअभियान का हुआ सफल आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh government's electricity bill half scheme illuminated छत्तीसगढ़ सरकार की बिजली बिल हॉफ योजना ने रौशन किए लाखों घर…. अब तक प्रदेश के 38.42 लाख उपभोक्ताओं के बचे 1336 करोड़ रुपए
Next Article पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल बंगाल में बीजेपी पूरे दमखम के साथ लड़ेगी विधानसभा चुनाव, 117 नेता संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की कमान

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?